Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
ये 10 चीजें कर सकती हैं आपके घुटनों को बेकार
किसी भी चीज का एक हद से ज्यादा करना, स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि जिम जाने वाले लोग बहुत ज्यादा वेट लिफ्टिंग, रनिंग या साईकलिंग करने से बचते हैं क्योंकि उन्हे पता होता है कि इससे घुटने खराब हो सकते हैं। वो अपने वजन को नियंत्रण रखने के लिए ऐसी एक्सरसाइज करते है।
वहीं दूसरी ओर, अगर आप एक्सरसाइज नहीं करते हैं तो आपका वजन बढ़ता चला जाता है और आपके घुटनों पर इसका असर पड़ने लगता है। कई बार एक उम्र तक पहुंचने से पहले ही पैरों व घुटनों में दर्द होने लगता है।
READ: जानिये गठिया रोग में क्या खाएं और क्या ना खाएं
आज हम आपको इस आर्टिकल में ऐसी गंदी आदतों के बारे में बता रहे है जो आपके घुटनों को बेकार करने के लिए पर्याप्त हैं:

ज्यादा वजन:
अगर आपका वजन आपकी उम्र के हिसाब से ज्यादा है तो इसका सीधा असर घुटनों पर पड़ता है और जोड़ों में दर्द या मांसपेशियों में दर्द होने लगता है।

स्क्वैट:
स्क्वैट ट्रेनिंग, घुटनों पर दबाव डालती है जिससे उनमें दर्द होने लगता है। वजन ज्यादा होने पर इसे कम और नियंत्रित मात्रा में करें। वरना घुटनों के साथ-साथ कमर में भी दर्द होने लगेगा।

ज्यादा दौड़ना:
ट्रेडमिल पर घंटों तक दौड़ते रहना बेवकूफी है क्योंकि आपको नहीं मालूम कि ऐसा करने से आपके घुटने बेकार हो जाएंगे। ट्रेनर से पूछकर निर्धारित समय तक ही दौड़ लगाएं।

साईकलिंग:
बहुत ज्यादा साईकलिंग करने से भी घुटनों में दर्द होता है। इसलिए बेवजह ऐसा करने से बचें।

हाई हील:
हर लड़की या औरत को हाई हील पहनना होता है लेकिन इसे पहनने से कमर का वजन बढ़ता है और घुटनों पर वजन भी पड़ता है जिसकी वजह से दर्द होने के दो कारण तैयार हो जाते हैं।

पॉश्चर:
गलत तरीके से उठना-बैठना, घुटनों पर जोर देकर काम करना, आपके घुटनों को बेकार बनाने के लिए काफी है। सही ढंग से बैठे।

आलसपन:
ऐसा नहीं आलसी लोग कुछ करेगे नहीं तो उनके घुटने ज्यादा सही रहेगे। अगर घुटनों में हर दिन प्रॉपर मूवमेंट नहीं होता है तब भी वह खराब हो जाते है। आलसपन छोड़कर टहलने जाएं और घुटनों को स्वस्थ बनाएं।

उच्च रक्तचाप:
जिन लोगों का रक्तचाप उच्च होता है उन्हे घुटनों में दर्द होने की संभावना ज्यादा होती है। इसलिए ब्लड़प्रेशर को कंट्रोल में रखना ज्यादा जरूरी है।

धूम्रपान:
जो लोग धूम्रपान करते हैं उन्हे समझ लेना चाहिए कि जल्द ही उन्हे वॉकर से चलना पड़ सकता है। यस.... धूम्रपान करने का असर सबसे ज्यादा फेफड़ों और घुटनों पर पड़ता है।

वजन उठाना:
बहुत भारी वजन उठाते रहने से भी आपको घुटनों में समस्या हो सकती है क्योंकि आपको लगातार घुटनों को झुकाना पड़ता है और उन पर शरीर के साथ वजन लाना होता है।



Click it and Unblock the Notifications
