Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
नवरात्री 2018: हेल्दी रहकर करें मां के व्रत, गर्भवती महिलाएं रखें खास ध्यान

हर साल नवरात्रि में अधिकांश लोग नौ दिनों का व्रत रख कर शक्ति की उपासना करते हैं। इस दौरान कई लोग उपवास करते है, जहां कुछ लोग एक समय खाना खाते है तो कुछ लोग 9 दिन तक का अखंड व्रत रखते है। लम्बे समय तक भूखे रहना का बुरा असर स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। क्योंकि स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए शरीर को पौष्टिक तत्वों की आवश्यकता होती है।
अगर आप भी 9 दिन तक व्रत रखने का सोच रही हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखकर आप हेल्दी तरीके से मां के नवरात्री के व्रत रख सकते है। आइए जानते है कि कैसे नवरात्रियों का व्रत।

यह हैं कुछ बेहतर तरीके-
व्रत के दिनों में या तो हम बहुत कम खाते हैं या कुछ खाते ही नहीं ऐसे में हमें अच्छी मात्रा में न्यूट्रिएंट फूड्स लेते रहना चाहिए। आस्था अच्छी बात है लेकिन सेहत के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए, इसलिए व्रत के दिनों में खाने के कुछ महत्वपूर्ण तरीकों को अपनाएं। जैसे- दिन में दो गिलास दूध और दूध से बनी चीजों का इस्तेमाल जरूर करें। इसके साथ ड्राई फ्रूट्स, फ्रूट्स, खीर आदि भी बेहतर विकल्प हो सकते हैं। इसके अलावा आप गाढ़ी मीठी या नमकीन लस्सी भी ले सकते हैं। टोफू या पनीर भी अच्छा विकल्प है।

तला हुआ खाने से बचें
कई बार यह देखा जाता है कि लोग व्रत के दौरान तले हुए आलू खाना पसंद करते हैं लेकिन आपके स्वास्थ्य के लिए यह बहुत फायदेमंद नहीं होता है। व्रत के दौरान ज्यादा तला भुना खाने से बचना चाहिए। उबले आलुओं को छोटे -छोटे टुकड़े में काट लें फिर इसमें थोड़ी-सी हरी चटनी या इमली की चटनी डालें। आप चाहें तो आलू के साथ पनीर, टोफू या सोया से सामानों को नींबू, मसालों और विनेगर के साथ मिला लें फिर खाएं।

प्रोटीन और फाइबर है आवश्यक
प्रोटीन और फाइबर शरीर के लिए जरुरी तत्व होते है, जिनके सेवन से आप वजन कम कर सकते हैं, अनार में बहुत सारे फाइबर होते है। इसलिए अनार को अपनी फास्टिंग डाइट में शामिल कीजीए। एक बात ध्यान रखें कि अगर आप बहुत ज्यादा मात्रा में फाइबर ले रहे हैं तो इससे डिहाइड्रेशन भी बढ़ता है। इसलिए कोशिश करें कि आप 2 से 3 लीटर पानी जरुर पीएं।

छोटे-छोटे मिल्स लें
समय-समय पर छोटे-छोटे मील्स लेते रहे. अगर आप कुछ घंटों के अंतराल में व्रत के समय पर छोटी-छोटी मील्स लेते हैं तो इससे आपके शरीर का ब्लड ग्लूकोज लेवल स्थिर रहेगा और आप थका हुआ महसूस नहीं करेंगे।

पीएं खूब पानी
आपको अपने शरीर में पानी की मात्रा का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा. व्रत में ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। साथ ही शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए नारियल पानी, नींबू पानी, ग्रीन टी और छाछ का भी सेवन किया जा सकता है।

एनर्जी के लिए लें कार्बोहाइड्रेट्स
व्रत के दौरान शरीर में एनर्जी बनाए रखने के लिए आपको कार्बोहाइड्रेट्स का भी ध्यान रखना होगा। इसके लिए आप आलू, टमाटर, सीताफल और साबुदाना भी खा सकते हैं।

कुट्टु का आटा खाएं
व्रत में कमजोरी से निजात पाने के लिए कुट्टु का सेवन करना सबसे बेहतर विकल्प माना जाता है। कुट्टु में 70-75 फीसदी कार्बो और 20-25 फीसदी प्रोटीन मौजूद होता है।

सामक चावल
इसके अलावा व्रत में सामक चावल भी खा सकते हैं. ये चावल डाइजेशन के लिहाज से अच्छा माना जाता है क्योंकि इसे पचाने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है और ये जल्द ही डाइजेस्ट हो जाता है।

खूब खाएं ड्रायफूट्स
बादाम, अखरोट, खजूर और अंजीर आपको काफी मात्रा में एनर्जी देता है। रोजाना सिर्फ 3 खजूर खाने से आप पूरा दिन एनर्जेटिक महसूस करेंगे। इसके अलावा रोजाना 2 से तीन 3 बादाम जरुर खाएं इससे व्रत के दौरान भी आपको आयरन की कमी नहीं होगी। अगर आपको हाई कॉलेस्ट्रॉल की समस्या है तो फास्ट के दौरान काजू के सेवन को नजरअंदाज करना चाहिए। इसके अलावा किशमिश और पानी का सेवन करना चाहिए क्योंकि किशमिश पेशाब की मात्रा को बढ़ाता है।

पीएं हर्बल टी
व्रत के दौरान आपको चाय और कॉफी से दूरी बनानी चाहिए। इस समय जहां तक हो सके कैफीन का सेवन कम करें। इसकी जगह हर्बल टी का सेवन करें। जैसमीन टी आपके शरीर में पानी की कमी को होने से रोकता है। इसके अलावा सोने से पहले दूध पीएं ये प्रोटीन का सबसे मुख्य स्त्रोत है।

गर्भवती महिलाओं के लिए-
आमतौर पर गर्भवती को व्रत रखने की सलाह नहीं दी जाती है। फिर भी वह व्रत रखना चाहती हैं तो उन्हें दिन में दो बार नारियल पानी और चीनी की जगह गुड़ खाना चाहिए। साथ ही दिनभर बीच-बीच में उन्हें कुछ न कुछ खाते रहना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा ड्रायफ्रूट्स और फल खाना चाहिए। साथ ही दूध और दूध से बनी चीजों भी सेवन कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
