Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
बाहों और जांघों में जमा फैट को कम करना है तो प्रयोग करें बेकिंग सोडा
बाहों और जांघों में जमा फैट को आप कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी कम कर सकते हैं। हम आपको ऐसी ही एक रेसिपी बता रहे हैं जो बाहों और जाँघों में जमा फैट को हटाने में बहुत मददगार है।
आपमें से कई लोगों के जाँघों के आस पास वाले हिस्से में इतना फैट जमा हो जाता है कि जींस पहनने में बहुत तकलीफ होने लगती है। इसी तरह कुछ लोगों की बाहों में फैट जमा होने लगता है जिससे उनका पूरा लुक ही खराब हो जाता है।
शरीर के इन कुछ ख़ास हिस्सों में फैट का जमा होना एक आम समस्या है और ये उन लोगों में ज्यादा देखने को मिलता है जो पहले से ही मोटापे के शिकार हैं। कई बार आप वजन कम करने के लिए जिन एक्सरसाइज को अपनाते हैं उसका असर जांघ और बाहों में इकठ्ठा फैट पर नहीं पड़ता है। इसलिए अपने ट्रेनर से सही एक्सरसाइज का पता करें और फिर उसे रोजाना करें।

बाहों और जांघों में जमा फैट को आप कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी कम कर सकते हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि खराब खान पान और खराब लाइफस्टाइल के कारण ही अधिकतर लोग मोटापे के शिकार होते हैं।

इसलिए अगर आप अपना मोटापा और शरीर के अलग अलग हिस्सों में जमा फैट को कम करना चाहते हैं तो सबसे पहले हेल्दी डाइट अपनाएं और लाइफस्टाइल में कुछ अहम बदलाव लायें। फिर उसके बाद कुछ ख़ास घरेलू उपायों को अपनाएं तो कुछ ही हफ़्तों में फैट बड़ी आसानी से कम होने लगता है।
इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी ही एक रेसिपी बता रहे हैं जो बाहों और जाँघों में जमा फैट को हटाने में बहुत मददगार है।

सामग्री :
एक चम्मच बेकिंग सोडा
एक चम्मच नींबू का रस
आधा गिलास पानी

बनाने का तरीका :
आधे गिलास पानी में बेकिंग सोडा और नींबू का रस मिलाएं। इसके बाद इसे अच्छे से मिलाकर जूस बना लें। अब रोजाना इस जूस को सुबह नाश्ते के कुछ देर बाद पियें। लगातार लगभग अगले दो महीने तक इसे पीते रहें फिर देखिये आपके जाँघों और बाहों का फैट कैसे गायब हो जाता है।

इस जूस का असर :
इस जूस को रोजाना पीने से सिर्फ जाँघों और बाहों का ही फैट खत्म नहीं होता है बल्कि इससे पूरे शरीर में मौजूद अतिरिक्त फैट की मात्रा में कमी आती है। इस जूस के साथ साथ रोजाना 45 मिनट एक्सरसाइज करें और लो कैलोरी डाइट का सेवन करें फिर देखिये कैसे आप कुछ ही दिनों में एकदम फिट नज़र आने लगेंगे।
बेकिंग सोडा में मौजूद कुछ ख़ास एंजाइम और एंटी-ऑक्सीडेंट जांघ और बाहों में जमा फैट को हटा देते हैं वहीँ नींबू में मौजूद विटामिन सी के कारण मेटाबोलिज्म बढ़ जाता है जिससे शरीर का वजन अपने आप ही कम होने लगता है। इसलिए रोजाना इस जूस का सेवन ज़रूर करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
