Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
“Zero Calorie” फूड खाओ चर्बी घटाओ... ये है इनकी 10 लिस्ट
वजन बढ़ने के डर से कुछ आहारों से आपने केवल इसलिए दूरी बना रखी है क्योंकि उनमें अधिक मात्रा में कैलोरी होती है, लेकिन कुछ आहार ऐसे भी हैं जिनमें कैलोरी की मात्रा कम होती है। खाने में कैलोरी की मात्रा हमेशा से ही चिंता का विषय रहती है। ज्यादा कैलोरी भले ही सेहत के लिए अच्छी ना हो लेकिन शरीर में इसकी आवश्यकता जरूरी होती है। लेकिन नियमित कैलोरी की जरूरत भी पूरी करना है, क्योंकि इससे
ही शरीर को ऊर्जा मिलती है और आप एक्टिव भी रहते हैं। कम कैलोरी के आहारों का सेवन हमें स्वाद भी देता है और मोटापे की समस्या से भी बचाता है। आइये जानते हैं कुछ ऐसे आहार के बारे में जिनमें जीरो कैलोरी पायी जाती है।

1. ग्रीन लेटिस
100 ग्राम लेटिस = 15 कैलोरी
ग्रीन लेटिस में सबसे कम कैलोरी पायी जाती है। इसे आप सलाद या सैंडविच में लगा कर खा सकते हैं। इसमें विटामिन ए और विटामिन के भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके साथ इसमें फाइबर भी पाया जाता है जिससे आपका पेट भी भरा रहता है।

2. खीरा
100 ग्राम खीरा = 16 कैलोरी
इसमें कैलोरी भी बहुत कम होती है। यही नहीं इसमें ए, सी और ई जैसे एंटी ऑक्सीडेंट विटामिन होते हैं जो आपके शरीर से टॉक्सिन को बाहर करने में मदद करते हैं।

3. टमाटर
100 ग्राम टमाटर = 18 कैलोरी
टमाटर विटामिन सी के मुख्य स्त्रोतों मे से एक है। टमाटर खाने के बाद खाना खाने की इच्छा नही होती है और पेट भरा-भरा सा महसूस होता है।टमाटर में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो भूख लगने वाले हार्मोंस को कम कर देते हैं और इसके खाने से भूख नहीं लगती। टमाटर में बीटाकेरोटीन, लाइकोपीन, विटामिन ए व पोटेशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।जिससे दिल की बीमारी का खतरा कम हो जाता है।

4. पत्तगोभी
100 ग्राम गोभी = 25 कैलोरी
पत्तागोभी, खासतौर से बैंगनी पत्तागोभी आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती है। इसमें मौजूद विटामिन, मिनरल, और फाइबर कैंसर सें लड़ने में मदद करते हैं। पत्तागोभी खाने और सलाद में अक्सर प्रयोग की जाती है। एक कप पकी हुई पत्तागोभी में करीब 34 कैलोरी होती है।

5. फूलगोभी
100 ग्राम फूलगोभी = 25 कैलोरी
फूलगोभूी विटामिन ‘सी' और कैल्शियम से भरपूर है । जो शरीर में रासायनिक तत्वों को जज्ब करने और चयापचय प्रणाली को बढ़ाने में सहायक होती है। इस किस्म की गोभी में मौजूद फाइबर तथा पानी की मात्रा उच्च होती है जिसका अर्थ है कि आप पेट को लंबे समय तक भरा-भरा महसूस करते हैं और अधिक खाने से बचते हैं।

6. कद्दू
100 ग्राम कद्दू = 26 कैलोरी
कद्दू की सब्ज़ी सबसे स्वादिष्ट भारतीय व्यंजनों में से एक है। कद्दू हल्का मीठा होता है, यही वजह है कि इसे बच्चे और बड़े दोनों ही बहुत चाव से खाते हैं।

7. टिंडली
100 ग्राम टिंडली = 27 कैलोरी
भारतीय के आहार में टिंडली की सब्ज़ी काफी पसंद की जाती है। इसमें आयरन, कैल्शियम और विटामिन बी पाया जाता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं जिससे प्रतिरक्षा प्रणाली अच्छी रहती है।

8. तरबूज
100 ग्राम तरबूज = 30 कैलोरी
मीठा होने के बावजूद तरबूज में लो कैलोरी पाई जाती है। इससे रक्त वाहिकाओं के भीतर चर्बी नहीं जमती । तरबूज में मौजूद एंटीऑक्सीडे़ट तत्व शरीर को और भी फायदे पहुंचाते है। तरबूज के पोषक तत्वों का राज उसके रस में पाए जाने वाले स्रिटूलाइन रसायन में छुपा है ।

9. भिंडी
100 ग्राम भिंडी = 33 कैलोरी
भिंडी में विटामिन ए, बी विटामिन और विटामिन सी पाया जाता है। इसके साथ में फाइबर भी पाया जाता है। यही नहीं इसे रोज़ खाने से आपका पाचन तंत्र अच्छा रहता है।

10. स्ट्राबेरी
100 ग्राम स्ट्रॉबेरी = 33 कैलोरी
स्वाद में ये हल्की मीठी और हल्की खट्टी होती है। चटक लाल रंग का ये फल बेहद रसीला होता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी, विटामिन ए और के पाया जाता है। इसके अलावा ये कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉलिक एसिड, फॉस्फोरस, पोटैशियम और डायट्री फाइबर्स से भी भरा होता है। इसकी अच्छी बात यह है कि इसमें कैलोरी कम होने की वजह से डिज़र्ट में इसका खूब प्रयोग होता है।



Click it and Unblock the Notifications
