Latest Updates
-
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश -
Karwa Chauth Wishes For Wife: चांद की चांदनी...करवा चौथ के मौके पर पत्नी को भेजें ये प्यार भरे मैसेज और शायरी -
Happy Karwa Chauth 2026 Wishes: चांद से मांगी हैं आपके लिए खुशियां…इन संदेशों से दें करवा चौथ की शुभकामनाएं -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा? जानें आपके शहर में कब होगा दीदार -
Aditi Rao Hydari ने बताया ब्यूटी सीक्रेट, ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं ये घरेलू नुस्खे
केवल दूध में ही नहीं बल्कि इन 20 चीज़ों में भी है जोरदार कैल्शियम

कैल्शियम एक आवश्यक खनिज ही नहीं है बल्कि यह हमारी हड्डियों को मजबूत भी बनाता है। इसलिए यदि आपको हमेशा ऐसा लगता है कि कैल्शियम पाने के लिये हमेशा दूध पर ही भरोसा करना पड़ेगा तो आप इस लेख को जरुर पढ़ें। हमारे लिये यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हमें अपने आहार में कैल्शियम की एक निश्चित राशि मिले।
बस याद रखें: यदि आपके शरीर में विटामिन डी का स्तर कम है, तो इन खाद्य पदार्थों को होने से कैल्शियम की प्राप्ती नहीं होगी क्योंकि विटामिन डी आपके भोजन से कैल्शियम को अवशोषित करने में मददकरता है।

# 1 दही
हम सादे और खट्टे दही के बारे में बात कर रहे हैं जो कि ज्यादातर भारतीय घरों में रोज़ाना तैयार किया जाता है। कई लोगों को लैक्टोज़ से एलर्जी होती है तो ऐसे में दही खाना बिल्कु सही रहेगा। इसमें दूध के जितना ही कैल्शियम होता है बस चीनी ना मिलाएं।

# 2 सारडीन
आप सभी गैर-शाकाहारियों के लिए, सार्डिन एक सस्ती समुद्री मछली है जो कि भारत भर में मछली बाजार और बजट रेस्तरां में विशेष रूप से दक्षिण, पश्चिम, और पूर्वी भारत के तटीय राज्यों में पायी जाती है। और चूंकि एक सार्डिन 33% तक के आपके कैल्शियम पूर्ती कर सकती है इसलिये इसे जरुर खाएं।

# 3 चीज़
चीज़ एक और आसानी से उपलब्ध डेयरी उत्पाद है जो कैल्शियम के साथ पैक किया जाता है। वास्तव में, पर्मियन चीज़ में कैल्शियम का उच्चतम अंश है होता है, जो कि और किसी चीज़ में नहीं होता।

# 4 सूखे अंजीर
अंजीर आपके लिए अच्छे हैं क्योंकि न केवल वे कैल्शियम का एक बड़ा स्रोत हैं, बल्कि इनमें ढेर सारा फाइबर और लोहा भी मौजूद होता है।

# 5 हरी पत्तेदार सब्जियां
ब्रोकोली से पालक तक, हरी पत्तेदार सब्जियां बहुत सारे आवश्यक खनिजों में समृद्ध होती हैं, जिनमें कैल्शियम भी शामिल है।

# 6 बादाम
बादाम विटामिन ई और कैल्शियम में समृद्ध होते हैं। लेकिन बड़ी मात्रा में अगर इन्हें खाया जाए तो बहुत गर्मी पैदा करते हैं, तो कृपया एक दिन में सिर्फ एक मुट्ठी भर ही बादाम खाएं।

# 7 झींगे
झींगे कैल्शियम में समृद्ध हैं लेकिन जब आप इन्हें ओवरकुक कर देते हैं तो वे अपना कैल्शियम खो देते हैं। तो सुनिश्चित करें कि आप उन्हें बहुत अधिक देर तक ना उबालें।

#8 तिल
इसके 1 चम्मच में दूध के 1 गिलास जितना कैल्शियम होता है।

#9 टोफू
टोफू सोयाबीन से बनाया जाता है, जिसमें बहुत सा कैल्शियम पाया जाता है।

# 10 संतरे
संतरे सर्दियों में खूब खाए जाते हैं और इसमें ढेर सारा कैल्शियम भी होता है।

# 11 सोया दूध
सोया दूध अक्सर वो लोग पीते हैं, जिन्हें लैक्टोज इंटौलरेंस होता है । असल में इसमें असली दूध जितना तो कैल्शियम नहीं होता लेकिन 300 एमजी प्रति औंस जरुर होता है।

# 12 ओटमील
ओट्स, कॉनप्लेक्स की तुलना में काफी हेल्दी होते हैं और बहुत महंगे भी नहीं हैं। ओट्स में ढेर सारे फाइबर तथा कैल्शियम होते हैं।

#13 भिंडी
भिंडी में ढेर सारे पोषक तत्व होते हैं जिसमें से खासतौर पर कैल्शियम भी अधिक होता है। एक कटोरे भिंडी में आपको 175mg तक का कैल्शियम प्राप्त होगा।

# 14 केकड़ा
केकड़े का मीट मीठा लगता है, जिसमें ढेर सारे मिनरल्स होते हैं। 1 कप केकड़े के मीट में लगभग 123mg कैल्शियम पाया जाता है।

# 15 उबले अंडे
एक उबले हुए अंडे में 50 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। इसके अलावा, वे प्रोटीन और विटामिन ए से भी भरे हुए होते हैं।

# 16 इमली
ऊपर दी गई लिस्ट के मुकाबले इमली में उतना कैल्शियम तो नहीं पाया जाता लेकिन हां, यह पोटेशियम और फाइबर में समृद्ध है।

# 17 खजूर
कैल्शियम और लोहे की बात आती है तो खजूर आपके सर्वश्रेष्ठ मित्र हैं। इसके अलावा, वे खाने में भी खूब स्वादिष्ट लगते हैं।

# 18 सीताफाल
सीताफाल खाने के लिए थोड़ा समय लगता है, लेकिन वे कैल्शियम और अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से काफी भरे हुए हैं।

# 19 सोयाबीन
हमने पहले ही इस सूची में सोया दूध और टोफू पर चर्चा की है, जिनमें से दोनों सोयाबीन उत्पाद हैं। इसलिए, ये सूची पूरी नहीं होगी यदि हम यहां सोयाबीन का उल्लेख ना करे।

# 20 ब्रोकोली
100 ग्राम कुरकुरे ब्रोकोली आपको 47 मिलीग्राम कैल्शियम तक दे सकते हैं, जो बहुत अधिक है। तो निश्चित रूप से इसे अपने आहार में जरुर शामिल करें।



Click it and Unblock the Notifications
