Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
ना करें ऐसा नहीं तो हो जाएंगे जल्द बूढ़े
उम्र बढ़ना एक प्रक्रिया है जो समय के साथ होती है जिसे हम नहीं रोक सकते हैं। हम इसे जीवन की प्राकृतिक प्रक्रिया कह सकते हैं। लेकिन कुछ चीजें हैं जो आपको आपकी वास्तविक उम्र से ज्यादा ज्यादा उम्र वाला बनाते हैं।
लेकिन यह अच्छा है कि ये चीजें कुछ हद तक बदली जा सकती हैं। इसका मतलब है कि यदि आप कोशिश करें तो आप अपनी बढ़ती उम्र को रोक सकते हैं। ठंडे पानी, बादाम से करें दिन की शुरुआत
इन चीजों पर नियंत्रण करने की कोशिश करें जो आपको उम्रदराज बनती हैं।

गलत खान पान
यदि आप खाने में दीर्घकालिक उत्तेजना या गर्मी करने वाले पदार्थ जैसे वनस्पति तेल, नकली मक्खन, लाल मांस, सफेद ब्रेड, या मीठे और प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ ले रहें हैं तो आप अपनी त्वचा से खिलवाड़ कर रहे हैं। इस प्रकार के खाने से शरीर में गर्मी बढ़ती है जिससे झुर्रियां बढ़ती हैं।

ह्यूमन ग्रोथ हार्मोन (HGH) की कमी
आपका शरीर पिट्यूटरी ग्रंथि में ह्यूमन ग्रोथ हार्मोन (HGH) पैदा करता है। अन्य कार्यों के अलावा, एचजीएच कोलेजन के साथ मिलकर त्वचा और मांसपेशियों की संरचना को बनाए रखता है। उम्र के बढ़ने के साथ साथ शरीर में कोलेजन का प्राकृतिक उत्पादन कम हो जाता है जिससे त्वचा कमजोर और पतली हो जाती है।

शराब
शराब एक प्राकृतिक मूत्रवर्धक है इसलिए जितना ज्यादा आप शराब पिएंगे उतना ही शरीर में डिहाइड्रेशन बढ़ेगा। इसके अतिरिक्त ज्यादा एल्कोहल शरीर से मॉइस्चर निकालकर ऑउटब्रेक को बढ़ाता है और त्वचा की फाइन लाइन्स को बिगाड़ देता है साथ ही इससे होने वाले मुँहासे, दाग धब्बे और झुर्रियां आपको बूढ़ा बनाते हैं।

तनाव
लगातार चिंता करना, व्याग्रता, तनाव आदि ऐसे कारण हैं जो आपके शरीर पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालते हैं। इसके अतिरिक्त तनाव से दिमाग पर भी असर पड़ता है जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ता है और नींद कम आती है जिससे व्यक्ति जल्दी बूढ़ा दिखाई देने लगता है।

बहुत कम सोना
एक तिहाई से ज्यादा अमेरिकी वयस्क रात को पूरी नींद नहीं ले पाते हैं जिससे शरीर के स्वास्थ्य पर दूरगामी प्रभाव पड़ते हैं जैसे कि वजन बढ़ना, रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होना, ध्यान कम केंद्रित होना, त्वचा का पीलापन, और याददाश्त में कमी होना आदि।

सनबाथिंग
यह आश्चर्यजनक लगता है लेकिन सूर्य भी आपके शरीर पर गलत प्रभाव डालता है, त्वचा की दृष्टि से सनबाथिंग करना गलत है। कैंसर के खतरे के साथ ही ये अल्ट्रावायलेट किरणें आपकी त्वचा की कोशिकाओं और रुधिर वाहिनियों को कमजोर बनाती हैं त्वचा तपी हुई और कमजोर बनती है। आप खास तौर पर बाहर ज्यादा समय बिताने वाले लोगों पर इसका साफ़ असर देख सकते हैं।

स्मोकिंग
लगातार स्मोकिंग से ना केवल त्वचा से सम्बंधित रोग सोराइसिस आदि होते हैं बल्कि यह लगातार स्किन कोशिकाओं से ऑक्सीजन की मात्रा को कम कर देती हैं जिससे त्वचा का पीला या बेरंग त्वचा जैसी स्थितियां पैदा होती हैं। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष स्मोकिंग से कोलेजन का स्तर भी कम होता है जिससे न केवल चेहरे की बल्कि भुजाओं और छाती की त्वचा भी झोलदार और भद्दी हो जाती है।

अपनी आँखों के स्वास्थ्य को नजरअंदाज करना
आपकी आखों के आस पास की त्वचा बेहद पतली होती हैं और इसमें तेल ग्रंथियों की कमी होती है। छोटी सी टीएलसी से आप अपनी आँखों की देखभाल कर सकती हैं और पेप्टेडस युक्त आई क्रीम का रोजाना इस्तेमाल करके आप बढ़ती उम्र के प्रभावों को कम कर सकते हैं, इससे कोलेजन का उत्पादन बढ़ता है और झुर्रियां नहीं होती हैं।

व्यायाम नहीं करना
अधिक दौड़ लगाने से एक झोल पैदा हो जाता है जिसे रनर्स फेस कहते हैं (अनुभवी लोग मानते हैं कि इससे ऑक्सीजन ज्यादा खर्च होती है और फ्री रेडिकल डैमेज होते हैं जिससे कोलेजन का स्तर कम होता है। नियंत्रित व्यायाम (अपनी हार्ट रेट से 40 से 60 प्रतिशत ज्यादा व्यायाम ही करना) ना केवल वजन, हार्ट और फेफड़ों के लिए उपयुक्त है बल्कि इससे त्वचा में भी नई ऊर्जा का संचार होता है।

गलत मेकअप
मेकअप से त्वचा की त्रुटियाँ और उम्र के निशान छिप जाते हैं लेकिन गलत मेकअप आपको एक उम्रदराज लुक देता है। उदाहरण के तौर पर ज्यादा फाउंडेशन और पाउडर के लेप से आपकी आँखों और मुह पर झुर्रियां दिखती हैं और फाइन लाइन्स भी बढ़ती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
