Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
स्लिम और ट्रिंम दिखना है तो रोज़ाना करें प्लैंक एक्सरसाइज़
जिम जाने वालों को प्लैंक एक्सरसाइज़ के बारे में जरुर पता होगा। फ्लैट और टोन्ड पेट के लिये यह एक्सरसाइज़ काफी अच्छी मानी जाती है। यह आपके कोर मसल्स के लिये एक अच्छा व्यायाम है। इसमें अपनी कोहनी और पंजो के सहारे अपने वजन को उठाये और तीस सेकंड की गिनती तक वैसे ही रखे रहना होता है।
क्या आप जानते हैं कि प्लैंक से क्रंचेज और सिट-अप्स से ज्यादा कैलोरी बर्न होती है? ऐसा इसलिये क्योंकि इसको करने से पैर, हाथ, पेट और हिप्स की मांसपेशियां जकड़ जाती हैं। इसलिये यह टोटल बॉडी टोनर एक्सरसाइज है।
READ: पेट कम करने की 5 बेहतरीन एक्सरसाइज़
प्लैंक को ज्यादा असरदार बनाने के लिये इसे 30 सेकेंड के लिये उठाएं (इसे 1 मिनट तक के लिये भी किया जा सकता है) फिर दुबारा और फिर तिबारा इस एक्सरसाइज को एक बार में ही करें। इससे और भी अच्छा रिजल्ट पाने के लिये इसको 5-7 बार करें। आइये जानते हैं प्लैंक एक्सरसाइज़ से क्या फायदे हैं

फायदा नंबर 1
यह कोर को मजबूत करती है। इससे पेट के एब्स अंदस से मजबूत होते हैं। जब आप अपनी बॉडी को उठाएंगे तो पेट के आस पास की मासपेशियां खुद को कसने में लग जाएंगी। इसे जितना ज्यादा हो सके उतना करें, तभी आपकी बॉडी स्ट्रॉग बनेगी।

फायदा नंबर 2
आप मासपेशियों में लचीलापन आएगा। यह कंधे और कॉलर बोन के लिये अच्छी एक्सरसाइज है।

फायदा नंबर 3
इसको नियमित करने से बैकपेन से राहत मिलती है। आपकी कोर मसल्स जैसे जैसे मजबूत होना शुरु होती हैं वैसे ही बैक पेन की समस्या भी हल हो जाती है।

फायदा नंबर 4
इसको करने से शरीर की मुद्रा बेहतर बनती है। आपका पेट टाइट बन कर अंदर चला जाएगा और शरीर सीधा दिखने लगेगा।

फायदा नंबर 5
इसको करने से शरीर का मेटाबॉल्जिम तेज हो जाएगा। इससे कैलोरीज़ बर्न होती हैं। अगर आप इसे रोजाना करेंगे तो अगर आप ऑफिस में भी बैठे होंगे तो भी आपकी कैलोरीज़ बर्न होती रहेंगी।

फायदा नंबर 6
अगर डेली यह व्यायाम किया जाए तो इससे आपका मूड भी बेहतर बना रहेगा। जिन्हें डिप्रेशन है उन्हें इससे काफी आराम मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
