Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
सर्दियों में मूंगफली की चिक्की खाने के हैं ये 5 हेल्थ बेनिफिट
सर्दियों का मौसम है, ऐसे में बाजार में ढेर सारी चीज़ें उपलब्ध होने लगी हैं जिसे खा कर मुंह का स्वाद बेहतरीन हो जाता है। बाजार में आपको चिक्की भी बिकते हुए दिखती होगी। जिसमें तिल की चिक्की, सूखे मेवो की चिक्की, मूंगफली और चने की दाल की चिक्की इत्यादि। क्या आप जानते हैं कि सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिये चिक्की खाना कितना फायदेमंद होता है। जो मूंगफली खाना पसन्द करते हैं, वे मूंगफली की चिक्की खाना बहुत पसन्द करेंगें। इसमें प्रोटीन्स और आइरन दोंनों प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं। यह पारंपरिक मिठाई पूरे भारत में फेमस है। इसको जो एक बार खा ले वह इसका स्वाद कभी नहीं भूलता। ताकतवर गोंद के लड्डू
यह खाने में खुशबूदार, टेस्टी और क्रिस्पी लगती है। अगर आप इसे अपने आहार में शामिल नहीं कर पा रहे हैं तो बाजार जा कर इसे जरुर खरीदें और खुद तो खाएं ही साथ में अपने बच्चों को भी खिलाएं। अबआइये जानते हैं मूंगफली और गुड़ की चिक्की खाने के क्या स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं।

पारंपरिक स्नैक है
मूंगफली की चिक्की एक पारंपरिक स्नैक है जो कि खाने में टेस्टी लगती है। इस स्वीट में काफी सारे हेल्थ और ब्यूटी बेनिफिट जुड़े हुए हैं। यही नहीं इसमें गुड़ भी होता जो कि आयरन और विटामिन से भे भराहुआ होता है। इसलिये अगर आप सोंच रहे हैं कि यह एक बेफालतू की चीज़ है तो ऐसा ना सोंचे।

कोलेस्ट्रॉल लेवल और हार्ट की बीमारी से बचाए
मूंगफली की चिक्की आपके खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करती है, जिससे आपको कभी स्ट्रोक और अन्य बीमारियां नहीं होती। इससे ब्लड लिपिड प्रोफाइल ठीक रहता है। मूंगफली की चिक्की में mono-unsaturated fatty acids पाए जाते हैं, खासतौर पर oleic acid जो कि कोरोनरी डिजीज को खतम करता है।

स्किन की बीमारी से दिलाए राहत
कहा जाता है कि मूंगफली चिक्की अपने anti-inflammatory effects के लिये जाना जाता है जो कि psoriasis और eczema जैसी बीमारियों से राहत दिलाता है। मूंगफली में विटामिन ई, जिंक और मैगनीशियम पाया जाता है, जो कि स्किन को चमकदार बनाता है और एक्ने पैदा करने वाले बैक्टीरिया से राहत दिलाता है। मूंगफली सेल रिजर्रेशन का भी काम करता है, जिससे कोलाजन बढ़ता है और स्किन में झुर्रियां नहीं पड़ती।

Nervous diseases से बचाव करे
चिक्की में गुड़ भी होता है जिसमें एंटीऑक्सीडेंट और फायोफिनॉल पाया जाता है, जो कि ब्लड क्लॉट से बचाता है और डिमेंशिया और अल्जाइमर जैसी बीमारियों को नहीं होने देता। यही नहीं गुड के साथ इसमें नारियल और खजूर भी पाया जाता है। मूंगफली में resveratrol और phytophenol पाया जाता है जो कि नर्वस की बीमारी होने से बचाता है। यह खून से गंदगी को भी निकालता है।
ग्रोथ और डेवलेपमेंट में मदद करे
पीनट चिक्की में एकदम फाइन क्वालिटी का अमीनो एसिड पाया जाता है जो कि ग्रोथ और डेवलेप्मेंट में मदद करता है। इसमे पाया जाने वाला अमीनोएसिड ग्रोथ हार्मोन को तेज करता है। अगर आप जंक फूड खाने के आदि हैं तो उसमें आपको यह सब चीज़ें नहीं मिलेंगी। अगर आपके बच्चे बढ़ रहे हैं तो उनके लिये गुड की चिक्की काफी अच्छी मानी जाती है। इससे उन्हें पोषण मिलेगा और पेट भी भरा रहेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
