Latest Updates
-
Kamika Ekadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, भगवान विष्णु करेंगे हर इच्छा पूरी -
पित्त दोष क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इसे संतुलित रखने के आसान उपाय -
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी -
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार
क्या आप जानती हैं पेट की मालिश के ये 9 फायदे
पेट की मालिश का प्रयोग हमारे यहां प्राचीन काल से ही चला आ रहा है। इसके चिकित्सकीय गुणों से आज का समाज अभी तक अंजान है। पेट की मालिश करने से जिंदगी सेहतमंद बन सकती है। यह दर्द, तनाव और पेट की खराबी से आराम दिलाता है।
READ: हाॅट स्टोन मसाज से होते हैं ये बडे़ बडे़ फायदे
पेट की मालिश करने के लिये ज्यादा महनत नहीं करनी पड़ती। आप इसे रोजाना कर सकती हैं और शारीरिक तथा मानसिक रूप से फिट हो सकती हैं।
पेट की मालिश या मसाज करने से पहले सबसे पहले पीठ के बल जमीन पर लेट जाएं। उसके बाद हाथों में तेल लगाएं और गोलाई में घुमाते हुए मसाज करें। 3 मिनट में 30 से 40 बार गोलाई में मजाज करें।
READ: किस तेल से करनी चाहिये बॉडी मसाज?
इसकी गर्माहट को महसूस करें और दिमाग को पूरी तरह से शांत कर के अपना ध्यान मालिश में लगाएं। हफ्ते भर की जाने वाली यह 3 मिनटों की मसाज आपको कई पेट संबन्धित रोगों से छुटकारा दिलाएगी।
आइये जानते हैं पेट की मालिश करने के स्वास्थ्य लाभों के बारे में नीचे...

मोटापा घटाए
पेट की मालिश करने से चयापचय दर बढ़ती है और पाचन को बढ़ावा मिलता है। यह उन लोगों के लिये अच्छी हो सकती है जो लोग वेट कम करने की बहुत महनत करते हैं और उन्हें किसी भी चीज का कोई फायदा नहीं मिलता।

पेट फूलने की समस्या
खाना ठीक से हजम न होने की वजह से पेट फूलना और उसमें गैस बनने की समस्या होती है। लेकिन पेट की मालिश करने से पेट की गैस आराम से निकल जाती है और अपच भी नहीं होता।

कब्ज से छुटकारा
कब्ज और पेट के दर्द से छुटकारा मिलता है। पेट की मालिश रोजाना करें।

पेट दर्द से छुटकारा
पेट में अगर दर्द होता हो तो, मालिश करने से उस जगह का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है। इससे पेट की मासपेशियों को गर्माहट मिलती है, जिससे आपको आराम मिलेगा।

गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल की सेहत में सुधार
नियमित रूप से पेट की मालिश करने पर आपको कभी भी पेट का कोई रोग नहीं होगा। पेट फूलना, पेट में दर्द, गैस आदि सब ठीक हो जाएगी और पेट की मासपेशियां पूरी तरह से टोन्ड हो जाएंगी। साथ ही अपच की समस्या भी दूर होगी।

तनाव और चिंता से छुटकारा
मालिश से तनाव कम होता है और दिमाग पूरी तरह से शांत और रिलैक्स हो जाता है। इससे दिमागी सुकून मिलता है।

होती है पतली कमर
पेट पर मसाज करने से वहां की मासपेशियां टोन्ड हो जाती हैं। आपकी लटकती हुई कमर कुछ ही दिनों में शेप में आ जाती है। इसके साथ टम्मी टाइट बन जाती है।

पीरियड्स क्रैंप
मालिश करते वक्त लौंग, लेवेंडर या दालचीनी का तेल प्रयोग करने से पेडु के दर्द में लाभ मिलेगा।

कब नहीं करनी चाहिये पेट की मालिश
अगर आप प्रेगनेंट हैं, किडनी स्टोन, गॉलस्टोन, पेट में अल्सर, प्रजनन अंगों में सूजन या फिर आंतरिक रक्तस्राव हो रहा हो तो मालिश न करें।



Click it and Unblock the Notifications