Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
इस समय होटल में रहना कितना सुरक्षित, रूम बुक करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
तीन महीनें से घर में लॉकडाउन के चलते घरों में बंद रहने के बाद अब सामान्य जीवन पटरी पर आना शुरू हो गया है। कामकाज पहले की तरह शुरू होने लगे हैं, परंतु अभी भी कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
अभी भी घर से बाहर निकलना सुरक्षित नहीं है, परंतु हो सकता है आपको काम के सिलसिले में आपको यात्रा करने पड़े और वहां आपको होटल में रुकना पड़े।
इस समय होटल में रुकना सुरक्षित नहीं है, परंतु अगर आपको मजबूरी में रुकना पड़े तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। आज हम आपको बताते हैं होटल में रूम बुक करने से पहले किन बातों को जानना जरूरी है।

होटल में रुकना सुरक्षित नहीं
इस समय होटल में रुकना सुरक्षित नहीं है। सार्वजनिक जगहों पर कोरोना वायरस से संक्रमण का खतरा बहुत ज्यादा है। इस बात की पूरी संभावना है कि होटल में आप किसी कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आ जाएं।

ऐसे होटल में रूम बुक करें
इस समय ऐसे होटल में रूम बुक करने का प्रयास करें, जहां आप पहले रह चुके हैं। ऐसे होटल के वातावरण से आप वाकिफ होंगे। वहां का स्टाफ भी आपसे परिचित होगा, जिससे आपको काफी मदद मिलेगी।

होटल में रूम बुक करने से पहले ये देख लें कि...
होटल में रूम बुक करने से पहले ये देख लें कि वहां पर कोरोना से सुरक्षित रहने के जरूरी नियमों का पालन किया जा रहा है या नहीं। जिस होटल में सुरक्षा की पूरे व्यवस्था हो वहीं पर रूम बुक करें।

मास्क पहनें रखें
होटल में हर समय मास्क पहनकर रखें। मास्क पहनकर रखने से आप कोरोना वायरस के संक्रमण में आने से बच सकते हैं। अपने साथ में एक से अधिक मास्क रखें।
ग्लब्स पहने
होटल में हर समय ग्लब्स पहनकर रखें। ये संभव नहीं कि वहां पर हर चीज को छूने से बचा जा सके। समय-समय पर ग्लब्स बदल लें। पहने हुए ग्लब्स को गरम पानी में कुछ देर भीगाकर धो लें।

रूम को सैनिटाइज करवा लें
होटल स्टाफ से कहकर रुम में प्रवेश करने से पहले रूम को अच्छी तरह से सैनिटाइज करवा लें।
घर से लेकर जाएं बैड सीट
इस समय होटल की बैड सीट को उपयोग में न लाएं। घर से ही बैड सीट ले जाएं। कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए जरूरी है कि छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाए।

होटल कैंटीन में न करें भोजन
भोजन अपने कमरे में ही करें। होटल कैंटीन में भोजन करना इस समय सुरक्षित नहीं है। कोरोना से बचाव के लिए जरूरी है कि कम से कम लोगों के संपर्क में आया जाए।

साफ- सफाई का पूरा ध्यान रखें
कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए जरूरी है कि साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जाए। समय- समय पर अपने हाथों को साबुन से धोते रहें।
होटल के समान का कम से कम इस्तेमाल
होटल के समान का कम से कम इस्तेमाल करें। साबुन, सैनिटाइजर अपने पास में रखें।



Click it and Unblock the Notifications
