Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
वैजाइनल डिस्चार्ज की परेशानी को दूर करें ये सुपरफूड्स
जब योनि से होने वाले स्त्राव के रंग में परिवर्तन होकर यह पीला या सफ़ेद गाढ़ा हो जाता है तो इस स्त्राव को असामान्य कहा जाता है। इसे ल्यूकोरिया भी कहा जाता है। इसमें से दुर्गन्ध भी आने लगती है। इसके क्या कारण हो सकते हैं?
योनि से होने वाले असामान्य स्त्राव के कई कारण हो सकते हैं जैसे उचित साफ़ सफाई न रखना, उचित पोषण न मिलना और यीस्ट या बैक्टीरियल इंफेक्शन आदि। अनियमित मासिक धर्म, तनाव, उचित पोषण की कमी, गर्भ निरोधक दवाईयों का सेवन और कामोत्तेजना भी इसके कारण हो सकते हैं।
असामान्य स्त्राव के अलावा कई बार महिलाओं को इसके साथ योनि के संक्रमण का सामना भी करना पड़ता है। उन्हें मूत्र त्याग करते समय खुजली, रैशेस और जलन आदि समस्याएं आती हैं।
यह किसी विशेष प्रकार के साबुन का उपयोग करने के कारण हो सकता है जिसके कारण इस क्षेत्र में बैक्टीरिया पनप जाते हैं। इसके साथ ही कभी कभी असामान्य स्त्राव भी होता है।
आइए 7 ऐसे सुपरफूड्स के बारे में जानें जो इस असामान्य स्त्राव से छुटकारा दिलाने में सहायक होते हैं।

1. केला:
दिन में एक या दो केले खाने से असामान्य स्त्राव की समस्या को दूर किया जा सकता है। इसके साथ ही केला खाने से पाचन संबंधी समस्याएं भी दूर होती हैं।

2. अनार:
आप प्रतिदिन एक गिलास अनार का जूस(रस) पी सकती हैं या अनार की पत्तियों को पीसकर तथा इसे पानी और काली मिर्च के साथ मिलाएं। इसे छान लें तथा दिन में दो बार इसे पीयें। यह आपकी सहायता करेगा।

3. अदरक:
एक टीस्पून अदरक का पाउडर लें तथा इसे पानी में उबालें। इसे छान लें तथा दो सप्ताह तक इसे प्रतिदिन पीयें। योनि से होने वाले स्त्राव को रोकने के लिए यह एक प्रभावी उपचार है।

4. भिंडी:
योनि से होने वाले स्त्राव के लिए भिंडी भी एक प्रभावी उपचार है। 3-4 भिन्डियाँ लें तथा उन्हें पानी में लगभग 15 मिनिट तक उबालें। इसे एक गिलास में छान लें। इसमें एक टीस्पून शहद मिलाएं तथा इसे पीयें।

5. मेथी:
एक टीस्पून मेथी के दाने लें तथा इन्हें रात भर पानी में भिगोकर रखें। इसे छान लें तथा इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर सुबह खाली पेट पीयें। मेथी के दाने योनि के पीएच स्तर को सुधारने में सहायता करते हैं।

6. अमरुद:
अमरुद की कुछ पत्तियां लें तथा इन्हें 10-15 मिनिट पानी में उबालें। इसे ठंडा होने दें तथा योनि को धोने के लिए इस पानी का उपयोग करें।

7. चांवल का माड़:
चांवल को उबालें तथा पानी को छान लें। इसे ठंडा होने दें तथा इसे थोडा थोडा करके पीयें। इसे कुछ दिन तक दोहरायें। यह योनि से होने वाले असामान्य स्त्राव के उपचार में सहायक है।



Click it and Unblock the Notifications
