Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इस ब्रेकफास्ट कॉम्बो से कंट्रोल करें फैट और ब्लड शुगर लेवल को
आप ब्रेकफास्ट में कुछ ऐसी चीज़ें खा लेते हैं जिनके कारण आपके कोलेस्ट्रोल का स्तर बढ़ जाता है और आपके पेट पर फैट भी बढ़ता है। इस आर्टिकल में ब्रेकफास्ट के लिए एक हेल्दी रेसिपी बताई गयी है जो आपके शरीर से
क्या आप बढ़ते वजन की समस्या से परेशान हैं? आपने वज़न कम करने के सारे प्रयत्न कर लिए होंगे लेकिन अभी भी वजन कम होने का नाम नहीं ले रहा हैं। तो आपको वज़न कम करने के लिए इस ब्रेकफास्ट कॉम्बो का उपयोग अवश्य करके देखना चाहिए।
कई बार होता है कि आप ब्रेकफास्ट में कुछ ऐसी चीज़ें खा लेते हैं जिनके कारण आपके कोलेस्ट्रोल का स्तर बढ़ जाता है और आपके पेट पर फैट भी बढ़ता है। इस लेख में ब्रेकफास्ट के लिए एक हेल्दी रेसिपी बताई गयी है जो आपके शरीर से फैट को कम करती है और शरीर को उचित आकार देने के आपके सपने को पूरा करती है। यह एक स्वादिष्ट रेसिपी है। इस ब्रेकफास्ट से स्वास्थ्य को अद्भुत लाभ होता है। यदि आप कई महीनों तक इसका सेवन करते हैं तो आपका ब्लड शुगर लेवल, कोलेस्ट्रोल कम हो जाता है और कई वर्षों से आपको जो फैट परेशान कर रहा था वह भी कम हो जाता है।
यह बात बहुत महत्वपूर्ण है कि आप सुबह क्या खाते हैं क्योंकि इससे ही आपके शरीर को पूरे दिन ऊर्जा मिलती है। यहां हम आपको चिया सीड्स और ओटमील के मिश्रण से बनी रेसिपी बता रहे हैं। इसे बनाना कठिन नहीं है और इसे आप जल्दी में भी बना सकते हैं क्योंकि इसे बनाने में अधिक समय नहीं लगता। वज़न कम करने के लिए ब्रेकफास्ट में खाई जाने वाली इस रेसिपी के बारे में जानने के लिए इस लेख को पढ़ें।

आवश्यक सामग्री:
250 मिली. ओट्स, 3 चम्मच चिया सीड्स, एक चम्मच नीबू का रस, एक चम्मच दालचीनी पाउडर, 500 मिली. पानी या दूध (आपकी पसंद के अनुसार)। आइये इसे बनाने की विधि के बारे में जानें।

चरण 1: सभी पदार्थों को एक बर्तन में अच्छी तरह मिलाएं जब तक एक समान मिश्रण न बन जाए।

चरण 2: इस मिश्रण में पानी या दूध मिलाएं।

चरण 3: इस मिश्रण को उबालें और इसे तब तक पकने दें जब तक यह उबलने न लगे।

चरण 4: वज़न कम करने के लिए और ब्लड शुगर लेवल को कम करने के लिए उपयोगी यह ब्रेकफास्ट खाने के लिए तैयार है। इसमें स्वाद के लिए शहद या गुड मिलाएं और इसे गर्म गर्म खाएं।

ओटमील से होने वाले स्वास्थ्य लाभ: यह फाइबर का अच्छा स्त्रोत है और इसका सेवन प्रतिदिन किया जा सकता है। यह आपके हृदय को स्वस्थ बनाता है और इसमें विटामिन्स और मिनरल्स (खनिज) प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। यह खाराब कोलेस्ट्रोल को कम करता है। चिया सीड्स के साथ यह संयोजन वज़न कम करने का उत्तम तरीका है।
चिया सीड्स से होने वाले स्वास्थ्य लाभ: चिया सीड्स में पाचन के लिए महत्वपूर्ण घटक, ओमेगा 3 फैटी एसिड और कैल्शियम आदि होते हैं। चिया सीड्स हृदय के स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होते हैं और ये खराब कोलेस्ट्रोल को कम करते हैं। चिया सीड्स एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
