Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मीट खरीदने से पहले ज़रूर जान लें ये 6 बातें
अक्सर हमनें देखा है कि डॉक्टर्स मीट ना खाने की सलाह देते हैं खासतौर पर उन लोगों को जिन्हें डायबिटीज या ह्रदय संबंधी बीमारी हो लेकिन जो लोग शारीरिक मेहनत ज्यादा करते हैं जैसे खिलाड़ी या फिर मजदूर उनको मीट का सेवन जरूर करना चाहिए।
जैसा कि हम सब जानते हैं कि मीट में बहुत अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है लेकिन प्रोटीन के अलावा कई और भी ऐसी चीजें पायी जाती है जो शरीर के संतुलन को बनाने के लिए जरूरी हैं।
इसलिए मीट खरीदने का सही तरीका हमें पता होना चाहिए ताकि सारे न्यूट्रीएंट हमें मिल सकें। हरी साग-सब्जी हो या फर चाहे मीट-मछली, अगर आपने उसे ताजा नहीं खाया तो आपको तमाम बीमारियां घेर सकती हैं।
और अगर मीट की बात करें तो यह फ्रेश होना बेहद जरुरी है। तो आइये हम आपको मीट कैसे खरीदें उसके छह तरीके बताते हैं।

1. मीट का रंग चेक करें: मांस के रंग से उसकी ताजगी का पता चल जाता है। मुर्गे का मीट सफ़ेद या हल्का गुलाबी रंग का होता है. मांस पर हरे रंग के धब्बे नहीं होने चाहिए और ना ही ब्लड के थक्के होने चाहिए।
अगर हम रेड मीट की बात करें तो वह चटक लाल रंग का होता है अगर उसमें हवा भरी गई है तो वह हल्का भूरा हो जाता है। यह भी एक अच्छी क्वालिटी का मांस होता है और इसे आप लम्बे समय तक अपने फ्रिज में रख सकते हैं।

2. खूशबू चेक करें: मुर्गे के मांस में कुछ ख़ास तरह की खूशबू नहीं होती है, कभी कभी उसमें से अजीब तरह की सुगंध आती है लेकिन रेड मीट में एक खासतौर की सुगंध आती है। आपको बता दें कि ताजे मीट में कभी किसी तरह कि तीक्ष्ण खुशबू नहीं आती है।

3. टेक्स्चर चेक करें: पोल्ट्री मीट में मसल्स फाइबर साफ़ साफ़ दिखने चाहिए और जब आप मीट को छुएं तब वह चिपचिपा नहीं होना चाहिए और ना ही उसमें से पानी निकलना चाहिए। जब उसे काटा जाय तो रेड मीट की चर्बी का रंग पीला नहीं होंना चाहिए, अगर इस तरह का मीट है तब आप समझ लें की वह ताजा है।

4. स्किनलेस मीट लें: ध्यान रखिये मीट लेते समय उसकी स्किन को निकलवा दें क्योंकि स्किन में बहुत ज्यादा कैलोरी होती है जिससे आपको ह्रदय संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं।
5. खाद्य रक्षा पैमाना सुनिश्चित करें: याद रखें आप जहां से भी मीट लें तो आप चेक करें कि वह दुकान फूड्स सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथोरिटी ऑफ़ इंडिया यानी FSSAI से प्रमाणित हो जिससे की खाद्य सुरक्षा के सारे पैमाने आपको मिलें।
6. मीट के बारे में पता लगाएं: मीट खरीदते समय इस बात का जरूर ध्यान दें की वह मीट कहाँ से आया है यानी किस जानवर का वह मीट है कहीं वह मीट किसी बीमार जानवर तो नहीं है। आपको यह सलाह दी जाती है कि आप उस मीट के बारे में सारी डिटेल अवश्य लें।
याद रखें मीट में बहुत अधिक पोषक तत्व पाए जाते हैं बशर्ते सही मीट को ही खरीदें और उसका सही तरीके से इस्तेमाल करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
