Latest Updates
-
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
Weight loss: कॉमेडियन भारती सिंह ने किया 15 किलो वजन कम, जानें फैट टू फिट का सीक्रेट
मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों अपने वेटलॉस की वजह से चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में भारती ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वो अपने स्लिमर लुक में फैंस की खूब वाह-वाही लूट रही है। भारती ने एक साल में लगभग 15 किलो वजन कम किया है। वह कहती हैं, 'हां, मैं 91 से 76 किलो कम हो गई हूं। मैं भी हैरान हूं कि मैंने इतना वजन कम किया है, लेकिन मैं उतना ही खुश भी हूं क्योंकि मैं हेल्दी और फिट महसूस करती हूं। अब सांस नहीं चढ़ती और हल्का हल्का महसूस करती है। मेरी डायबिटीज और अस्थमा भी कंट्रोल में है। मैं इंटरमिटेंट फास्टिंग फॉलो करती हूं। मैं शाम 7 बजे से 12 बजे के बीच खाना नहीं खाती हूं। मैं दोपहर 12 बजे के बाद ही खाना खाती हूं। मेरे इस रुटीन के बाद अब मेरी बॉडी शाम 7 बजे के बाद डिनर को स्वीकार नहीं करता है। मैंने 30-32 साल तक बहुत खाना खाया है और उसके बाद एक साल अपना शरीर पर थोड़ा ध्यान दिया तो मेरी बॉडी ने सब एक्सेप्ट कर लिया।
भारती के इस ट्रांसफॉर्मेशन से उनके प्रशंसक और लोग हैरान हैं। भारती के फैट से लेकर फिट जर्नी से हर कोई बहुत ही इम्प्रेस है।

ये है भारती के फिट टू फैट का मूलमंत्र
भारती सिंह इंटरमिटेंट फास्टिंग को फॉलो करती है।
शाम 7 बजे से पहले करती है डिनर।
दोपहर 12 बजे तक खाना खाती है।
रोजाना करती हैं एक्सरसाइज।
जानें क्या है इंटरमिटेंट फास्टिंग
इंटरमिटेंट फास्टिंग एक ऐसा डाइट प्लान है जिसमें 12 से 18 घंटे की अवधि तक भूखे रहना पड़ता है। इस फास्टिंग प्लान में भोजन में कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा कम और प्रोटीन व फाइबर की मात्रा अधिक फोकस किया जाता है जिससे कि शरीर का वजन भी कम होने में मदद मिलती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
