Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
इन टिप्स को अपनाकर सही तरह करें स्क्वाट्स
हेल्दी रहने के लिए एक्सरसाइज करना काफी अच्छा माना जाता है। हम कई तरह की एक्सरसाइज को अपने फिटनेस रूटीन में शामिल करते हैं। इन्हीं में से एक है स्क्वाट्स। यह एक ऐसी एक्सरसाइज है जो ना केवल आपके वजन को कम करने में मददगार है, बल्कि मसल्स को भी मजबूत बनाता है। साथ ही साथ, इससे आपका पाचन तंत्र भी सही तरह से काम करने लगता है। हालांकि, स्क्वाट्स से ये सभी लाभ प्राप्त करने के लिए जरूरी है कि आप स्क्वाट्स को सही तरह से करें। अमूमन हम स्क्वाट्स करते हैं, लेकिन उसका लाभ हमें नहीं मिल पाता है। तो चलिए आज इस लेख में प्रोफेशनल जिम ट्रेनर अमन ठाकुर आपको बता रहे हैं कि आपको सही तरह से स्क्वाट्स किस तरह करना चाहिए-

सही हो पैरों की पोजिशन
जब आप स्क्वाट्स करना शुरू करते हैं तो यह आवश्यक है कि आपका बॉडी पोश्चर सही हो। स्क्वाट्स करते समय हम अपने पैरों को थोड़ी दूरी पर रखते हैं। लेकिन आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि आप अपने पैरों को उतना ही खोलें, जितना कि आपके कंधें की दूरी है। आप पैरों को ना तो बहुत अधिक खोलें और ना ही उसे एकदम चिपकाएं।

बैठें कुछ इस तरह
स्क्वाट्स करते समय आप किस तरह बैठते हैं, यह भी काफी अहम् है। आपको यह कोशिश करनी चाहिए कि आप थोड़ा पीछे की ओर होकर बैठें। कभी भी आपके घुटने पंजों से आगे नहीं आने चाहिए। अगर आप आगे ही ओर होकर बैठते हैं तो इससे आपको घुटनों या पंजों में दर्द की समस्या हो सकती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि आपका सारा प्रेशर घुटनों पर आ जाता है।

जमीन से ना उठाएं पैर
यह भी एक जरूरी टिप है, जिसे आपको स्क्वाट्स करते समय ध्यान में रखना चाहिए। कई बार लोग स्क्वाट्स करते समय कभी अपने पैरों को आगे या पीछे से उठाते हैं। लेकिन आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। जब भी आप स्क्वाट्स करते हैं तो ऐसे में आपके पैर जमीन पर ही रहने चाहिए।

सीधी होनी चाहिए लोअर बैक
स्क्वाट्स के दौरान नीचे आते या वापिस ऊपर जाते समय अक्सर हम बहुत अधिक आगे झुक जाते हैं या फिर पीछे ही ओर चले जाते हैं। लेकिन वास्तव में स्क्वाट्स करने का सही तरीका यह है कि आपकी लोअर बैक एकदम सीधी होनी चाहिए। आप लोअर बैक को बहुत आगे झुकाने या फिर पीछे ले जाने की गलती ना करें।

हिप्स को पीछे की तरफ करें पुश
आमतौर पर लोग समझते हैं कि स्क्वाट्स करने का तात्पर्य सिर्फ ऊपर या नीचे जाना नहीं होता है। बल्कि अगर आप सच में स्क्वाट्स का पूरा लाभ उठाना चाहते हैं तो ऐसे में आप हमेशा नीचे जाते समय अपने हिप्स को पीछे की तरफ पुश करने की कोशिश करें। जब आप ऐसा करते हैं तो स्क्वाट्स के दौरान आपकी पोजिशन खुद ब खुद सही होती है। साथ ही, इस तरह स्क्वाट्स करने से आपके घुटनों पर भी अतिरिक्त प्रेशर नहीं पड़ता है।

डिफरेंट तरीके से करें स्क्वाट्स
जब लोग स्क्वाट्स करना शुरू करते हैं तो वे हर दिन केवल एक ही तरह से इसका अभ्यास करते हैं। यकीनन शुरुआत में बेसिक स्क्वाट्स करना अच्छा विचार है। लेकिन कुछ वक्त बाद आपको उसमें वैरायटी जैसे वेटेड स्क्वाट्स, डीप स्क्वाट्स, हाफ स्क्वाट्स, वॉल स्क्वाट्स आदि का भी अभ्यास करना चाहिए। इतना ही नहीं, आप अपनी हेल्थ कंडीशन को ध्यान में रखकर भी स्क्वाट्स कर सकते हैं। मसलन, अगर आपको घुटनों से जुड़ी कोई समस्या है तो ऐसे में आप वॉल स्क्वाट्स का अभ्यास करें। हालांकि, आपके लिए किस तरह के स्क्वाट्स का अभ्यास करना लाभदायक होगा, यह जानने के लिए आप प्रोफेशनल की मदद लें।



Click it and Unblock the Notifications
