Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मंत्री हर्षवर्धन ने ट्वीट करके कहा, गाजर खाओ और प्रदूषण से खुद को बचाओ
दिल्ली और NCR में बढ़ते प्रदूषण की वजह से लोगों का सांस लेना मुश्किल होता जा रहा है। खतरनाक प्रदूषण के वजह से लोगों को मास्क पहनकर घरों से बाहर निकलना पड़ रहा है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन सिंह ने इस हानिकारक प्रदूषण से बचने के लिए लोगों को गाजर खाने की सलाह दी है। हर्षवर्धन ने एक ट्वीट करके गाजर खाने के फायदों के बारे में बताया है। इस ट्वीट में उन्होंने लोगों को प्रदूषण से बचने के सुझाव देते हुए कहा है कि लोगों को गाजर का सेवन खूब करना चाहिए। गाजर बहुत हेल्दी होता है, जो प्रदूषण से होने वाली बीमारियों से आपको बचाए रख सकता है।
#EatRightIndia_34
— Dr Harsh Vardhan (@drharshvardhan) November 3, 2019
Eating carrots helps the body get Vitamin A, potassium, & antioxidants which protect against night blindness common in India. Carrots also help against other pollution-related harm to health.#EatRightIndia @PMOIndia @MoHFW_INDIA @fssaiindia pic.twitter.com/VPjVfiMpR8
ये किया ट्ववीट
स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन सिंह ने अपने ट्विटर में एक ग्राफिकल इमेज शेयर की है। इस इमेज के साथ उन्होंने लिखा है कि गाजर खाने से शरीर को विटामिन A, पोटेशियम, और एंटीऑक्सीडेंट प्राप्त करने में मदद मिलती है। यह सभी रतौंधी से बचाव करते हैं। उन्होंने बताया कि गाजर स्वास्थ्य के लिए प्रदूषण से संबंधित होने वाले अन्य नुकसानों के खिलाफ लड़ने में भी मदद करता है।

आंखों को प्रदूषण से बचाएं
गाजर में विटामिन ए होता है, जो आंखों के लिए सबसे जरूरी विटामिन है। इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है। गाजर में मौजूद बीटा-कैरोटीन लीवर में जाकर विटामिन ए में बदल जाता है। ये प्रोटीन सेल्स में मिलते हैं और इसे खाने से आंखों की रोशनी बढ़ने के साथ ही प्रदूषण के कारण होने वाली आंखों में जलन जैसी समस्याओं से बचे रह सकते हैं।

खून को करें साफ
गाजर त्वचा की सेहत के लिए भी बेहतर मानी गई है। गाजर में मौजूद मिनरल तत्व कई तरह के रोगों से बचाने के साथ ही शारीरिक और त्वचा की सुंदरता भी बढ़ाता है। इसमें मौजूद एल्केलाइन गुण खून भी साफ करती है।

स्किन को मैंटेन रखें
प्रदूषण का असर चेहरे की त्वचा पर भी होता है। चेहरा डल, ड्राई, बेजान नजर आने लगता है। कम उम्र में ही आप साइन ऑफ एजिंग से बचना चाहती हैं, तो गाजर खाएं। इसके साथ ही लकीरों, झुर्रियों से भी बचाता है गाजर। गाजर काटकर भी खा सकते हैं या फिर इसका जूस भी पीना हेल्दी विकल्प है। गाजर में आयरन अधिक होता है, ऐसे में आप एनिमिक होने से बचे रहते हैं।

दिल के लिए हेल्दी
गाजर खाने से दिल भी स्वस्थ रहता है। हार्ट पेशेंट को भी इसका सेवन खूब करना चाहिए। उच्च रक्तचाप के रोगियों के लिए भी यह फायदेमंद होती है। इसके सेवन से खून में कोलेस्ट्रॉल लेवल नियंत्रित रहता है, जिससे हार्ट अटैक होने का खतरा कम हो जाता है। गाजर रोग-प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाती है, जिससे आप कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आने से बचे रहते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
