Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
विश्व योग दिवस 2015: अच्छी सेहत के लिये करें ये 16 योग आसान
विश्व योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया जाएगा। योग एक प्राचीन कला है जिसमें शरीर, मन और आत्मा को एक साथ लाने का काम होता है। योग को ना केवल बड़े ही बल्कि बच्चे और बूढे़ भी बड़ी आसानी से कर सकते हैं।
READ MORE: व्यायाम से होने वाले 20 सर्वोत्तम स्वास्थ्य लाभ
आज योग को किसी परिचय की जरुरत नहीं है। यह पूरे विश्व में फैल चुका है और लोग इसे बड़ी तेजी की संख्या में अपना रहे हैं। योग हजारों साल से भारतीयों की जीवन-शैली का हिस्सा रहा है।
लेकिन इस बार अंतराष्ट्रीय योग दिवस 2015 के अवसर पर हम आपको कुछ ऐसे आसनों और मुद्राओं के बारे में जानकारी देगें, जिसको कर के आप हमेशा स्वस्थ बने रहेंगे।
READ MORE: सेक्स लाइफ को बेहतर बना दे ये 7 योग आसन
आइये जानते हैं कुछ योग आसन जिससे आप मोटापा, कमर दर्द और हजार प्रकार की बीमारियों का नाश कर सकते हैं।

दिमाग बढाने के लिये करें व्रिकासन
इस पोज को करने के लिये अपना सीधा पैर उठा कर दूसरे पैर की जांघ पर टिकाएं। अपने हाथों को ऊपर की ओर रखें और आंखें बंद कर लें।

मयूरासन
इस आसन को करने से शरीर के विभिन्न आंतरिक अंगों पर असर पड़ता है। इससे पाचन प्रक्रिया और खून का दौरा ठीक रहता है।

इम्यूनिटी बढ़ाए ये आसन
दिन में आप इसे किसी भी समय कर सकते हैं। यह आंखों की रौशनी बढ़ाता है और थकान मिटाता है।

सूर्यनमस्कार बनाएं स्वस्थ
इस योग में 12 आसन होते है, जिस कर लेने से पूरे शरीर का व्यायाम हो जाता है। इससे शरीर के रोग मिटते हैं और शरीर में लचीलापन आता है।

बाल बढाने के लिये वज्रआसन
अगर आप बाल ना बढ़ने या झड़ने की वजह से परेशान हैं तो, आप इस योग आसन को कर सकती हैं। इससे बाल बड़ी ही तेजी के साथ बढ़ते हैं।

गैस के लिये पवनमुक्तासन
गैस की समस्या होने पर आप इस आसन को करें। इससे आपको तुरंत ही लाभ मिलेगा। रोजाना ऐसा नियमित करने से पेट में गैस का नामों निशान नहीं रहेगा।

तनाव दूर भगाने के लिये बालासन
यह आसन आपके दिमाग को अंदर से शांत करने की शक्ति रखता है। इस पोज को करने से शरीर को भी काफी आराम मिलता है।

सुड़ौल हिप्स के लिये डांसिंग शिवा आसन
यह पोज आपके बढ़े हुए हिप्स को कम करने के लिये है। इसे करने के लिये आपको अपने शरीर को एक पैर पर बैलेंस करना होगा। इस पोज को एक पैर पर 60 सेकेंड के लिये करें।

अच्छी नींद के लिये हलआसन
यह पोज आपकी रीढ़ और पैरों की मासपेशियों को रिलैक्स करता है। इसे रात को सोने से पहले रोजाना करें, आराम मिलेगा।

पेट की गड़बड़ी ठीक करे मत्स्यासन
इस आसन का मतलब है मछली, इस पोज को करने से शरीर का आकार मछली की तरह बन जाता है। यह आसन एक बार में पांच मिनट तक किया जा सकता है।

बैकपेन के लिये काऊ पोज
बैक पेन को दूर करने का इससे अच्छा असान हो ही नहीं सकता। अपने शरीर को दोनों हाथों और घुटनों पर टिका कर मुंह सामने की ओर रखें। इस तहर से आपका पोज एक गाय की भांति बन जाएगा। अब अपनी पीठ को ऊपर और नीचे कई बार करें।

मोटापा कम करने के लिये कुंडालिनी
मोटापे से तो हर कोई परेशान है। इस आसन को करने से आपके पेट और जांघों पर असर पड़ेगा।

सुड़ौल ब्रेस्ट के लिये करें शीर्षासन
इस पोज को करने क लिये आपको दूसरे इंसान का सहारा चाहिये। इसको करने के लिये सिर नीचे और पैर ऊपर होने चाहिये। इससे आपके ब्रेस्ट सही पोस्चर में जाएंगे।

प्रेगनेंसी वेट लॉस के लिये मरीच्यासन
अगर आपके पूडु में अक्सर दर्द बना रहता है या पेट आगे की ओर निकल आया है तो, आपको यह आसन लाभ पहुंचाएगा। इस पोजीशन को 30 सेकेंड के लिये होल्ड रखने के बाद अपनी मुद्रा बदलें।

सिरदर्द के लिये प्रसरिता पडोत्यासन
इसे करने के लिये शरीर के ऊपरी भाग को पूरी तरह से नीचे कर लेना चाहिये। इससे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन अच्छी तरह से हो जाता है और सिर दर्द गायब हो जाता है।

गर्भावस्था के दौरान किया जाने वाला उज्जई प्रणायाम
गर्भावस्था का दूसरा और तीसरा महीना आराम करने के लिये होता है। इसलिये इस दौरान जितना हो सके शरीर में उतनी ऊर्जा भर लेनी चाहिये। इसके लिये आपको उज्जई प्रणायाम, नाड़ी शोधन और भ्रामरी पणायाम करने चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications
