Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Corona Virus: फ्लाइट में ट्रेवल करते हुए ऐसे रहे सर्तक, इन टिप्स को करें फॉलो
चीन समेत पूरी दुनिया में कोरोना वायरस (Corona Virus) का खतरा मंडराया हुआ है। हर कोई कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के समाधान के बारे में हल खोज रहे हैं। लेकिन सबसे ज्यादा डर इन दिनों फ्लाइट से ट्रेवल करने वालों को लग रहा है क्योंकि ये वायरस बाहर से ट्रेवल करके आ रहे यात्रियों में ज्यादा देखने को मिल रहे हैं जिस वजह से फ्लाइट में ट्रेवल करने से लोग कतरा रहे हैं। अगर आपको भी इमरजेंसी में फ्लाइट से ट्रेवल करना पड़ रहा है तो आपको मालूम होना चाहिए सिर्फ मास्क ही बचाव के लिए 100% कारगर नहीं है। फ्लाइट में जाने से पहले इस वायरस से बचाव के लिए इन खास बातों का ध्यान रखें...

एयरपोर्ट में रहें सतर्क
एयरपोर्ट में आपको भीड़ के बीच रहना पड़ता है। दरअसल कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा खतरा भीड़-भाड़ वाली जगह परदेखने को मिलती हैं। हैंडलबार, डेस्क, स्वचालित सीढ़ियां और रेलिंग जैसी जगहों में ही सबसे ज्यादा संक्रमण होता है। कोशिश करें कि अपने साथ एक सैनिटाइजर लेकर चलें ताकि संक्रमण की संभावना कम रहें और भीड़ से दूरी बनाएं रखें।

फ्लाइट के भीतर इन बातों का रखें ख्याल
प्लेन के भीतर भी संक्रमण का खतरा बना रहता है। सीटों और हैंडल बार को आप बार-बार छूते हैं। ऐसे में जब भी मौका लगे हाथों को धोते रहिए। टॉयलेट जाने के बाद भी हाथ अच्छे जरुर धोएं।

भोजन खाने से पहले हाथों को सेनिटाइज करें
फ्लाइट में खाने से पहले ध्यान रखें कि आपका हाथ साफ हो। इसके लिए अलकोहल बेस्ड सेनिटाइजर का इस्तेमाल करें।

हाथों को चेहरे से रखें दूर
कोई भी संक्रमण का शरीर में प्रवेश हाथ से ही होता है। दरअसल संक्रमण सीधा आपके हाथ में आता है। लेकिन बार-बार आंख, नाक और मूंह छूने की वजह से ही संक्रमण शरीर में प्रवेश करता है। कोशिश कीजिए कि हाथों को चेहरे से दूर ही रखा जाए।

जुकाम और खांसी होने पर मुंह ढंके
अगर आपको या आपके पास बैठे यात्री को जुकाम या खांसी है तो मुंह ढंक कर खांसे या मुंह पर रुमाल रखें। क्योंकि संक्रमित व्यक्ति के डॉपलेट्स से ये इंफेक्शन आपको जल्दी अपनी चपेट में रह सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
