Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
त्योहार के सीजन में नए कपड़े लेने के बाद जरुर धोएं, वरना हो सकती है ये प्रॉब्लम

फेस्टिव सीजन शुरु हो चुका है, लोगों ने तो त्योहार में नया कपड़े पहनने के लिए अभी से ही शॉपिंग शुरु कर दी है। कई लोग तो अभी से नए कपड़े खरीदकर ले भी आएं होंगे। लेकिन नए कपड़ों की शॉपिंग करने के बाद क्या खरीदने आपने इन्हें धोया? जी हां आपने सही सुना, अब आप सोच रही होंगे कि नए कपड़ों को खरीदने के बाद इन्हें धोने की क्या जरुरत है? हम आपको बता रहें कि अगर आप भी नए कपड़ों को बिना धोए पहन लेते हैं, तो ऐसा करने से आपकी स्किन इफेक्ट हो सकती है।
दरअसल, नए कपड़ों को हमसे पहले भी कई लोग पहन कर ट्राई करते हैं। यदि किसी व्यक्ति को स्किन से संबंधित कोई समस्या होगी, तो उसका इंफेक्शन आपको भी हो सकता है। कई बार कपड़ों में इस्तेमाल होने वाले केमिकल के अंश भी कपड़ों में रह जाते हैं। ऐसे में जब आप बिना धोए कपड़ों को पहनते हैं, तो इन केमिकल्स के कुछ अंश त्वचा से रिएक्शन करते हैं। इससे एलर्जी होने का खतरा बढ़ जाता है।

कैसे कपड़ों से पहुंचता है इंफेक्शन
अक्सर आपने देखा ही होगा कि शॉपिंग मॉल में आप से पहले नए कपड़ों को बहुत लोग ट्रायल रुम में पहनकर देखते हैं। जिस मॉल या शॉप से आप कपड़े खरीदते हैं, वहां भी वे कपड़े पहुंचने से पहले कई स्थानों से होकर गुजरते हैं। क्या आप जानते हैं कि कपड़ों को केमिकल से कलर करने के बाद उन्हें धोया या साफ नहीं किया जाता है। ऐसे में केमिकल कलर के कुछ अंश कपड़ों में रह जाते हैं। जो आपके शरीर के सम्पर्क में आने से आपको संक्रमित कर सकता है।

क्या हो सकते है नुकसान?
जब आप बिना धोए नए कपड़ों को पहनते हैं तो स्किन इंफेक्शन के साथ-साथ कई अन्य बीमारियों का खतरा पैदा हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि जब भी आप नए कपड़े खरीदें, तो उसे एक बार जरूर धो लें।

रह जाते है बैक्टीरिया
अक्सर लोग कपड़े खरीदने के लिए बाहर से आते है जिसकी वजह से वो धूल, प्रदूषण, पसीने की वजह से बैक्टीरिया के सम्पर्क में आते है। लोग ऐसे ही कपड़ों को ट्राय कर लेते है जिस वजह से बैक्टीरिया कपड़ों में ही रह जाते हैं।

स्किन इंफेक्शन
आपको नहीं मालूम होता है कि आपसे पहले किस ने मॉल में या ट्रायल रुम में कपड़ों को ट्राय किया है। हो सकता हो कि आप जिस कपड़ें को ट्राय कर रहें हो, आपसे पहले जिसने उसे ट्राय किया हो उसे कोई स्किन डिजीज हो। जब आप उन्हीं कपड़ों को ट्राई करते हैं, तो उसके पसीने या इंफेक्शन के जर्म आपकी त्वचा पर आ जाते हैं। इससे आपको स्किन इंफेक्शन का शिकार होना पड़ता है।

छोटे बच्चों के लिए रखें ध्यान
जिन लोगों की त्वचा संवेदनशील होती है। उन्हें तो हमेशा नया कपड़ा धोकर ही पहनना चाहिए। छोटे बच्चों को बिना धोए कभी भी नए कपड़े न पहनाएं। बच्चों की त्वचा बहुत अधिक संवेदनशील होती है, इसलिए बच्चों के लिए लाने वाले कपड़ों को गर्म पानी में धोने के बाद ही उन्हें पहनाएं।

कलर्स से हो सकती है त्वचा की परेशानी
आजकल कई ब्रांड कपड़ों की कलरिंग के लिए डाई और केमिकल कलर का इस्तेमाल करते हैं। जो नेचुरल कलर होते हैं उनका कोई रंग नहीं होता है। इसमें इन कलर से कोई नुकसान नहीं होता है लेकिन कपड़ों की रंगाई, छपाई और डाई जैसी क्रियाओं की वजह से कपड़ों में कई सारे केमिकल्स लगाए जाते हैं। ऐसे में इन केमिकल्स की कुछ मात्रा कपड़ों में रह जाते है और बिना धोएं डायरेक्ट इन कपड़ों को पहनने की वजह से स्किन एलर्जी का कारण बन सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
