Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
पेट दर्द होने पर भूल कर भी ना खाएं ये 9 चीज़ें
जब भी आपका पेट खराब हो या पेट में दर्द हो तो उस दौरान भूलकर भी दूध और पनीर जैसे डेरी प्रोडक्ट का सेवन ना करें।
पेट में दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे कि खराब खानपान या दूषित पानी पी लेने की वजह से भी कई बार पेट दर्द और डायरिया जैसी समस्याएं हो जाती हैं।
हालांकि पेट दर्द के अधिकतर मामलों में ठीक होने में बहुत कम समय ही लगता है लेकिन फिर भी जब आप पेट से जुड़ी किसी समस्या से पीड़ित हो तो उस दौरान भी अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें।
कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिनके सेवन से पेट दर्द की समस्या और खराब हो जाती है। इस आर्टिकल में हम आपको खाने पीने की कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें पेट दर्द के दौरान कभी नहीं खाना चाहिए।

रिफाइंड शुगर:
ऐसी मीठी चीजें जिनमें रिफाइंड शुगर होता है उनके सेवन से आपका इन्सुलिन लेवल अचानक से बढ़ जाता है। जिसका सीधा असर आपके ब्लड शुगर लेवल पर पड़ता है।

डेरी प्रोडक्ट :
जब भी आपका पेट खराब हो या पेट में दर्द हो तो उस दौरान भूलकर भी दूध और पनीर जैसे डेरी प्रोडक्ट का सेवन ना करें। आंकड़ो के अनुसार लगभग दुनिया की आधी आबादी पहले से ही लैक्टोज इन्टालरन्ट है। इसका मतलब यह होता है कि लोगों में पहले से ही उस एंजाइम की कमी है जो डेरी प्रोडक्ट को आसानी से पचा सके। ऐसे में इन चीजों का सेवन आपका हाजमा खराब कर सकता है।

सोडा:
कुछ लोगों का ऐसा मानना है कि पेट खराब होने पर सोडा पीना चाहिए इससे पेट दर्द या हाजमा सही हो जाता है। जबकि ऐसा नहीं है सोडे में सिट्रिक एसिड और सोडियम बेंजोएट होता है और ये केमिकल पेट पर बुरा असर डालते हैं। इसके सेवन से आपको ऐसा लगता है जैसे आपका पेट भरा हुआ है और आपको बार बार डकार आती रहती है जोकि अपने आप में ही एक समस्या है। इसलिए अगर आप पेट दर्द से परेशान हैं तो उस दौरान सोडे का सेवन न करें।

चॉकलेट और कैफीन :
पेट खराब होने पर चॉकलेट या कैफीन का सेवन आपकी स्थिति को बिगाड़ सकता है। कैफीन आपके मल को और पतला कर देती है ऐसे में अगर आप पहले से ही डायरिया से पीड़ित हैं तो आपकी स्थिति और ज्यादा खराब हो सकती है। वहीँ चॉकलेट में मिल्क प्रोडक्ट और नट्स होते हैं जो इस स्थिति में आसानी से पच नहीं पाते हैं। इसलिए जब तक पेट खराब है इन चीजों से परहेज करें।

वसायुक्त चीजें :
पेट खराब होने के दौरान अगर आप क्रीम, सॉफ्ट चीज, मीट जैसी वसायुक्त चीजें खाते हैं तो इनके सेवन से आपको पेट फूलने जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ये फैटी फूड्स पेट के उन केमिकल रिसेप्टर को एक्टिवेट कर देते हैं जो पेट की पाचन प्रक्रिया को ढीला कर देते हैं।

एसिडिक फ़ूड:
टमाटर से बने हुए प्रोडक्ट्स और सिट्रस फलों के सेवन से एसिड रिफ्लक्स की समस्या हो सकती है। इसी तरह पेट खराब होने पर अगर आप इन सिट्रस फलों के जूस भी पीते हैं तो इससे भी स्थिति बिगड़ सकती है। इसीलिए पेट खराब होने पर आप ऑरेंज जूस की बजाय सेब का जूस पियें।

मसाले:
पेट में दर्द हो या डायरिया से पीडित हो तो इस दौरान किसी भी हालत में मसालेदार चीजों का सेवन बिल्कुल ना करें। तेल में फ्राई की हुई मसालेदार सब्जियां या और कोई भी खाने पीने की चीज जिसमें बहुत मसालों का इस्तेमाल हुआ हो आपकी स्थिति को इतना बिगाड़ सकती है कि आप अगले कुछ और दिनों तक बीमार पड़े रहेंगे। इसलिए इनका सेवन बिल्कुल न करें।

अल्कोहल:
अल्कोहल का सेवन तो वैसे भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक ही होता है और अगर आप बीमार हैं या पेट में कोई इन्फेक्शन हुआ है तो ऐसी स्थिति में ये आपकी परेशानी और दर्द को और बढ़ा सकता है। अल्कोहल में मौजूद केमिकल आपके पाचन तंत्र को बुरी तरह प्रभावित कर देते हैं। जिन लोगों को पहले से ही लीवर से जुड़ी बीमारियां हैं उन्हें पेट में परेशानी होने पर अल्कोहल का बिल्कुल सेवन नहीं करना चाहिए।

प्रोसेस्ड फ़ूड:
प्रोसेस्ड फ़ूड में भी कई तरह के केमिकल और प्रिजरवेटिव होते हैं जो आपके पेट पर बुरा असर डालते हैं। इस दौरान टोमेटो सॉस जैसी चीजें भी आपके पेट को और खराब कर सकती हैं। इसलिए पेट खराब होने पर अगर आपका मन जंक फ़ूड या प्रोसेस्ड फ़ूड खाने का कर रहा है तो मन को काबू में रखें और अगले कुछ दिनों तक इन चीजों से परहेज रखें।



Click it and Unblock the Notifications
