Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
आंवला का मुरब्बा: दादीमां का ये नुस्खा बचाएगां गर्मियों में लू से
आंवले का मुरब्बा का उपयोग नानी दादी के जमाने से किया जा रहा है। इस आयुवेर्दिक नुस्खें के कई फायदे है आइए जानते है कि इसके क्या क्या फायदे है?
आंवला के गुणों के बारे में तो सभी जानते हैं। यह एक ऐसा फल है जिसका गुण कच्चा हो या पका या धूप में सूखा हुआ हो, कम नहीं होता है। ये खाने में बहुत खट्टा होता है लेकिन इसका मुरब्बा खाना सबको पसंद है। गर्मियों में लोग आंवले के मुरब्बे को फ्रिज में ठंडा करके खाना पसंद करते है तो कुछ लोग नाश्ते और लंच में इसे खाना नहीं भूलते है।
आंवला का मुरब्बा विटामिन सी, आयरन और फाइबर का सबसे अच्छा स्रोत होता है। साथ ही इसमें कैल्सियम, विटामिन ए और मैग्नेशियम होता है जो इसे और भी हेल्दी बनाता है। इसके नियमित सेवन से बहुत सारी समस्याओं से राहत मिलती है।
घरों में नानी, दादी स्पेशली इसे गर्मियों को ध्यान रखकर बनाती है। गर्मियों में आंवले के मुरब्बे के बहुत फायदें हैं, आइए जानते है।

प्रेगनेन्सी के दौरान होता है फायदेमंद-
गर्भवती महिलाओं में मॉर्निंग सिकनेस की समस्या आम होती है, और यह समस्या उनके लिए बहुत कष्टदायक होती है। यहां तक कि कुछ महिलाओं को गर्भधारण के पहले अवस्था में कब्ज़ की शिकायत हो जाती है, इन सबका एक ही घरेलू इलाज है, वह है आंवले का मुरब्बा।
आंवले के मुरब्बे में जो विटामिन सी और फाइबर होता है वह इस समय बहुत काम आता है। हर दिन सुबह गुनगुने गर्म पानी के साथ एक या दो आंवले के मुरब्बा का पीस खाने से इन दोनों कष्ट को कम किया जा सकता है।

हिट स्ट्रोक के लिए लाभदायक
गर्मी के दिनों में लू लगने या हिट स्ट्रोक के कारण लोगों के नाक से खून बहने लगता है। मुरब्बे में जो विटामिन सी होता है वह खून का बहना कम करता है।

एसिडिटी की समस्या-
आजकल तो एसिडिटी की समस्या आम है। हर पांच लोगों में से तीन लोग को गैस या बदहजमी की बीमारी होती है। क्यों न कड़वी दवा या कैप्सूल लेने के जगह पर टेस्टी आंवले के मुरब्बे का सेवन करें। प्रतिदिन सुबह खाली पेट मुरब्बे का दो पीस गुनगुने गर्म पानी के साथ लेने पर बहुत फायदा पहुंचता है।

फर्टिलिटी में मददगार-
मुरब्बे में आयरन, फाइबर और विटामिन सी होने के कारण यह इतना हेल्दी होता है कि यह महिलाओं के प्रजनन प्रणाली को बेहतर बनाकर माँ बनने के संभावना को बढ़ाने में सहायक होता है। रोज सुबह खाली पेट गुनगुने गर्म दूध या पानी के साथ एक या दो पीस मुरब्बा खायें।

थकावट दूर करता है-
जिन लोगों को खून की कमी के कारण हमेशा थकावट की समस्या होती है उनके ब्लड में हिमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाकर उन्हें एनर्जी देता है। आम तौर पर किसी बीमारी के बाद या माँ बनने के बाद या बच्चों को अत्यधिक मानसिक परिश्रम के कारण या खून की कमी के कारण थकावट महसूस होती है उनको नियमित रूप से दो महीने तक मुरब्बे का सेवन रोज सुबह करनी चाहिए।

अल्सर को जल्दी ठीक करता है
आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि जो लोग पेप्टिक अल्सर के कष्ट से परेशान हैं उनको आंवले के मुरब्बे के सेवन से बहुत आराम मिलता है। इसका हीलिंग या उपचारात्मक गुण घाव को जल्दी भरने में मदद करता है।

बालों का झड़ना कम करता है-
आंवले के मुरब्बे में जो विटामिन सी होता है वह बालों का झड़ना कम करने के साथ-साथ क्वालिटी को भी बेहतर बनाता है। इसको गुनगुने गर्म दूध के साथ लें और अपने बालों की खूबसूरती बढ़ाए।

विभिन्न भाषाओं में अलग अलग नाम से भी जाना जाता है आंवला
- हिंदी में आमला या आंवला
- अग्रेंजी में Gooseberry, Emblic Myrobalam.
- संस्कृत में आमलकी, धतृरी, अम्लिका
- गुजराती में आवला
- बंगला में- अमलोकी
- पंजाबी में ओल्या
- आसामी में अमलाखी
- ओडिया में आनला
- तमिल, कन्नड, मलयालम में नेलक्किाई
- उर्दू- उसीरी



Click it and Unblock the Notifications
