Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
खाना पकाने के गलत तरीके जो आप नहीं जानते
स्वस्थ खाने का यह मतलब नहीं होता है कि आप हरी साग-सब्जियां खाएं। घर पर खाना जित तरीके से पकाया जाता है वह भी बड़ा मायने रखता है। अगर आप खाने को कढाई में ढेर सारा तेल भर कर पकाते हैं तो, वह तरीका भी ठीक नहीं माना जाता। साथ ही अगर खाने को गंदी विधि से पकाया गया है तो, भी वह स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है।
गलत तरीके से पकाया गया खाना आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकता है। इससे आपका वजन बढ सकता है और आपको पूरी तरह से पोषण भी नहीं मिल पाएगा। फल और सब्ज़ियों को अच्छी तरह धोने के टिप्स
कभी कभी गलत तरीके से खाना पकाने की वजह से साग-सब्जियों का सारा पोषक तत्व उसी समय नष्ट हो जाता है और हमारे पेट में केवल बिना पोषण का आहार ही जाता है। इसलिये चलिये जानते हैं कि हमें खाना किस तरीके से नहीं पकाना चाहिये, जिससे खाने का पोषण नष्ट ना हो।

डीप फ्राई
डीप फ्राई भोजन जैसे, गरम तेल में तला हुआ आहार हमारे स्वास्थ्य के लिये बहुत ही खराब है। इससे कोलेस्ट्रॉल बढता है। अगर आप घर पर डीप फ्राई खाना बनाती हैं तो उसे सर्व करने से पहले नैपकिन पेपर पर निकाल कर रख लें या टिशू से उसके तेल को पोछ दें।

चारकोल बारबेक्यू
बारबेक्यू का खाना बहुत ही स्वादिष्ट हेाता है। लेकिन चारकोल में पका हुआ खाना आपके स्वास्थ्य के लिये हानिकारक हो सकता है। चारकोल के धुएं से आपको सांस की भी समस्या पैदा हो सकती है। चारकोल विधि के बजाए हीटर का प्रयोग करें।

प्लास्टिक कंटेनर
अगर आप प्लास्टिक के कंटेनर में खाना रख कर गरम करती हैं तो, बहुत ही गलत करती हैं। प्लास्टिक कवर में खाना रख कर माइक्रोवेव में डायरेक्ट गरम नहीं करना चाहिये। इससे कैंसर होने के चांस बढ़ जाते हैं।

सब्जी धोने का तरीका
सब्जियों को तभी धोना चाहिये जब उस पर छिलका लगा हो। सब्जियों के छिलके पर मिट्टी के साथ साथ रसायन भी लगे होते हैं, जिसे काटते वक्त वह सब्जियों के अदंर तक चले जाते हैं। इसलिये पहले सब्जियों को धो लें और फिर काटें। कटी हुई सब्जी को धोने से उसके अंदर के पोषक तत्व भी निकल जाते हैं।

पैन फ्राई
डीप फ्राई की तरह ही पैन में फ्राई कर के खाने से भी स्वास्थ्य को हानि होती है। पैन में पका कर खाने से शरीर में सैचुरेटेड फैट बढने के अलावा कोलेस्ट्रॉल बढता है।



Click it and Unblock the Notifications