Latest Updates
-
Puri Rath Yatra Stampede: भगदड़ मचने पर कैसे बचा सकते हैं अपनी जान? अपनाएं ये 10 सुरक्षा टिप्स -
पाइल्स (बवासीर) से हैं परेशान तो दूध में मिलाकर पिएं ये 1 चीज, 7 दिनों में मिलेगी राहत -
बरसात में चावल में बार-बार लग जाते हैं कीड़े? इन 5 घरेलू उपायों से मिलेगा छुटकारा -
Jagannath Rath Yatra 2026: क्यों निकाली जाती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानें कैसे शुरू हुई यह परंपरा -
Jagannath Rath Yatra 2026: भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा से जुड़ी 10 रोचक बातें, जिनसे आज भी अनजान हैं कई लोग -
Happy Harela 2026 Wishes: हरियाली से महके जीवन...हरेला पर्व पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: हे प्रभु जगन्नाथ...जगन्नाथ रथ यात्रा पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
बैंगन खरीदते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान, मिनटों में पता चल जाएगा अंदर कीड़े हैं या नहीं -
Jagannath Rath Yatra 2026: पुरी नहीं जा सकते? Delhi-NCR के इन जगन्नाथ मंदिरों में करें रथ यात्रा के दर्शन -
SRK Bungalow: अंदर से बिल्कुल जन्नत है शाहरुख खान का मन्नत, कभी 18 करोड़ में खरीदा था, आज 300 करोड़ है कीमत
सावधान..! बढ़ते पेट और मोटापे से हो सकती है ये गंभीर बीमारियां, जानिए...
इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोग इतने ज्यादा व्यस्त हो गए हैं कि उनको अपनी सेहत के बारे में सोचने का समय ही नहीं मिल पाता है। यही कारण है कि आज नई-नई बीमारियों ने जन्म ले लिया है और कुछ लोग तो ऐसी-ऐसी समस्याओं से घिरे हुए हैं जो हमारी जिंदगी की दिनचर्या को प्रभावित कर रही है।

उनमें से एक पेट का बढ़ना औऱ मोटापा भी है जो हमारी सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता। अगर आपका पेट बढ़ रहा है तो सावधान हो जाइए क्यूंकि आपका पेट आपको कई गंभीर बीमारियों में जकड़ सकता है.......

मधुमेह का खतरा
आज मधुमेह एक ऐसी ऐसी बीमारी बनकर उभरी है जो हर चौथे या पांचवे व्यक्ति को है। जब आपका पेट ज्यादा चर्बी पा लेता है तो इससे आपके खून में इंसुलिन की मात्रा बढ़ने लगती है जो आपके लिए बिल्कुल भी सही नहीं है। यही कारण है कि आप मधुमेह जैसी खतरनाक बीमारी से ग्रसित हो जाते है।

दिल की बीमारियों का खतरा
मोटापा हमारे शरीर के लिए ही नहीं बल्कि हमारे शरीर के सबसे खास और नाजुक हिस्से दिल के लिए भी घातक है। जी हां मोटापे से आपको दिल से संबंधी बीमारियां भी हो सकती है जो कि सबसे खतरनाक बीमारियों में से एक है। अक्सर देखा जाता है कि मोटे व्यक्ति को दिल की बीमारी अधिक होती है और कभी-कभी तो दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु भी हो जाती है।

हो सकता है कैंसर
बढ़ता हुआ पेट महिलाओं के लिए बहुत बड़ी समस्या है, क्यूंकि मोटापे से आपको स्तन कैंसर, कमर का कैंसर या आंतो का कैंसर से भी हो सकता है इस समय कैंसर होने की मुख्य वजह मोटापा ही है। हाल ही में हुए शोधों में पता चला है कि मोटापे से गर्भाशय का कैंसर भी हो सकता है।

हार्निया की मुख्य वजह मोटापा है
वर्तमान लोगों को हार्निया की समस्या से ग्रसित देखना आम बात है इसकी मुख्य वजह मोटापा है। मोटापे के चलते आपका डायफ्राम कमजोर हो जाता है और उसका आकार बढ़ जाता है जिससे आप हार्निया के शिकार हो जाते हैं।

जोड़ों में दर्द की समस्या
जोड़ो के दर्द से तो हम रोज ही दो-चार होते है। मोटापे के कारण आपके शरीर का वजन इतना बढ़ जाता है कि वो आपके पैरों के लिए खतरा बन जाता है। मोटापे में ज्यादातर लोग जोड़ों के दर्द का शिकार हो जाते हैं। उन्हें जोड़ों में उठते बैठते वक्त असहनीय दर्द झेलना पड़ता है।



Click it and Unblock the Notifications