Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
पीरियड्स के अलावा वैजाइना से ब्लीडिंग होने के 7 और कारण
एक औरत होने के नाते हर महीने ब्लीडिंग हमारे लिए कोई नई बात नहीं है क्योंकि हम सभी मासिक धर्म के बारे में अच्छी तरह जानते हैं। परन्तु क्या आप जानती हैं कि ब्लीडिंग होने के अन्य कई कारण भी हो सकते हैं?
जी हाँ, कुछ ऐसी स्थितियां या बीमारियाँ होती है जिनके कारण महिलाओं को वजाइना से ब्लीडिंग हो सकती है। यदि आप जानना चाहती हैं कि पीरियड्स के अलावा अन्य किन कारणों से वजाइनल ब्लीडिंग हो सकती है तो आगे पढ़ें:

1. गर्भावस्था
वजाइना से ब्लीडिंग का एक कारण गर्भावस्था भी सकती है। कई महिलाओं को गर्भावस्था के प्रारंभिक महीनों में स्पॉटिंग या हल्की ब्लीडिंग की समस्या होती है। पेट में अगर हो बिल्कुल पीरियड जैसा पेन, तो जरुर पढे़ इसके कारणों को

2. दवाईयां
कुछ स्ट्रांग दवाईयां जैसे गर्भ निरोधक गोलियाँ और ब्लड थिनर्स (रक्त को पतला करने वाली दवाईयां) आदि के कारण हार्मोंस में असंतुलन होता है जिसके कारण वजाइनल ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है।

3. यौन संचारित रोग
यदि आप यौन संचारित रोगों जैसे गान्रीया, च्लाम्य्डिया, एचपीवी आदि से ग्रसित हैं तो आपको वजाइनल ब्लीडिंग हो सकती है। पढ़ें: यौन संचारित रोगों को रोकने के आसान उपाय

4. गर्भनिरोधक उपकरण
यदि आपने गर्भ निरोधक के रूप में वजाइना में इंट्रयूटरिन डिवाइस लगवाया है तो कभी कभी आपको ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है तथा ऐसी स्थिति में डॉक्टर को दिखाने की आवश्यकता होती है।

5. थायराइड
वजाइनल ब्लीडिंग का एक अन्य कारण एक थायराइड ग्रंथि का कम सक्रिय होना भी है क्योंकि इसके कारण हार्मोंस में असंतुलन होता है जिसके कारण वजाइनल ब्लीडिंग हो सकती है।

6. यूटीआई
यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (मूत्र मार्ग में संक्रमण) भी वजाइनल ब्लीडिंग का एक कारण हो सकता है। यदि आपका ब्लेडर बहुत अधिक संक्रमित है तो कई बार आपको यूरिन (मूत्र) के साथ ब्लड भी दिखाई देता है।

7. पीसीओएस
कई बार ऐसी महिलायें जो पॉलिसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम से ग्रसित होती हैं उनमें हार्मोंस के उतार चढ़ाव के कारण पीरियड्स न होते हुए भी वजाइना से ब्लीडिंग होने की समस्या हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
