Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
इंटरकोर्स के दौरान लिंग में दर्द क्यों होता है?
सेक्स मज़ेदार, सुखदायक, मनोरंजक और दर्द मुक्त होना चाहिए। लेकिन वास्तविकता यह है कि कभी-कभी इसमें दर्द भी महसूस होता है जो कि काफी डिस्टर्बिंग होता है। जब बात सेक्स के दौरान दर्द की आती है तो हमको लगता है कि महिलाएं इससे ज्यादा महसूस करती हैं। लेकिन पुरुष भी सेक्स के दौरान दर्द का अनुभव कर सकते हैं। जब बात दर्द की आती है तो यह पुरुषो के यौन प्रदर्शन को प्रभावित कर सकता है, उन्हें यह डर सताने लगता है कि कहीं वह इंपोटेंट तो नहीं हो रहे हैं। इससे उनके रिलेशनशिप पर भी थोड़ा फर्क पड़ना शुरु हो जाता है। क्या कभी सोंचा है कि संभोग के बाद पुरुष सो क्यों जाते हैं
यौन संबन्ध बनाते हुए दर्द महसूस करने के कई कारण हो सकते हैं। कुछ पुरुष डॉक्टर के सामने संभोग के दौरान दर्द के मुद्दे को उठाने में संकोच करते हैं, लेकिन सेक्स के दौरान दर्द महसूस होना कोई सामान्य बात नहीं है और इसकी पूरी तरह से जांच की जानी चाहिए। अपने डॉक्टर से संपर्क कीजिये और इसका इलाज कैसे कर सकते हैं इस बात पर चर्चा कीजिये।
सेक्स के दौरान लिंग में दर्द क्यूं है, इसके बारे में अनुमान ना लगाएं। हो सकता है कि यह एक मामूली संक्रमण हो। पर केवल यही एक कारण नहीं हो सकता बल्कि इसके अलग-अलग कारण हो सकते हैं, जिसके बारे में आज हम आपको खुल कर बताएंगे। तो आइये पढ़ते हैं....

1. प्रोस्टैटिटिस
यह प्रोस्टेट ग्रंथि की सूजन या संक्रमण है जो आपके लिंग के नीचे के क्षेत्र में सूजन और दर्द पैदा कर सकता है (बस आपके मूत्राशय के नीचे)। इस बीमारी में पुरषो को पेशाब करने के समय जलन होती है। इस बीमारी में लिंग की त्वचा इतनी संवेदनशील हो जाती है कि इसको हाथ लगाने में भी दर्द होता है।

2. यूरिन इंफेक्शन
पुरुषों में भी महिलाओं की तरह यूरिन इंफेक्शन पाया जाता है। इस समस्या में भी पुरषो को पेशाब के दौरान जलन होती है। इतना ही इसमें इजेकुलेशन के दौरान भी दर्द होता है। इस समस्या में लिंग में खुजली भी होती है।

3. ईस्ट इंफेक्शन
इस इंफेक्शन के दौरान पेनिस के टिप पर जोरदार खुजली और जलन होती है।

4. डर्माटाइटिस
कई पुरुषों के लिंग की त्वचा इतनी संवेदनशील होती है कि उन्हें क्रीम और साबुन का उपयोग करने पर एलर्जी हो जाती है। एलर्जी के कारण भी पुरुषों को सेक्स करने के दौरान दर्द महसूस होता है।

5. जेनाइटल हर्प्स
यह एक तरह का यौन में होने वाला संक्रमण है जिसके होने से इंटरकोर्स करते समय दर्द महसूस होता है। इस समस्या से बचने के लिये सेक्स से कुछ दिनों तक दूरी बनाए रखना ही ठीक रहता है। यही नहीं यह घाव संक्रमित होता है जो कि आपकी पार्टनर को भी फैल सकता है।

6. सिरोसिस
सोरायसिस एक प्रकार का चर्मरोग है जो संक्रामक होता है। जब यह रोग किसी व्यक्ति के शरीर के किसी भाग पर होता है तो उस भाग की त्वचा का रंग गुलाबी हो जाता है और फिर उस पर सफेद खुरंट जम जाते हैं। जब ये खुरंट छूटते हैं तो त्वचा से रक्त निकलने लगता हैं। वैसे यह रोग संक्रमित नहीं होता है और ठीक इलाज करवाने पर सही भी हो जाता है।

7. फाइमोसिस
इस समस्या में पेनिस के आगे की त्वचा संकरी हो जाती है। इसमें फोरस्किन काफी ज्यादा टाइट हो जाती है जिससे यह पीछे की तरफ नहीं आ पाती। बच्चे में फाइमोसिस होना सामान्य बात है। इसके लिए किसी उपाय की जरूरत नहीं होती। समय के साथ यह स्वयं समाप्त हो जाती है। किन्तु युवाओं में फाइमोसिस असामान्य होती है जो किसी संक्रमण या उत्तेजना अथवा सामने की चमड़ी के इन्फेक्शन से हो सकती है। इससे यह चमड़ी पीछे नहीं जाती।

8. पैराफाइमोसिस
पैराफिमोसिस एक असामान्य समस्या है, जिसमें लिंग की चमड़ी शिश्न के पीछे फंस जाती है, और आगे नहीं आ पाती। यदि यह स्थिति कई घंटे तक बनी रहती है या रक्त के प्रवाह की कमी का कोई संकेत है, तो पैराफिमोसिस को चिकित्सा आपातकाल के रूप में माना जाना चाहिए, क्योंकि इसका परिणाम घातक हो सकता है। अगर आपके साथ भी ऐसा है तो आपको सेक्स के दौरान दर्द महसूस हो सकता है।

9. Peyronie's disease
एक सबसे आम बीमारी है, जो कि पुरुषों में सेक्स के दौरान दर्द पैदा करने के लिये जानी जाती है।



Click it and Unblock the Notifications