Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
बैली फैट को कम करने के लिए ऐसी हो आपकी डाइट
मोटापा आज के समय में एक बहुत बड़ी समस्या बन चुका है। खासतौर से, जिद्दी बैली फैट को कम करना तो काफी मुश्किल हो जाता है। लोग कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन फिर भी अपने जिद्दी बैली फैट को कम नहीं कर पाते हैं। दरअसल, इसके लिए जरूरी होता है कि आप सही समय पर और सही मात्रा में अपना आहार लें। बैली फैट को कम करने के लिए आपका आहार एक बेहद ही महत्वपूर्ण रोल अदा करता है। अगर आप अपनी फूड च्वॉइसेस को लेकर समझदारी दिखाएं। साथ ही, उन्हें सही समय और सही मात्रा में लें तो इससे बैली फैट को आसानी से कम किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं कि बैली फैट कम करने के लिए आप कब, क्या और कितना खाएं-

हाई फाइबर फूड को बनाएं डाइट का हिस्सा
यह सबसे पहला व जरूरी स्टेप है, जिस पर ध्यान दिया जाना चाहिए। अगर आप अपने कमर के घेरे को आसानी को कम करना चाहती हैं तो ऐसे में आप जई का चोकर, गेहूं का चोकर और ज्वार आदि को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। इनमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो आपको लंबे समय तक फुलर बनाता है और इससे आपको फैट लॉस करने में मदद मिलती है।
जरूर लें मार्निंग ड्रिंक
अगर आप चाहते हैं कि आपको बैली फैट को कम करने में मदद मिले तो ऐसे में सुबह खाली पेट मार्निंग ड्रिंक का सेवन अवश्य करना चाहिए। यह आपके शरीर से टॉक्सिन्स को दूर करने में सहायक होता है। जिससे आपका फैट लॉस स्पीड अप होता है। आप मार्निंग ड्रिंक में नींबू पानी के अलावा एप्पल साइडर विनेगर वाटर, दालचीनी का पानी या सौंफ का पानी आदि ले सकती हैं। ये सभी ड्रिंक्स आपकी बॉडी के टॉक्सिन को बाहर निकालकर वेट लॉस को आसान बनाते हैं।
क्या ना खाएं
अब सवाल यह उठता है कि जिद्दी बैली फैट को कम करने के लिए आपको किन चीजों के सेवन से परहेज करना चाहिए। ऐसी कई अनहेल्दी फूड आइटम्स होती हैं, जिन्हें आपको छोड़ देना चाहिए। मसलन, आपको केक, पिज्जा, सफेद ब्रेड और सफेद चावल जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन करने से परहेज करना चाहिए क्योंकि इनमें रिफाइंड कार्बाेहाइड्रेट होते हैं। वे हार्माेन संतुलन को बाधित करते हैं, जिसके चलते आपके लिए वजन कम करना मुश्किल बनाते हैं।
कितना खाएं?
जब बात फैट लॉस की होती है तो लोग पोर्शन कन्ट्रोल पर विशेष रूप से जोर देते हैं। यह जरूरी भी है। जब आप सही मात्रा में अपने आहार को लेते हैं तो इससे फैट लॉस करना बेहद ही आसान हो जाता है। इसके अलावा, उम्र के अनुसार भी आपका आहार परिवर्तित हो जाता है। मसलन, अगर आप 40 वर्ष की आयु पार कर चुके हैं और कमर के जिद्दी फैट को कम करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको अपने कार्बाेहाइड्रेट इनटेक में 40 प्रतिशत तक कटौती करने पर विचार करना चाहिए। ऐसा इसलिए है क्योंकि हमारे शरीर की कार्ब्स को ईंधन के रूप में जलाने की क्षमता उम्र बढ़ने के साथ कम हो जाती है, जिससे पेट के आसपास का फैट बढ़ने लगता है।
कब खाएं
खाना खाते समय समय का ध्यान रखना भी बेहद आवश्यक होता है। सही समय पर किया गया भोजन ना केवल आपकी हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करता है, बल्कि इससे जिद्दी बैली फैट को भी कम करने में मदद मिलती है। हमेशा यह सलाह दी जाती है कि आप एक दिन में तीन से चार हाई कैलोरी फूड लेने की बजाय हर चार घंटे में थोड़ा-थोड़ा खाएं। ध्यान रखें कि आप एक बार में भारी भोजन खाने के बजाय मिनी मील लें। इससे आपके डाइजेस्टिव सिस्टम पर जोर नहीं पड़ता है और आपके द्वारा खाया गया आहार फैट की जगह एनर्जी में तब्दील होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
