Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
चुटकियों में ऐसे साफ करें माइक्रोवेब, जानें आसान से उपाय
बेहतर स्वास्थ्य के लिए साफ-सफाई का होना बहुत आवश्यक है। यदि हम सफाई पर ध्यान दें तो कीटाणुओं के संपर्क में आने से बचे रहेंगे। हम सभी अपने घर और अपने किचन की सफाई पर बहुत ध्यान देते हैं। लेकिन यदि आप माइक्रोवेव की सफाई को नजरअंदाज कर रहे हैं तो यह आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। लंबे समय तक अगर माइक्रोवेव की सही तरीके सफाई नहीं हुई हो तो यह कीटाणुओं का घर बन सकता है।

तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स जिनकी मदद से आप माइक्रोवेव की सही सफाई कर सकती हैं।
- सबसे पहले माइक्रोवेव में से रैक्स, ग्रिल और टिन को निकालकर साबुन के पानी में डुबोकर रख दें। इससे इन चीजों में जमी चिकनाई आसानी से निकलने लगेगी।
- इन्हें अच्छी तरह ब्रश से रगड़कर साफ पानी से धोकर सूखने के लिए रख दें।अब पानी में बैकिंग सोडा, नींबू व नमक मिलाकर सॉल्यूशन तैयार करें। इस सॉल्यूशन में कपड़े को भिगोकर अच्छी तरह से माइक्रोवेव के अंदर से सफाई करें।
- एक ब्रश में साबुन का पानी तैयार करें। इस पानी से ब्रश की मदद से माइक्रोवेव में जमे दाग-धब्बों को रगड़कर अच्छी तरह साफ करें।
- अब माइक्रोवेव को ऊपर से साफ करने के लिए पानी में सिरका डालें और इस पानी से इसे ऊपर से साफ करें।
- माइक्रोवेव को ख़ुशबू से महकाने के लिए वनिला बीन्स या कॉफ़ी बीन्स को क़रीब 10-15 मिनट तक गर्म करें। इससे माइक्रोवेव की बदबू छूमंतर हो जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
