Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
1BHK से लेकर 4BHK को सजाने के लिए यहां से लें टिप्स
घर चाहे छोटा हो या बड़ा, लेकिन हम सभी की यही इच्छा होती है कि उसे बेहद ही करीने से सजाया जाए। हालांकि, हर साइज के घर के लिए एक ही तरह के डिजाइनिंग आइडियाज को फॉलो नहीं किया जा सकता है। चूंकि वन बीएचके और थ्री बीएचके घर के साइज में अंतर होता है, इसलिए घर के साइज को ध्यान में रखते हुए उसे डेकोरेट किया जाना चाहिए। स्मॉल स्पेस हाउस में जहां डेकोरेशन स्मार्टली किया जाता है, वहीं बिग स्पेस हाउस को डेकोरेट करते समय उसे थोड़ा रॉयल लुक दिया जाता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको अलग-अलग साइज के होम्स को डेकोरेट करने के कुछ बेहतरीन आइडियाज आपके साथ शेयर कर रहे हैं-

वन बीएचके इंटीरियर डिजाइन आइडियाज
वन बीएचके का साइज आमतौर पर 400 से 650 स्क्वेयर फीट होता है, इसलिए आपको स्मॉल एरिया को अधिक बिग बनाना और स्टोरेज को मैक्सिमम करना होता है। इसके लिए आप इन टिप्स को फॉलो करें-
• वन बीएचके में न्यूट्रल कलर्स का इस्तेमाल करना अच्छा माना जाता है, क्योंकि यह आपके स्पेस को अधिक बिग दिखाती है। जबकि डार्क कलर्स लाइट को अब्जॉर्ब करके स्पेस को स्मॉल दिखाते हैं।
• स्टोरेज को मैक्सिमम करने के लिए बेड के नीचे दराज, ओवरहेड कैबिनेट और फ़्लोटिंग स्टडी टेबल आदि वन बीएचके के लिए बेहतरीन ऑप्शन है।
• वन बीएचके में ओपन किचन बनवाना अच्छा आइडिया है, क्योंकि यह आपके घर को अधिक स्पेशियस और लक्जरिश दिखाता है।
• वन बीएचके के लिए आपको फर्नीचर भी थोड़ा स्मार्टली खरीदना चाहिए। मसलन, वह मल्टीफंक्शनल हो, ताकि कम स्पेस में आपकी हर जरूरत बेहद आसानी से पूरी हो सके।

टू बीएचके इंटीरियर डिजाइन आइडियाज
टू बीएचके में आपको दो बेडरूम मिलते हैं। इस तरह के घर में पर्याप्त स्पेस होता है, लेकिन फिर भी आपको अपने घर को ऐसे डिजाइन करना चाहिए कि वह भरा-भरा नजर ना आए-
• लिविंग एरिया में एल शेप्ड सोफा फर्नीचर आपकी सीटिंग कैपेसिटी और स्पेस अवेलिबिलिटी को बढ़ाएगा। आप इसे अपने लिविंग एरिया का हिस्सा बना सकती हैं।
• घर के किसी कोने में डिफरेंट शेप्स की बुक शेल्फ को रखें। यह अधिक स्पेस भी नहीं लेगा और आपके घर के इंटीरियर को एक यूनिक टच भी देगा।
• अगर आप अपने घर के स्पेस को बेहतर और खूबसूरत तरीके से इस्तेमाल करना चाहते हैं तो ऐसे में आप वॉल फर्नीचर में इनवेस्ट करें। यह घर की दीवारों को खूबसूरत बनाने के साथ-साथ स्पेस को भी बचाएंगे।
• लाइटिंग पर भी पूरा फोकस करें। एंबिएंट लाइटिंग के लिए झूमर, पेंडेंट और फ्लश-माउंटेड सीलिंग लाइट आदि का इस्तेमाल किया जा सकता है।

थ्री और फॉर बीएचके इंटीरियर डिजाइन आइडियाज
थ्री और फॉर बीएचके में स्पेस की कोई कमी नहीं होती है, बस जरूरत होती है कि उसे करीने से इस्तेमाल किया जाए-
• थ्री और फॉर बीएचके में आपको पर्याप्त स्पेस मिलता है तो ऐसे में आप स्पेस सेविंग फर्नीचर की जगह ऐसे फर्नीचर में इनवेस्ट करें जो आपके स्पेस के अनुसार एक रॉयल लुक दें।
• कोशिश करें कि आप डाइनिंग एरिया व लिविंग एरिया की वॉल को एक स्टेटमेंट लुक दें। आप इसके लिए किसी डिजाइनर पीस या फिर बिग साइज वॉल स्टेटमेंट पीस का इस्तेमाल किया जा सकता है।
• थ्री और फॉर बीएचके होम को डिजाइन करने के लिए सबसे अच्छा और बेहतर ऑप्शन वॉलपेपर का इस्तेमाल करना है। इस तरह, आप अलग-अलग रूम्स को डिफरेंट थीम के आधार पर भी डेकोरेट कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
