Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
वजन कम करने के लिये कीजिये सुबह में सूर्य-स्नान
आईएएनएस| सुबह की हल्की सूर्य की किरण हर किसी को अच्छी लगती है और खास कर जब सर्दियां होती हैं। क्या आप जानते हैं कि सूर्य-स्नान करने से हमारे शरीर को कितना फायदा होता है? सुबह के समय सूर्य की किरण में स्नान करने से न केवल विटामिन डी का स्तर बढ़ता है, बल्कि वजन भी संतुलित रहता है।
यह बात एक अनुसंधान में सामने आई है। अध्ययन में पाया गया कि जो लोग सुबह की किरण में धूप सेंकते हैं, उनका बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) उन लोगों के मुकाबले कम होता है जो दिन के बाद के हिस्से में धूप में आते हैं। धूप में सन टैनिंग से पाइये छुटकारा

दिन के समय रोशनी के संपर्क में आपके आने का समय, तीव्रता और अवधि आपके वजन से संबद्ध होता है। नार्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के फेइनबर्ग स्कूल ऑफ मेडिसिन में तंत्रिका विज्ञान के सहायक अनुसंधान प्रोफेसर कैथरयन रीड ने कहा, "सुबह के समय सूरज की रोशनी लोगों के वजन को कम करती है।"
उन्होंने कहा कि बाद के घंटों में तेज धूप होती है जो व्यक्ति के बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) को बढ़ाती है। अनुसंधानकर्ताओं के मुताबिक, तेज धूप सुबह 8 बजे से दोपहर के बीच होती है। बीएमआई को प्रभावित करने के लिए 20 से 30 मिनट तक धूप सेंकना पर्याप्त होता है।
तो दोस्तो अब तो गर्मी आ चुकी है इसलिये कोशिश करें कि सुबह 9 बजे तक की धूप जरुर सेकें। इससे आपको लाभ मिलेगा, जिन लोगों में विटामिन डी की कमी है उन्हें भरपूर्ण विटामिन डी मिलेगा और जिन्हें स्लिम ट्रिम रहना है , उनका वजन नियंत्रित रहेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
