Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती
उबला हुआ आलू खाने से वेट होता है कम, जानें इसे खाने के दूसरे फायदे
आलू बिना हर सब्जी अधूरी लगती है। चाट हो या सब्जी हर शायद यही वजह है कि आलू को सब्जियों का राजा कहा जाता है। अक्सर हम आलू की सब्जी या भरता खाते हैं, पर क्या आपने उबला हुआ आलू खाया है? जी हां, जब आप उबले आलू का सेवन सलाद, दही या सिर्फ नमक मिलाकर खाएंगे, तो इसके कई सेहत लाभ होते हैं। उबला हुआ आलू प्राकृतिक रूप से विटामिन्स और मिनरल्स जैसे पोटैशियम, फॉस्फोरस, बी-कॉम्प्लेक्स, विटामिन सी से भरपूर होता है। इनमें कैलोरी और फैट कम होता है। और हाई फाइबर होने के कारण पेट देर तक भरा हुआ महसूस होता है। जानें, उबला हुआ आलू खाने के फायदे क्या-क्या होते हैं..

उबले हुए आलू में मौजूद पोषक तत्व
उबले हुए आलू इसमें कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखते हैं। आलू में पोटैशियम, विटामिन्स, फॉस्फोरस, मिनरल्स, कैल्शियम, मैग्नीशियम आदि पोषक तत्व होते हैं। ये सभी हानिकारक फंगस, बैक्टीरिया, कीटाणुओं से लड़ने में शरीर की मदद करते हैं। एक छिलका सहित बड़े उबले हुए आलू में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स अधिक होता है, जो शरीर को ब्ल़ड सेल्स के निर्माण में मदद करता है और आप जो भी खाते हैं उनमें मौजूद प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स फैट से एनर्जी का निर्माण करता है। उबले हुए आलू से आप प्रतिदिन विटामिन बी-6, 30 प्रतिशत नियासिन, थियामिन प्राप्त करते हैं। जब आप छिलका उतारकर आलू उबालते हैं, तो उसमें मौजूद विटामिन सी की आधी मात्रा खो देते हैं।

मस्तिष्क के कार्य में होते है सुधार
मस्तिष्क के कार्यों में सुधार करता है उबला हुआ आलू। कई शोध में पता चला है कि आलू में मौजूद विटामिन बी 6 सेरोटोनिन, डोलामिन आदि जैसे न्यूट्रांसमीटर्स को स्रावित करके मस्तिष्क की कार्यक्षमता और मनोदशा संबंधी विकारों को सुधारने में मदद करते हैं।

फाइबर युक्त
छिला हुआ उबला आलू हो या बिना छिला दोनों में ही उच्च फाइबर होता है। डायटरी फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त, निरोग और किसी भी तरह की समस्या से मुक्त रखने में मदद करता है। फाइबर कोलोन कैंसर की संभावनाओं को भी कम करता है। फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ भोजन से खनिजों को हमारे शरीर में स्थानांतरित और पाचन तंत्र को साफ करने में मदद करते हैं। पाचन तंत्र खराब रहता है, कुछ भी खाते हैं, तो जल्दी नहीं पचता, पेट हेवी लगता है, तो यह कमजोर पाचन शक्ति की निशानी है। आलू में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है, जो पाचन शक्ति को मजबूत बनाता है। पाचन को दुरुस्त करने और पेट की समस्याओं से बचे रहने के लिए उबला हुआ आलू खाएं।

ब्लड प्रेशर होता है हाई
जिनका ब्लड प्रेशर बहुत अधिक हाई रहता है, उन लोगों को उबला हुआ आलू अपने खानपान में नियमित रूप से शामिल करना चाहिए। आलू में मौजूद मैग्नीशियम उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद
गठिया या हड्डियों से संबंधित कोई और समस्या होने पर भी उबला आलू खाना फायदा पहुंचाता है। आलू में मौजूद कैल्शियम, विटामिन, मैग्नीशियम अर्थराइटिस में होने वाले दर्द को कम करते हैं।

चेहरे पर सूजन की समस्या
यदि आपके हाथों-पैरों, चेहरे पर सूजन की समस्या अक्सर नजर आती है, तो आलू की सब्जी, चाट, टिक्की खाने की बजाय उबला हुआ आलू खाएं। इसमें मौजूद पैटैशियम, विटामिन बी6 सूजन को दूर करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
