Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
वजन घटाने के चक्कर में अक्सर महिलाएं कर बैठती हैं ये गल्तियां
वजन कम करने के चक्कर में अक्सर महिलाएं कई सारी गल्तियां करती है जैसे, वे ब्रेकफास्ट छोड़ देती है या फिर केवल एक फल खा कर ही दिन काटती हैं।
क्या आप भी अपना वजन कम करने के लिये जिम में कड़ी महनत करती हैं और वजह है कि कम होने का नाम ही नहीं लेता? तो फ्रिक ना करें क्योंकि ऐसा कई सारी महिलाओं के साथ होता है।
वजन कम करने के चक्कर में अक्सर महिलाएं कई सारी गल्तियां करती है जैसे, वे ब्रेकफास्ट छोड़ देती है या फिर केवल एक फल खा कर ही दिन काटती हैं। ऐसे में वो सोंचती हैं कि शायद उनका वजन कुछ कम हो जाए, लेकिन ऐसा नहीं हो पाता।
आइये जानते हैं महिलाएं आखिर ऐसी कौन सी गल्तियां करती हैं, जो कि उन्हें नहीं करनी चाहिये।

1. ब्रेकफास्ट ना करना
ब्रेकफास्ट कभी ना छोड़ें क्योंकि इससे आपको दिन भर भाग दौड़ करने की शक्ति मिलती है। ब्रेकफास्ट में आपको प्राटीन और फाइबर युक्त आहार खाने चाहिये। सुबह के समय आप अंडा और टोस्ट खा सकती हैं।

2. Macronutrients को गंभीरता से ना लेना
कार्ब, प्रोटीन और फैट से भरे आहार को Macronutrients कहते हैं। ऐसी डाइट जिसमें कार्ब या प्रोटीन ना हो, वह कतई ना खाएं। मैक्रोन्यूट्रियन्ट्स पाने के लिये अंडे, ट्यूना, रोस्टेड चिकन, दालें और सोयाबीन रोजाना खाएं।

3. सही खान पान अपनाएं
क्या आप मार्केट में ऐसी चीज़े खाने को चुनती हैं, जिसके लेबल पर लो फैट लिखा हुआ होता है? कई लोग लो फैट चीज़ के चक्कर में उसका इतना ज्यादा सेवन कर लेते हैं कि वो नुकसान पहुंचाने लगती है। ऐसी चीज़ खाइये मगर लिमिट में रह कर। अपने आहार में हेल्दी फैट शामिल करें जैसे, साल्मन, अलसी, अखरोट और बादाम आदि।

4. खाने के समय में केवल खाएं
आज की बिज़ी लाइफ में लोग डिनर करते करते टीवी और मोबाइल पर बिज़ी रहते हैं। ऐसे में वो बिना ध्यान दिये हुए भूख से ज्यादा खा लेते हैं, जिसकी वजह से मोटापा बढ़ने लगता है। इसलिये अगर आप खाना खा रही हैं तो केवल उसी पर ध्यान दें।

5. कड़े व्यायाम करें
कई बार महिलाएं वजन कम करने के लिये कड़े व्यायाम करती हैं और फिर भी उन्हें एक इंच का लॉस नहीं होता। ऐसा इसलिये क्योंकि वे बहुत ही आसान व्यायाम कई घंटो तक करती हैं। जब बात किलो को कम करने की हो तो हाई इंटेन्सिटी की एक्सरसाइज करनी चाहिये, भले ही वह कम समय के लिये हो। यह केवल कार्डियो के विषय में नहीं है बल्कि नियमित स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी करें।



Click it and Unblock the Notifications
