Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
पुराने हो गए कांच के बर्तनों को चमकाएं हीरा सा, करें ये घरेलू उपाय
पार्टी-फंक्शन में महंगी और लग्जरी कांच के बर्तन काफी स्टाइलिश लुक देते हैं। लेकिन इन्हें मैंटेन करना हर किसी के बस की बात नहीं होती हैं क्योंकि इनके साथ एक समस्या ये होती है कि इस्तेमाल के कुछ समय बाद ही इनकी चमक खोने लगती हैं। लेकिन अगर इनकी सफाई के साथ-साथ रखरखाव में थोड़ी सावधानी बरती जाए तो इनकी चमक पहले जैसी बनी रहती है। तो आइए जानें, कांच के बर्तनों को नए जैसा बनाए रखने के लिए आसान टिप्स।

टिप्स 1 -
कांच की बेकिंग डिश को चमकाने के लिए इसे बोरेक्स और पानी के घोल में कुछ देर के लिए भिगोकर रखें, फिर साफ करें। ऐसा करने से उस पर जमे दाग-धब्बे गायब हो जाएंगे।

टिप्स 2 -
तंग मुंह वाले कांच के गिलास या फ्लॉवर वाज के दाग-धब्बे हटाने के लिए गर्म साबुन वाले पानी में कुछ बूंदें अमोनिया की मिलाएं और इससे इन्हें साफ करें। इसमें नमक डालकर ऊपर से सिरका डालें और फिर अच्छे से हिलाएं। कुछ घंटों के लिए छोड़ दें और इसके बाद साफ पानी से इसे धो लें, बर्तन पहले जैसे हो जाएंगे।

टिप्स 3 -
कांच के गिलास की चमक बनाए रखने के लिए पानी में चुटकीभर नील डालें और इससे गिलास धोएं। फिर कुछ मिनटों के लिए चावल वाले पानी में भिगोकर धोएं, गिलास नए जैसा दिखने लगेगा।

टिप्स 4 -
कांच के बर्तनों को धोने के लिए पानी में नींबू के छिलका मिलाएं और इससे बर्तन साफ करें, बर्तन पहले जैसे चमक उठेगे।

टिप्स 5 -
कांच के बर्तन साफ करते समय सिंक में पुराना तौलिया लगा दें इससे अगर बर्तन झाग के कारण हाथ से छूट जाए तो गिरने से टूटे नहीं।

टिप्स 6 -
कांच के बर्तनों को साबुन की जगह पानी में चुटकी भर बेकिंग पाउडर मिलाकर धोएं, इससे इन बर्तनों की चमक बनी रहेगी।

टिप्स 7 -
कांच के गिलास को कभी भी एक-दूसरे के बीच न रखें। कभी-कभी काम आने वाले क्रॉकरी सैट को बरतन की अलमारी में अलग से रखें या फिर काम में लेने के बाद गत्ते के डिब्बों में रद्दी कागज की कटिंग बिछा कर रखें।

टिप्स 8 -
कांच के बर्तनों को हमेशा एक टब में लेकर धोएं और इन्हें सर्फ के घोल में ही धोएं। और धोने के बाद पोंछ कर साफ करें। इन्हें हमेशा दूसरे बर्तनों से अलग धोएं ताकि इसके टुटने का खतरा न रहे।

टिप्स 9 -
-कट डिजाइन की शीशे की क्रॉकरी में दाग लग जाने पर इनको साफ करने के लिए उन्हें सिरका मिले गर्म पानी में एक घंटे के लिए डुबोकर रखें, फिर नायलॉन के स्क्रबर से उसे रगड़ें। फिर धोने के बाद उसे पोंछ लें, कांच के बर्तनों में पहले जैसी चमक आ जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications