Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
कुकर में खाना बनाना होता है हेल्दी, जानिए क्या पकाएं और क्या नहीं
झटपट खाना बनाने के लिए हम में से कई लोग प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करते हैं। चाहे दाल-चावल हो या फिर कोई सब्जी। ज्यादात्तर लोग कुकर पर भी ही निर्भर करते हैं। झटपट खाना तैयार करने के साथ कुकर में बना कुछ खाना स्वादिष्ट भी लगता है। लेकिन कुकर में पका खाना, स्वाद को भी बढ़ा देता है। लेकिन स्वाद तक तो ठीक है, क्या कुकर में पका खाना सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है, या नहीं?
दरअसल कुकर में पका खाना कितना फायदेमंद है और कितना नहीं, यह काफी हद तक उस खाद्य पदार्थ पर भी निर्भर करता है जो आप इसमें पका रहे हैं। कुछ चीजें कुकर में पकाना आपकी सेहत के लिए अच्छा हो सकता है तो कुछ चीजें प्रेशर कुकर में पकाना बेहद हानिकारक भी हो सकता है। आइए जानते हैं कुकर में पकाने पर क्या फायदेमंद है और क्या नुकसानदायक...

नहीं खत्म होते है कुकर में पोषक तत्व
कुकर में आप जो भी पकाते हैं वह स्टीम में पकता है और चूंकि कुकर पूरी तरह से बंद होता है, तो खाने में मौजूद पोषक तत्व भी नष्ट नहीं होते बल्कि खाने में ही मौजूद होते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि प्रेशर कुकिंग के जरिए सब्जियों में मौजूद पोषक तत्व बरकरार रहते हैं जबकि अगर दूसरे किसी तरीके से पकाया जाए तो बहुत ज्यादा गर्म किए जाने की वजह से सब्जियों के पोषक नष्ट हो जाते हैं। Most Read : खाएं घी लगी चुपड़ी-चुपड़ी रोटी, गिनते रह जाएंगे फायदे
चावल कुकिंग
चावल की बात करें, तो प्रेशर कुकर में पके चावल खुले बर्तन में पकाए गए चावलों की अपेक्षा ज्यादा भारी एवं पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।
चिकन और मटन बनाएं तो
मटन या चिकन की बात करें, तो प्रेशर कुकर में पकाया गया मांस खुले बर्तन में पकाए गए मांस की तुलना में आसानी से पचाया जा सकता है। Most Read : खाने पर कच्चा नमक छिड़ककर खाने की आदत हैं, तो आप भी कर रहे हैं अपनी सेहत के साथ खिलवाड़?
स्टार्च वाले फूड
प्रेशर कुकर में स्टार्च युक्त भोजन को पकाना या इसमें पकाए गए स्टार्च युक्त भोजन को खाना हानिकारक हो सकता है। आलू, चावल, पास्ता जैसे स्टार्च वाले भोज्य पदार्थ को जब प्रेशर कुकर में पकाया जाता है तो उससे एक्रीलामाइड नाम का हानिकारक केमिकल बनता है जिसका नियमित सेवन आपको कैंसर, नपुंसकता और न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर जैसी बीमारियों का शिकार बना सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
