Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
रोज़ की ये गंदी आदतें निचोड़ सकती है आपकी पूरी एनर्जी
हम सभी की कुछ ऐसी आदते होती हैं, जो हमारे स्वास्थ्य पर सीधा असर डालती हैं। अच्छी आदतें आपके जीवन को सुधार भी सकती हैं और अगर वह आदतें बुरी हुई तो शरीर कोई भी काम करने लायक नहीं बनेगा।
हम सभी की कुछ ऐसी आदते होती हैं, जो हमारे स्वास्थ्य पर सीधा असर डालती हैं। अच्छी आदतें आपके जीवन को सुधार भी सकती हैं और अगर वह आदतें बुरी हुई तो शरीर कोई भी काम करने लायक नहीं बनेगा।
यह भी पढ़ें- बॉडी में स्टेमिना बढ़ाने वाले 8 फूड
आज हम कुछ ऐसी आदतों के बारे में चर्चा करेंगे, जो आपके शरीर से आपकी पूरी एनर्जी निचोड़ लेती है और आपको पता भी नहीं चलता। रोमर्रा की ये आदतें अगर बदल ली जाएं तो, आप एक फुल ऑन एनर्जी से भरा जीवन जी सकते हैं।

खाने में कार्बोहाइड्रेट ना लेना:
इसको अपने आहार में शामिल ना करने से ना सिर्फ आपको आलस लगेगी बल्कि आपके शरीर में ऊर्जा भी नहीं रहेगी। कार्ब हमारे दिमाग के काम काज को चलाते हैं। साबुत अनाज के रूप में आप कार्ब ग्रहण कर सकते हैं।

पानी कम पीना:
यदि आप अच्छे से खाना खा रहे हैं लेकिन उसके साथ पर्याप्त पानी नहीं पी रहे हैं, तो आपके शरीर में पानी की कमी हो जाएगी और आप आलस तथा थकान से भर जाएंगे। इसलिये रोजाना आठ गिलास पानी पीने की आदत डालें जिससे आपकी एनर्जी का लेवल हमेशा हाई रहे।

कैफीन की मात्रा कम लें:
कॉफी पीने से दिमाग तुरंत ही एलर्ट हो जाता है लेकिन बार बार कैफीन के सेवन से इसका उल्ट रिजल्ट भी देखने को मिलता है यानी नींद में समस्या आती है।

मैग्नीशियम युक्त आहार का ज्यादा सेवन:
अगर आपको केला, कद्दू के बीज, सी फिश या बींस काफी पसंद है, तो अच्छी बात है क्योंकि इससे आपके शरीर में एनर्जी का लेवल बढता है। लेकिन इनका अधिक मात्रा में सेवन करने से मासपेशियां रिलैक्स होती हैं, जिससे शरीर की एनर्जी कम होती है।

गलत मुद्रा:
क्या आपकी मुद्रा हर वक्त झुकी झुकी रहती है? आप खुद की शारीरिक मुद्रा को कैसे परिभाषित करेंगे? रिसर्च में पता चला है कि जो लोग झुक कर बैठते हैं, उनका एनर्जी लेवल कम रहता है।

बिना ब्रेक लिये काम करना:
क्या आप दिनभर अपनी कुर्सी से चिपक कर काम करते रहते हैं? एक बार और सोंच लीजिये क्योंकि रिसर्च से साफ पता चला है कि जो लोग लंच के समय 20 मिनट का ब्रेक ले कर काम करते हैं, उनकी एनर्जी का लेवल थोड़ा ज्यादा रहता है।



Click it and Unblock the Notifications
