Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
सन टैन से बचना है तो इन फूड को खाएं, ये सनस्क्रीन की तरह करेंगी काम
सनस्क्रीन, धूप में बाहर निकलने, हैट पहनने और सनग्लास लगाकर आंखों और त्वचा को धूप के हानिकारक प्रभाव से बचाया जा सकता है। लेकिन इसके अलावा सही आहार लेकर भी आप यूवी किरणों से बच सकते हैं। खाने और पोषण से त्वचा को सूर्य की हानिकारक किरणों से लड़ने में मदद मिलती है इसलिए आपको ऐसे आहार का सेवन करना चाहिए जो सूर्य से त्वचा की रक्षा करे और हमारे शरीर को फायदा पहुंचाए।
धूप में बाहर निकलने से शरीर को विटामिन डी मिलता है जोकि मेटाबोलिक क्रिया और नाखूनों एवं हड्डी के लिए बहुत जरूरी होता है। हालांकि, धूप में बिना किसी सुरक्षा के निकलने की वजह से त्वचा का कैंसर, एजिंग और कई तरह के त्वचा विकारों का खतरा रहता है।

सनस्क्रीन के साथ-साथ अपने आहार में कुछ ऐसी चीज़ों को भी शामिल करें जो आपको धूप और सूर्य की हानिकारक किरणों से बचा सके। तो चलिए जानते हैं उन चीज़ों के बारे में जो आपकी त्वचा को सूर्य की हानिकारक किरणों से बचा सकती हैं।
बीटा कैरोटीन फूड
नारंगी और पीले रंग की सब्जियां और फल इस कैटिगरी में आते हैं। इनमें बीटा कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट और विटामिंस प्रचुर मात्रा में होते हैं जोकि आंखों और त्वचा को सूर्य से बचाते हैं। बीटा कैरोटीन युक्त फूड जैसे आम, खरबूजा और शकरकंद आदि से सूर्य की किरणों से सुरक्षा पाई जा सकती है। अपनी पसंदीदा प्रोटीन और वैजीज़ में खरबूजे और आम के कुछ स्लाइस डालकर खा सकते हैं।
टमाटर
टमाटर में लाइकोपीन और फ्लेवेनॉल्स प्रचुर मात्रा में होते हैं और इस वजह से टमाटर सूर्य से सुरक्षा प्रदान करता है। बैंगन, ब्लैक बींस और टमाटर फ्लेवेनॉल्स से युक्त होते हैं जोकि सूर्य से त्वचा को बचाने में मदद करते हैं। आप टमाटर का रस या इसे सैंडविच या सलाद में लगाकर अपनी त्वचा को सुरक्षित और खूबसूरत रख सकते हैं।
ऑलिव ऑयल
ऑलिव ऑयल में कई तरह के हैल्दी फैट होते हैं जो त्वचा को क्षतिग्रस्त होने और जलन से बचाते हैं। इसमें हैल्दी ओमेगा 3 भी होता है और विटामिन ई से युक्त ऑलिव ऑयल त्वचा को सुरक्षित रखता है। ऑलिव ऑयल में साबुत अनाज और व्हीट ब्रेड को डिप करके खाएं। होलव्हीट में विटामिन ई की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। होलव्हीट और ऑलिव ऑयल में 100 प्रतिशत विटामिन ई होता है जिसका संबंध सूर्य से त्वचा की रक्षा से होता है। आप ताजी ऑलिव भी खा सकते हैं, इससे भी एक समान ही लाभ मिलता है।
सोया
सोया उत्पादों जैसे टोफू, एदामेम, सोया मिल्क और टेंपेह आदि में आइसोफ्लेवोंस होते हैं जोकि त्वचा में कोलाजन के उत्पादन को बढ़ाते हैं और झुर्रियों को कम करते हैं और त्वचा कैंसर से बचने में मदद करते हैं। सोया से प्रचुर उत्पादों को खाने पर कैंसर और अन्य रोगों का खतरा कम हो जाता है जोकि त्वचा कैंसर से बचाने और कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में फायदेमंद रहता है।
चॉकलेट
डार्क चॉकलेट ना केवल त्वचा को सूर्य की किरणों से बचाती है बल्कि ये एंटीऑक्सीडेंट्स से युक्त होती है जो दिमाग की शक्ति को बढ़ाकर तनाव को कम करने में मदद करती है। चॉकलेट में फ्लेवेनॉएड्स जैसे एपिकाटेचिन, कैटेचिन, प्रोसियांदिंस होते हैं। ये फ्लेवेनॉएड्स एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करते हैं और सूर्य से त्वचा की रक्षा करने में मददगार साबित होते हैं।
हरी सब्जियां
हरी सब्जियां जैसे पालक, केल और स्विस चार्ड में ऐसे यौगिक मौजूद होते हैं जो सूर्य से रक्षा करते हैं। सब्जी का रंग जितना ज्यादा गहरा हरा होगा उसका फायदा आपको उतना ही ज्यादा मिलेगा क्योंकि इनमें फ्री रेडिकल एंटीऑक्सीडेंट उतने ही ज्यादा होंगें। गर्मी के मौसम में आप हरी सब्जियों का सलाद बनाकर उस पर नीबू निचोड़कर कर और ऑलिव ऑयल की ड्रेसिंग कर अपनी त्वचा को खूबसूरत और चमकदार बना सकते हैं। साथ ही इससे सूर्य की हानिकारक किरणों से बचने में भी मदद मिलती है।
