Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
साफ्ट ड्रिंक से रहिये दूर क्योंकि इसमें होते ये 6 घातक कैमिकल
आज कल लोग साफ्ट ड्रिंक्स को पानी की तरह पीने लगे हैं। वे माता-पिता जो अपने बच्चों को कोल्ड्रिंक पीने की इजाजत देते हैं उन्हें यह आर्टिकल पढ़ने की बेहद सख्त जरुरत है।
हाल ही में एक शोध से पता चला है कि साफ्ट ड्रिंक पीने से आपकी हड्डियां कमजोर हो सकती हैं, दिल, मोटापा और मधुमेह की घातक बीमारी भी हो सकती है।
बहुत से लोग बस यही जानते हैं कि कोल्ड्रिंक में केवल ढेर सारी शक्कर और एसिड मिला होता है। पर उन्हें यह नहीं पता कि इसमें सोडियम बेंजोएट और पारा भी मिक्स किया जाता है, जिसके नियमित सेवन से शरीर में तरह-तरह की बीमारियां हो सकती हैं। आइये जानते हैं कि कोल्ड्रिंक में और क्या क्या घातक चीज़ें पड़ी होती हैं।

1. मरकरी - छाग निकलने वाली इस कोल्ड्रिंक में कॉर्न सिरप, अत्यधिक मात्रा में विषाक्त धातु और पारा पाया गया है। नियमित रूप से कोल्ड्रिंक पीने पर शरीर को बाद में काफी नुकसान झेलना पड़ सकता है।
2. सोडियम बेंजोएट - यह एक प्रिजर्वेटिव है जो खाने को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने के लिये डाला जाता है। यह कोल्ड्रिंक में भी पाया जाता है। लेनिक अभी तक साइंटिस्ट ने इस बात पर पुष्टी नहीं की है कि यह हमारे लिये हानिकारक है या नहीं।

3. एसपारटेम - यह घातक रसायन सोडे को मीठा बनाने के लिये डाला जाता है। इसकी ज्यादा मात्रा लेने से चक्कर और मतली महससू करवाती है।
4. फॉस्फोरिक एसिड - सभी जानते हैं कि सोडे में एसिड होता है। फॉस्फोरिक एसिड सोडे में तीखा टेस्ट पैदा करने के लिये होता है जो कि बहुत हानिकारक होता है। यह आपकी हड्डियों में कैल्शियम की कमी पैदा कर सकता है, जिससे हड्डियां कमजोर हो सकती हैं।

5. बिसफेनोल ए- यह इसालिये खतरनाक है क्योंकि इसकी ज्यादा मात्रा आपके ध्यान में कमी कर देती है और ब्रेन को डैमेज कर देती है। यह महिलाओं के लिये भी खतरनाक है क्योंकि इससे उन्हें थायरॉइड की समस्या हो सकती है।
6. हाई फ्रक्टोज सीरप- इस काफी हाई मात्रा में कोल्ड्रिंक में मिक्स की जाती है। इसके नियमित सेवन से मोटापा, मधुमेह, कैंसर और दिल का रोग हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
