Just In
- 8 hrs ago First Date Tips: पहली ही डेट में पार्टनर को करना है इम्प्रेस तो ध्यान रखें ये जरूरी बात
- 9 hrs ago हीरामंडी की प्रीमियर पर सितारों सा झिलमिल वाइट शरारा सेट पहन पहुंची आलिया भट्ट, लाखों में हैं कीमत
- 11 hrs ago Real Vs Fake Shampoo : आपका शैंपू असली है या नकली, इन ट्रिक्स से पता करें अंतर
- 12 hrs ago Eggs Freeze कराएंगी मृणाल ठाकुर, कौन और कब करवा सकता है एग फ्रीज जानें यहां
Don't Miss
- News Betul News: सड़क किनारे हुए हादसे में बचाव कार्य कर रहे 9 लोगों को कार ने कुचला, 2 की मौत
- Movies GQ Awards में हीरोइनों के सिर चढ़कर बोला ग्लैमर, शाहिद कपूर की बीवी ने बोल्डनेस में छुड़ा दिए सबके छक्के
- Education IIT JEE Advanced 2024: जईई एडवांस के लिए 27 अप्रैल से होंगे आवेदन शुरू, देखें परीक्षा तिथि फीस व अन्य डिटेल्स
- Technology इस दिन होने जा रहा Apple का स्पेशल इवेंट, नए iPad के साथ इन प्रोडक्ट्स की हो सकती है एंट्री
- Finance Bengaluru Lok Sabha Election 2024: फ्री Rapido,बीयर.! वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए वोटर्स को दिए जा रहे ऑफर्स
- Travel 5 दिनों तक पर्यटकों के लिए बंद रहेगा शिमला का 'द रिट्रीट', क्या है यह और क्यों रहेगा बंद?
- Automobiles करोड़ों की संपत्ति का मालिक, लग्जरी कारों का कलेक्शन, फिर भी Maruti की इस कार में चलते दिखे Rohit Sharma
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
Dussehra 2021: विजयदशमी के दिन है शस्त्र पूजा की परंपरा, जानें तिथि व शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा का उत्सव मनाया जाता है। इस दिन को विजयदशमी भी कहा जाता है। मां दुर्गा के नौ दिवसीय उत्सव के समापन के अगले दिन ही दशहरा त्योहार की धूम पूरे देश में रहती है। इस दिन भगवान श्रीराम ने लंका के राजा रावण का वध कर विजय प्राप्त की थी। वहीं इस तिथि पर मां दुर्गा ने महिषासुर राक्षस का वध कर लोगों का कल्याण किया था। जानते हैं साल 2021 में दशहरा का त्योहार किस दिन मनाया जाएगा और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।
साल 2021 में कब मनाया जाएगा दशहरा?
महानवमी के अगले दिन तथा दिवाली से बीस दिन पूर्व दशहरा का पर्व पड़ता है। साल 2021 में दशहरा का त्योहार 15 अक्टूबर, शुक्रवार के दिन पड़ रहा है।
दशहरा का पूजा मुहूर्त
अश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि का प्रारंभ: 14 अक्टूबर 2021 को शाम 6 बजकर 52 मिनट से
अश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि का समापन: 15 अक्टूबर 2021 को शाम 6 बजकर 2 मिनट पर
पूजन का शुभ मुहूर्त: 15 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 2 मिनट से 2 बजकर 48 मिनट तक
दशहरा का महत्व
हिंदू धर्म को मानने वाले लोगों के लिए दशहरा का दिन बहुत विशेष है। इस दिन प्रभु श्री राम और दुर्गा माता की आराधना की जाती है। माना जाता है कि दशहरा के दिन श्री राम नाम का जाप करने भर से जीवन की कई सारी कठिनाईयों का अंत हो जाता है। यह दिन अपने अंदर की बुराईयों का त्याग कर अच्छाई और नेकी को अपनाने के लिए प्रेरित करता है।
इस दिन शस्त्रों के पूजन करने का भी विधान है। योद्धा अपने अस्त्र और शस्त्र की पूर्ण विधि के साथ पूजा करते हैं। वहीं किसानों के लिए भी ये दिन विशेष है। दशहरा के दिन वो अपने नए फसल का उत्सव मनाते हैं।
दशहरा पर शस्त्रों की पूजा की विधि
दशहरा के दिन परिवार के सभी सदस्य सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करके निवृत्त हो जाएं और साफ वस्त्र धारण कर लें। अब अपने सभी शस्त्रों को पूजा के लिए निकाल लें। उन पर गंगाजल छिड़क कर शुद्ध कर लें। इसके बाद अपने सभी शस्त्रों पर हल्दी अथवा कुमकुम का तिलक लगाएं और फिर फुल चढ़ाएं। दशहरा के दिन शमी के पत्तों का खास महत्व बताया गया है। आप फूलों के साथ शमी के पत्ते भी अवश्य अर्पित करें।