Latest Updates
-
Independence Day 2026: भारत की आजादी के लिए 15 अगस्त की तारीख ही क्यों चुना गई? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान -
Hariyali Teej Vrat Katha: हरियाली तीज पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा शिव-पार्वती जी का आशीर्वाद -
Hariyali Teej 2026 Wishes: शिव-पार्वती का आशीर्वाद...इन संदेशों क साथ अपनों को दें हरियाली तीज की शुभकामनाएं -
Independence Day 2026 Shayari: तिरंगा हमारी शान...स्वतंत्रता दिवस पर अपनों को भेजें देशभक्ति से भरी शायरियां -
Happy Independence Day 2026 Wishes: स्वतंत्रता दिवस पर अपनों को भेजें देशभक्ति से भरे ये शुभकामना संदेश -
Nag Panchami 2026: 16 या 17 अगस्त, कब है नाग पंचमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
Hariyali Teej Wishes For Wife: हरियाली तीज पर पत्नी ने रखा है व्रत, इन खास संदेशों से जताएं अपना प्यार -
Hariyali Teej Vrat Niyam 2026: हरियाली तीज पर सुहागिन महिलाएं न करें ये गलतियां, जानें व्रत के जरूरी नियम -
Independence Day 2026 Speech in Hindi: 15 अगस्त पर दें ये जोशीला भाषण, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठेगा हॉल -
Independence Day 2026: ChatGPT से बनाएं तिरंगे के साथ अपनी देशभक्ति वाली फोटो, बस ये Prompts करें कॉपी-पेस्ट
पेट में चर्बी जमना हो सकता है खतरनाक
आईएएनएस| यदि आपके पेट का आकार दिनों दिन बढ़ रहा है, तो आपके लिए सावधान हो जाने का समय है। वैज्ञानिकों ने उदर के मोटापे से संबंधित खतरे के बारे में आगाह किया है। साल 2012 में सिटी कॉलेज ऑफ न्यूयार्क के ग्रोव स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग में सिविल इंजीनियरिंग के सहायक प्रोफेसर नीर क्रेकॉर और उनके पिता प्रबंध निदेशक जेस क्रेकॉर ने एक नई विधि विकसित की जिसके माध्यम से उदर के मोटापे से होने वाले खतरे के बारे में पता किया जा सकता है।
यह अध्ययन 20 फरवरी को ऑनलाइन पत्रिका प्लोस वन में प्रकाशित की गई। लेख में कहा गया कि 'ए बॉडी शेप इंडेक्स' (एबीएसआई) नाम की तकनीक मृत्यु दर का प्रभावी संकेतक है और बॉडी मास इंडेक्स से कहीं अधिक सक्षम संकेतक है, जिसका उपयोग आज तक मोटापे को मापने में सामान्य तौर पर किया जाता रहा है।

ताजा अध्ययन के परिणाम 1999 और 2004 के बीच नेशनल हेल्थ एंड न्यूट्रिशन एक्जामिनेशन सर्वे (एनएचएएनईएस) द्वारा किए गए अध्ययन से काफी मिलता-जुलता है। अध्ययन से यह साबित होता है कि एबीएसआई असमय मृत्यु के खतरे से आगाह करने वाला वैध संकेतक है। मोटापे को दूर करने के घरेलू उपचार
अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि एबीएसआई में वृद्धि का संबंध असमय मृत्यु के खतरे से है और हालिया एबीएसआई अधिक विश्वसनीय संकेतक है। शोधकर्ता अब जीवनशैली या दूसरे कारकों के माध्यम से एबीएसआई को कम कर दीर्घायु प्राप्त करने की संभावनाओं की तलाश में जुटे हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications