Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सर्दियों में खाएं हरे लहुसन, दिमाग और शरीर रहेगा चुस्त
सर्दियां आते ही कई तरह के मौसमी फल और सब्जियां बाजार में आ जाती है। ऐसी ही एक सब्जी है जो इन दिनों बाजार में खूब देखने को मिल रही है वो है हरी लहुसन। हरी लहसुन यानि लहसुन की उगी हुई पत्तियां जो देखने में हरे प्याज के पत्तों की तरह ही दिखाई देती है। वैसे तो लहसुन खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए जाना जाता है लेकिन इसके पत्तियों से बनी सब्जियां खाने में कम स्वादिष्ट नहीं होती है।
सर्दियों के मौसम में इसे खाने के वैसे तो बेहद लाभ होते है। जानिए सर्दियों में हरी लहसुन या लहसुन की पत्तियों के ये फायदे -

आयरन का स्त्रोत
विटामिन सी मेटाबॉलिज्म में आयरन को बढ़ाने का काम करता है। इस बारे में तो सब जानते ही होंगे, लेकिन हरे लहुसन में मौजूद प्रोटीन फेरोपॉर्टिन कोशिका के बाहर से कोशिका के अंदर तक आयरन को संग्रहित करता है, जिससे शरीर को आवश्यकतानुसार आयरन मिलता रहता है।

गुड कॉलेस्ट्रॉल बढ़ाए
इसमें पॉलीसल्फाइड की भरपूर मात्रा होने के वजह से ये दिल को बीमारियों से बचाता है। इसके अलावा इसमें मैग्नीज की भरपूर मात्रा होती है, जो गुड कॉलेस्ट्रॉल से जुड़ी हुई होती है। जो दिल को संतुलित रखने का काम करता है।

ब्लड शुगर को करें नियंत्रित
ब्लड शुगर लेवल को कम करने के लिए भी लहसुन की पत्तियों का सेवन करना फायदेमंद होता है। डायबिटीज के रोगियों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। ब्लडप्रेशर के मरीजों के लिए भी यह दवा की तरह काम करता है। हाई ब्लडप्रेशर को कम करने के लिए इसका सेवन फायदेमंद है।

श्वसन तंत्र के लिए फायदेमंद
सांस संबंधी समस्या होने पर इस मौसम में इसका रोजाना सेवन फायदेमंद साबित होता है। यह श्वसन तंत्र की कार्य प्रणाली को बेहतर बनाता है।

एंटीसेप्टिक की तरह करता है काम
हरे लहुसन में एंटीबैक्टीरियल गुण पाएं जाते हैं। यह एक बेहतरीन एंटीसेप्टिक की तरह काम करता है। किसी भी प्रकार के घाव को जल्दी भरने में भी यह मददगार साबित होगा।

ब्लड सकुर्लेशन के लिए
दिमाग में ब्लड सकुर्लेशन को बेहतर करने में भी हरी लहसुन सहायक है। इस मौसम में अगर आपको भी लगता है कि दिमाग सो गया है, तो इसका प्रयोग जरूर करें।



Click it and Unblock the Notifications