उच्च विटामिन सी युक्त आहार
स्टडी में खुलासा हुआ है कि विटामिन सी शरीर में बनने वाली कैंसर कोशिकाओं को रोकता है और त्वचा में कोलाजन के उत्पादन को बढ़ाता है। इससे एजिंग के लक्षण भी कम हो जाते हैं। स्ट्रॉबेरी, संतरा और कीवी में विटामिन सी सबसे ज्यादा होता है। एक आउंस कीवी में किसी भी अन्य फल के मुकाबले सबसे ज्यादा विटामिन सी होता है।
ग्रीन टी
ग्रीन टी और ब्लैक टी में उच्च मात्रा में पॉलीफेनॉल्स होते हैं जो यूवी रेडिएशन से त्वचा की रक्षा करते हैं। एक कप ग्रीन टी या सिट्रस और फलों के साथ आईस टी पीने से कैंसर से लड़ने में मददगार एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जा सकते हैं और ये त्वचा को एजिंग से भी बचाते हैं और उसे स्वस्थ और खूबसूरत बनाए रखने में मदद करते हैं। रोजाना दो या इससे ज्यादा कप ग्रीन टी पीने से त्वचा कैंसर का खतरा 30 प्रतिशत तक कम हो सकता है।
ब्रोकली
ब्रोकली और इसके जैसी अन्य सब्जियों जैसे बंदगोभी, ब्रूसेल्स स्प्राउट्स, फूलगोभी और गोक चोय आदि में सल्फोरोफेन मौजूद होता है और ये बात सामने आई है कि ये सभी चीज़ें कैंसर से बचाने में मददगार साबित होती हैं और त्वचा की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल बनाती हैं और सूर्य से होने वाली क्षति से सुरक्षा प्रदान करती हैं। नाश्ते में मछली या ऑमलेट के साथ ब्रोकली खा सकते हैं।
ओमेगा 3 युक्त आहार
त्वचा को ओमेगा 3 फैटी एसिड के बहुत फायदे होते हैं। ये त्वचा में कसाव लाने के साथ-साथ उसे चमकदार और एक्ने मुक्त बनाता है। साथ ही ये सूर्य से भी त्वचा की रक्षा करता है। स्टडी में सामने आया है कि ओमेगा 3 का सेवन करने से खासतौर पर फिश ऑयल सप्लीमेंट के रूप में इसे लेने से त्वचा कैंसर का खतरा कम होता है और त्वचा सूर्य से सुरक्षित रहती है। साल्मन, अखरोट, हेंप, फ्लैक्स और चिया के बीजों में ओमेगा 3 प्रचुर मात्रा में होता है।
लाल सेब
रोज़ एक सेब खाने से त्वचा को स्वस्थ और सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाकर रखा जा सकता है। हालांकि, आपको सेब छिलके के साथ खाना होगा। रिसर्च में सामने आया है कि सेब में ऐसे यौगिक मौजूद होते हैं जो त्वचा में कैंसर कोशिकाओं को ब्लॉक कर देते हैं और इस बीमारी को बढ़ने से रोकते हैं। लाल साबुत सेब खा सकते हैं या फिर इसे स्मूदी भी में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
तरबूज
गर्मी में तरबूज ना केवल शरीर में पानी की कमी को दूर करता है बल्कि ये विटामिन सी और ए से भी युक्त होता है और इसमें लाइकोपिन भी होता है। तरबूज का सेवन करने से यूवी रेडिएशन से होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है। एक कप तरबूज खाने से आपको प्रचुर मात्रा में विटामिन सी और विटामिन ए मिलता है। इसके अलावा तरबूज में लाइकोपिन नामक एंटीऑक्सीडेंट भी होता है जोकि कोशिकाओं को क्षतिग्रस्त होने से बचाता है।
बादाम
नट्स और बीजों जैसे बादाम, सूरजमुखी के बीज और पिस्ता आदि में विटामिन ई प्रचुर मात्रा में होता है जोकि सूर्य की किरणों से कोशिकाओं को बचाता है और त्वचा को मुलायम, साफ बनाता है और दाग-धब्बों से दूर रखता है। बादाम में हैल्दी मोनोअनसैचुरेटेड फैट भी पाया जाता है जोकि त्वचा में जलन नहीं होने देता और त्वचा पर पड़ने वाली बारीक रेखाओं और झुर्रियों को दूर करता है। मुट्ठीभर बादाम खाने से एजिंग की प्रक्रिया को काफी हद तक धीमा किया जा सकता है।
ऐसा नहीं है कि आप इन चीज़ों को अपने आहार में शामिल करने के बाद बाहर धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन ना लगाएं। इन खाद्य पदार्थों से त्वचा सुंदर दिखती है और कोशिकाएं स्वस्थ और मजबूत रहती हैं। त्वचा को सूर्य से होने वाली क्षति को कम कर त्वचा कैंसर से भी बचा जा सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
