Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
आपकी ये आदतें मेटाबॉलिज्म को बनाती है स्लो, इसलिए आपको वेटलॉस करने में आती है दिक्कत
हेल्दी रहने के लिए मेटाबॉलिज्म का बेहतर तरीके से काम करना भी बेहद आवश्यक है। जब व्यक्ति का मेटाबॉलिज्म अच्छा होता है तो उसका भोजन अच्छी तरह पचता है और फैट में स्टोर होने के जगह एनर्जी में बदलता है। मेटाबॉलिज्म आपके कैलोरी बर्न को नियंत्रित करता है, जो या तो आपको वजन कम करने या वजन बढ़ाने में मदद कर सकता है। लेकिन हर व्यक्ति का मेटाबॉलिज्म उतना बेहतर तरीके से काम नहीं करता है। ऐसे में अगर व्यक्ति कुछ गलतियां कर बैठता है, तो इससे उसके स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही बैड हैबिट्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपके स्लो मेटाबॉलिज्म को और भी ज्यादा स्लो बना सकती हैं-

किसी भी तरह की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग ना करना
स्ट्रेंथ ट्रेनिंग आपके लीन मसल मास को बिल्ड अप करने में मदद करती है, जिससे आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट अप होने में मदद मिलती है। साथ ही, यह कैलोरी बर्न की दर को बढ़ाता है। स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के लिए आप भार उठा सकते हैं। कोशिश करें कि आप सप्ताह में कम से कम दो से तीन सेशन स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के अवश्य करें। इससे आपको यकीनन फायदा मिलेगा।

बहुत अधिक तनाव लेना
यकीनन आज के समय में तनाव से पूरी तरह बचना असंभव है, लेकिन जब आप अत्यधिक स्ट्रेस लेते हैं तो इसका असर आपके मानसिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मेटाबॉलिज्म पर भी पड़ता है। तनाव चयापचय को धीमा कर सकता है। इसलिए, तनाव को कम करने के लिए कुछ विकल्पों की तलाश करें। नियमित रूप से मेडिटेशन करें या फिर कोई लाफ्टर क्लब भी ज्वॉइन किया जा सकता है।

हर दिन मील स्किप करना
कुछ लोग अपना वजन नियंत्रित करने के लिए या फिर कैलोरी काउंट को कम करने के लिए मील स्किप करना शुरू कर देते हैं। यकीनन आप ऐसा करके अपने कैलोरी काउंट को कम कर सकते है। लेकिन जब आप ऐसा करते हैं तो आपका शरीर स्टार्वेशन मोड में चला जाता है, जो आपके मेटाबॉलिज्म को स्लो कर देता है। बाद में, जब आप नियमित रूप से आहार लेते हैं तो वजन तेजी से बढ़ता है। आपके चयापचय के लिए सबसे अच्छी चीजों में से एक है हर दो घंटे में खाना। यह आपके चयापचय को बहुत सुस्त होने से रोकेगा।

डाइट में पर्याप्त प्रोटीन ना लेना
आहार में प्रोटीन का पर्याप्त मात्रा में होना बेहद आवश्यक है। शरीर के अंदर प्रोटीन के कई उद्देश्य हैं और उनमें से एक लीन मसल मास को संरक्षित करना भी है। यदि आप प्रोटीन कम लेते हैं, तो इससे आप इस प्रक्रिया में बाधा डाल सकते हैं। आपको अपने हर मील में प्रोटीन खाना चाहिए। अच्छे स्रोतों में लीन बीफ, चिकन ब्रेस्ट, मछली, बीन्स, नट्सख् अंडे और कम वसा वाले डेयरी खाद्य पदार्थों को शामिल किया जा सकता है।

दिन भर बैठकर काम करना
भले ही आप नियमित रूप से कसरत करते हैं और हर हफ्ते दो बार वजन उठाते हैं, लेकिन फिर भी पूरे दिन बैठे रहने से आपका शरीर उन मांसपेशियों को तोड़ना शुरू कर देता है। जाहिर है कि आप अपनी नौकरी नहीं छोड़ सकते, लेकिन हर घंटे कुछ मिनटों के लिए उठकर और थोड़ा चलकर आप अपने मेटाबॉलिज्म को और भी ज्यादा स्लो होने से बचा सकते हैं।

ग्रीन टी की जगह कॉफी पीना
बहुत से लोग जब थक जाते हैं या फिर खुद को रिफ्रेश करना चाहते हैं तो वह कॉफी पीना पसंद करते हैं। लेकिन हर बार कॉफी का सेवन करना अच्छा नहीं माना जाता है। अगर आप अपने मेटाबॉलिज्म को बूस्ट अप करना चाहते हैं तो आप कॉफी की जगह ग्रीन टी का सेवन करें। शोध से पता चलता है कि जो लोग हर दिन कुछ कप ग्रीन टी पीते हैं, उनका मेटाबॉलिज्म तेज होता है।



Click it and Unblock the Notifications
