Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
कहीं आप मिलावटी हींग तो नहीं खा रहे हैं, जानें कैसे पहचानें
हींग का इस्तेमाल ज्यादातर घरों में खाना बनाने के लिए किया जाता है। अगर सब्जी में हींग का तड़का डाल दिया जाए तो स्वाद और भी बढ़ जाता है। कुछ सब्जियों, दाल और रायते में हींग का स्वाद बहुत अच्छा होता है। हींग खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। हींग खाने से कई बीमारियां दूर रहती हैं। लेकिन कई बार बाजार में मिलने वाली हींग में भी मिलावट पाई जाती है। कुछ लोग हींग में आटा और केमिकल भी मिलाते हैं। ऐसे में यह पहचानना बेहद जरूरी है कि आप जिस हींग का इस्तेमाल कर रहे हैं वह मिलावटी नहीं है। नकली हींग खाने से आपको कई तरह के नुकसान भी हो सकते हैं। ऐसे में हींग आपको फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकती है। आज हम आपको असली हींग और नकली हींग की पहचान करने के लिए बता रहे हैं। आइए जानते हैं।

असली-नकली हींग की पहचान कैसे करें?
1- सबसे पहले असली हींग का रंग हल्का भूरा होता है। गर्म घी में डालने पर यह फूलने लगता है और रंग हल्का लाल हो जाता है।
2- अगर आपकी हींग में ऐसा कोई बदलाव नहीं है तो समझ लें कि हींग में कुछ मिलावट है।
3- असली हींग को पहचानने का दूसरा तरीका यह है कि हींग को पानी में घोलकर उसका रंग दूध की तरह सफेद हो जाता है.
4- अगर ऐसा नहीं है तो समझ लें कि हींग असली मिलावटी नहीं है.
5- असली हींग जलने पर आसानी से जल जाती है, जबकि नकली हींग जल्दी आग नहीं पकड़ती।
6- हींग असली हो तो उसके डिब्बे में खुशबू ज्यादा देर तक बनी रहेगी। अगर आप साबुन से हाथ धो भी लेंगे तो भी हींग की महक बनी रहेगी।
7- वहीं नकली हींग में मिलावट के साथ-साथ हाथ छूने से उसकी खुशबू भी चली जाती है।
8- अगर आप असली हींग खाना चाहते हैं तो पाउडर की जगह हींग का मोटा टुकड़ा या गांठ खरीदकर घर पर ही पीस लें.
9- हींग के चूर्ण में मिलावट अधिक पाई जाती है, इसलिए यह थोड़ी सस्ती भी होती है।
10- हींग को खुले में रखने की बजाय टिन के डिब्बे या कांच की बोतल में भरकर रख लें। इससे खुशबू लंबे समय तक बनी रहेगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications