Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
मानसून में मच्छरों से बचने के लिए लगाए ये होममेड स्प्रे, जेब भी नहीं होगी ढ़ीली
मानसून के मौसम ने कई जगह दस्तक दे दी है। गर्मी के बाद मानसून का मौसम बहुत ही सुहावना लगता है। ऐसे में कैम्पिंग और पिकनिक करने का मजा दोगुना हो जाता है। इस मौसम में घूमने फिरने का अलग ही रोमांच ही होता है। इसके अलावा इस मौसम में सामान्य बैक्टीरियल और वायरल इंफेक्शन होने के भी ज्यादा खतरा रहता है।
यह मौसम अपने साथ ढेरों बीमारियां भी लेकर आता है। इस मौसम में होने वाली ज्यादातर बीमारी जैसे, डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया इस मौसम में अपने पैर पसारने लगते हैं। यह सभी बीमारिया मच्छरों के काटने से होती हैं और यह इतनी गंभीर बीमारियां हैं कि इनकी रोकथाम या सही इलाज न होने से किसी व्यक्ति की जान तक जा सकती है।
वैसे तो बाजार में बहुत सारी दवाएं और लोशन उपलब्ध हैं जिनके उपयोग से आप कुछ समय के लिए मच्छरों को खुद से दूर रख सकती हैं मगर, यह स्थाई नहीं होते। इसलिए आप होममेड स्प्रे तैयार करके खुद को अपने घरवालों को मच्छरों से बचाव करने के साथ ही त्वचा को सुरक्षित भी रख सकती है।

नींबू और नीलगिरी का तेल
नींबू और नीलगिरी केतेल में साइट्रोनल और पी-मीथेन 3,8-डायोल (पीएमडी) जैसे तत्व पाए जाते हैं। साइट्रोनल मच्छरों को मारने में अच्छी तरह काम करता है वहीं पीएमडी भी कीट-मच्छरों के भगाने का काम करता है। इसके लिए 100 मिली बोतल में दस मिली नींबू और नीलगिरी के तेल को मिलाकर बराबर करके लगाएं। इसके अलावा 90 मिली कोई सा भी कैरिअर या वाहक तेल जैसे जैतून, नारियल, ऐवोकेडो या रोजमेरी तेल मिला दें। अब इसका मिश्रण तैयार कर लें। बाहर जाने से पहले इसे अपने ऊपर स्प्रे कर लें।

वनीला पाउडर
वनीला पाउडर को आप बेबी लोशन के साथ 1:10 के रेशियों में मिलाएं। इस मिश्रण को आप बॉडी के उन पार्ट्स पर लगाएं जो कपड़ों से ढक नहीं पाते हैं। आप चाहें तो वनीला पाउडर को पानी के साथ डिजॉल्व करके एक स्प्रे बॉटल में भर सकती हैं और इस स्प्रे को दिनभर में 3 से 4 बार यूज कर सकती हैं। इससे मच्छर आपके नजदीक नहीं आएंगे।

पुदीना और नारियल तेल
पुदीने का तेल एसेंशियल ऑयल की तरह काम करता है। ये भी मच्छरों को भगाने का काम करता है। इसमें नारियल का तेल मिला देने से ये एक स्ट्रॉन्ग स्प्रेकी तरह काम करता है। जिससे मच्छर दूर-दूर तक आसपास नहीं भटकता है। इसक लिए एक बोतल में 30 मिली नारियल के तेल में 12 बूंदे पुदीने का तेल मिला लें। अब इस मिक्सर को अच्छे से मिला लें।

एसेंशियल ऑयल्स
तुलसी, लौंग, यूकेलिप्टस यह कुछ ऐसे एसेंशियल ऑयल्स हैं जिनकी महक से मच्छर आपके आस पास भी नहीं भटकेंगे। आप इन एसेंशियल ऑयल्स की 5 से 10 ड्रॉप अपनी बॉडी के उन पार्ट्स पर लगा लें जो एक्सपोज होते हैं। आप इन ऑयल्स को लैंप, फायरप्लेस या फिर लकड़ी को जला कर उस पर डाल सकती हैं। इससे भी मच्छर नजदीक नहीं आते हैं। आप रुई को इन ऑयल में डिप करकें अपनी घर के खिड़की और दरवाजों पर रख सकती हैं। यह भी काफी असरदार होता है।

लौंग
एक पैन लें और उसमें एक ग्लास पानी भरें। इस पानी में 5 लौंग डालें और इस पानी को अब उबाल लें। इस पानी को आप अपनी बॉडी के उन हिस्सो में स्प्रे करें जो कपड़े से ढक नहीं पाते। इससे मच्छर आपके पास नहीं आएंगे मगर, इस स्प्रे का असर केवल 2 घंटे ही रहता है। इसलिए आपको इस स्प्रे का इस्तेमाल हर 2 घेंटे बाद करना होगा।

तुलसी
अगर आप अपने घर के बाहर तुलसी का पौधा लगाएंगी तो मच्छर आपके घर में कभी नहीं घुस पाएंगे। वहीं अगर आप के फूल और पत्तियों के रस को पानी में मिला कर उसका स्प्रे अपनी बॉडी पर यूज करेंगी तो इससे भी मच्छर आपके नजदीक नहीं आएंगे।

एप्पल साइडर विनेगर और एसेंशियल ऑयल स्प्रे
एप्पल साइडर विनेगर एक तरह का प्रभावी और मेस-फ्री बेस है जिसका उपयोग कुछ आवश्यक तेलों की विकर्षक क्षमता को बढ़ाने के लिए किया जा सकता है। इसके साथ कोई कैरिअर या एसेंशियल ऑयल मिलाकर लगाने से मच्छर आपसे दूरी बनाकर रखते हैं। इस स्प्रे को बनाने के लिए बराबर मात्रा में एप्पल साइडर विनेगर और एसेंशियल ऑयल को मिलाकर एक बोतल में भरकर रख दें। और बाहर जाने से पहले इसे अपने ऊपर स्प्रे जरुर करें।



Click it and Unblock the Notifications
