Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
जल्दी वजन कम करना है तो इस तरीके से खाएं आलू
अगर आप वजन कम करने के लिए घर पर ही आसानी से उपलब्ध हो जाने वाली चीजों की तलाश में हैं तो आलू सि तैयार इस डिश का सेवन करें।
इस आर्टिकल का शीर्षक पढ़कर आप में से बहुतों को शायद हंसी आए क्योंकि आमतौर पर आलू का वजन घटाने से कोई संबंध नहीं होता है और यह सही भी है। जाहिर है यह सुनकर आपको आश्चर्य तो होगा ही क्योंकि वर्षों से हम यही जानते आए हैं कि आलू और आलू से बनी डिशेज खाने से वजन बढ़ता है।
जब हम कहते हैं कि आलू वजन कम करने में मदद करता है तो इसका मतलब फ्राइज और चिप्स खाने से नहीं होता है। जाहिर है तेल में तले खाद्य पदार्थ खाने से आपका वजन तो बढ़ेगा ही साथ ही यह आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी होता है फिर चाहे वह आलू हो या खीरा। इसलिए जब आलू की बात आती है तो इसे खाने का सही तरीका वजन कम करने में काफी सहायक होता है। हम जानते हैं कि शरीर में फैट जमा होने से तरह-तरह की बीमारियां होने लगती है। इसके कारण वजन बढ़ना, कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाना, हाई ब्लड प्रेशर और घुटनों में दर्द की शिकायत शुरू हो जाती है।

इसके अलावा शरीर का वजन ज्यादा बढ़ जाने से व्यक्ति खुद को बदसूरत महसूस करने लगता है और उसका कॉन्फिडेंस लेवल भी कम हो जाता है। इसलिए बेहतर है कि आप अपना वजन चेक कराते रहें और वजन संतुलित रखने के लिए वह सब कुछ करें जो आप कर सकते हैं। आपकी कुछ खराब आदतों से भी शरीर पर फैट जमा होने लगता है। आमतौर पर कुछ भी खा लेने की आदत, एक्सरसाइज में कमी, हार्मोन्स का असंतुलन और आनुवांशिकता भी मोटापे का कारण हो सकती है।
इसलिए आपको वजन बढ़ने के कारणों के बारे में सोचना होगा और अपनी लाइफ स्टाइल में कुछ ज़रूरी बदलाव लाने होंगे। अगर वजन तेजी से बढ़ रहा हो तो इससे हृद्य संबंधी बीमारी, बांझपन और कैंसर का खतरा हो सकता है। तो अगर आप वजन कम करने के लिए घर पर ही आसानी से उपलब्ध हो जाने वाली चीजों की तलाश में हैं तो आलू सि तैयार इस डिश का सेवन करें।

आवश्यक सामग्री:
- उबला हुआ आलू - 2
- दही - 1 मीडियम साइज कप
- नमक - 1 चम्मच
यदि आप इस प्राकृतिक उपाय का सही तरीके से और नियमित इस्तेमाल करते तो खासतौर पर वजन घटाने में यह काफी सहायक है। इस उपाय के साथ-साथ आपको नियमित कम से कम 45 मिनट व्यायाम करना चाहिए और कम ऑयली और कम फैटी खाद्य पदार्थों को खाना चाहिए। उचित भोजन और नियमित आहार के बिना यह उपाय प्रभावी तरीके से काम नहीं करता है।
आलू में विटामिन सी और पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। विटामिन-सी और पोटैशियम मेटाबॉलिज्म को काफी हद तक बढ़ाने में मदद करता है। इससे फैट सेल्स तेजी से कम होते हैं और आपका वजन घटने लगता है। दही में प्रोटीन और कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में होती है। प्रोटीन फैट से लड़ता है और स्वस्थ मसल्स का निर्माण कर आपकी बॉडी को टोन्ड रखता है। आलू और दही में कैलोरी कम मात्रा में होती है इसकी वजह से वजन नहीं बढ़ता है।

बनाने की विधि:
उबले हुए आलू को मैश करें और इसमें सही मात्रा में दही मिलाएं। अब इसमें नमक मिलाकर इसका एक मिश्रण तैयार कर लें। दो महीनों तक डिनर में इसे रोजाना खाएं। इसके अलावा डिनर में और कुछ ना खाएं आप चाहे तो इस बारे में अपने डॉक्टर से बात कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
