Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
अच्छी नींद के लिए पीएं ये हेल्दी ड्रिंक, रोजाना बिस्तर में जानें से पहले पीएं
नींद न आने की समस्या से हम में से कई लोग परेशान रहते है। नींद न आना तनाव या चिंता का एक मुख्य कारण होता है। सिएटल में वाशिंगटन विश्वविद्यालय के एक अध्ययन में पाया गया है कि नींद की कमी की वजह से इम्यूनिटी भी कमजोर होने लगती है। हम आज आपको एक ऐसे हेल्दी ड्रिंक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको नींद लाने में मदद करता है। यहां हम 'मून मिल्क' के बारे में बता रहे है जो भारतीय मसाले जैसे अश्वगंधा, जायफल, हल्दी से मिलकर बनता है। जो न हमारी नींद लाने में मदद करता है बल्कि इम्यूनिटी को मजबूत करने में भी मदद करता है।

मून ड्रिंक में शामिल इन चीजों के जानें फायदे
दूध
दूध में ट्रिप्टोफैन नामक एमिनो एसिड होता है, जो अच्छी नींद लेने के लिए जाना जाता है। दूध में कई पोषक तत्व (जैसे प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम आदि) होते हैं, जिसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं।
हल्दी
हल्दी एंटीऑक्सिडेंट, एंटी इंफ्लेमेट्री और इम्यूनिटी बढ़ाने वाले गुणों से भरपूर होती है। हल्दी में कार्मेटिक प्रभाव होते हैं जो बेहतर पाचन और चयापचय में सहायता करते हैं, जिससे समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है।
अश्वगंधा
अश्वगंधा एक एडाप्टोजेनिक जड़ी बूटी है जो हमारे शरीर को किसी भी तरह के तनाव और चिंता से लड़ने में मदद करती है। यह हमारे शरीर के कामकाज को संतुलित करने के अलावा समग्र प्रतिरक्षा, शक्ति और जीवन शक्ति की सहायता के लिए जानी जाती हैं।
जायफल
जायफल एक एडाप्टोजेन है, जो हमारे शरीर के लिए शामक का काम कर सकता है। यह आपको नींद की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद कर सकता है।

ये है मून मिल्क की रेसिपी
सामग्री: दूध- 1 गिलास
अश्वगंधा पाउडर- 1/2 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच
जायफल पाउडर- एक चुटकी
खाद्य नारियल का तेल- 1 चम्मच (वैकल्पिक)
मून मिल्क बनाने का तरीका
दूध को कम आंच पर गर्म करें, इसमें अश्वगंधा, हल्दी और जायफल मिलाएं। एक उबाल आने के बाद इसे बंद कर दें। इसमें नारियल का तेल डालें और अच्छी तरह फेंटें। आप चाहें तो दूध में थोड़ी चीनी, ताड़ की चीनी, शहद या मेपल सिरप भी मिला सकते हैं। अब इसे एक गिलास में दूध डालो और बिस्तर पर जाने से पहले पी लो।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
