Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
शेविगं के बाद रेजर बर्न दूर करने के उपाय

रेजर बर्न दूर करने के प्राकृतिक उपाय-
1. दर्दरहित शेविंग के लिए कोशिश यही होनी चाहिए कि आपकी दाढ़ी नरम हो। शेविंग से पहले अपने चेहरे को पानी से अच्छी तरह से धो लें इससे चेहरे के पोर्स खुलेगें और दाढ़ी बनाने में आसानी होगी। उसके बाद शेविंग क्रीम लगाएं और बिल्कुल सावधानी से शेव करें।
2. शेविंग करते वक्त अगर कट या छिल जाए तो बिना देरी के उस स्थान पर बरफ रगड़े जिससे जलन कम हो जाए।
3. शेविंग के तुरंत बाद या कट लगने के बाद उस पर पेट्रोलियम जैली या माइस्चराइजर लगाएं इससे रूखी हो चुकी त्वचा को थोड़ी नमी मिलती है और जलन का प्रभाव कम होता है।
4. क्या आपको पता है कि रेजर बर्न को दूर करने के लिए आप एलोवेरा जेल का भी इस्तमाल कर सकते हैं। जले हुए स्थान पर 15-20 मिनट के लिए इस जेल को लगाए रखें और उसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। ध्यान रखें कि अपने चेहरे को तब तक गरम पानी से न धोएं जब तक रेजर बर्न पूरी तरह से ठीक न हो जाए।
5. चेहरे को तब तक ना शेव करें जब तक वह ठीक न हो जाए। इसकी जलन को कम करने के लिए आप सेब के रस का भी प्रयोग कर सकते हैं।
6. हमेशा ध्यान रखें कि शेविंग करते समय रेजर साफ हो और उसे दाढ़ी बनाते समय ऊपर नहीं बल्कि नीचे की तरफ प्रयोग करें। गलत विधि से किया गया शेव आपके चेहरे को और नुक्सान पहुंचा सकता है।
इन विधियों का इस्तमाल करके चेहरे की जलन से छुटकारा पाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications