Latest Updates
-
जानें देसी घी खाने का सही समय और तरीका, वरना हो सकता है भारी नुकसान -
भुने चने और खजूर खाने दूर हो सकती हैं ये 5 समस्याएं, रोजाना इस तरह करें सेवन -
Shukra Gochar 2026: 19 अप्रैल को शुक्र का वृष राशि में गोचर, ये 6 राशियां होंगी मालामाल -
National Siblings Day 2026:10 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है भाई-बहन दिवस? जानें भावुक इतिहास -
Astro Tips: भूलकर भी किसी को सीधे हाथ में न दें ये 5 चीजें, वरना खत्म हो जाएगी घर की खुशहाली -
क्या आप भी बड़े चाव से खाते हैं शहतूत? जानें किन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए ये फल -
बवासीर की समस्या को जड़ से खत्म करेगा पान का पत्ता, इन 2 तरीकों से करें इस्तेमाल -
नहीं जीतेंगी ममता बनर्जी! क्या बीजेपी के सिर सजेगा जीत का ताज? वोटिंग से पहले हुई बड़ी भविष्यवाणी -
Dhurandhar 2 OTT Release: Netflix नहीं इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी धुरंधर 2, नोट कर लें तारीख -
वैशाख कृष्ण जन्माष्टमी पर करें संतान गोपाल स्तोत्र का पाठ, घर में जल्द गूंजेगी किलकारी
Mahashivratri Wishes in Hindi: महाशिवरात्रि पर इन शुभकामनाओं के साथ अपनों को भेजें भोलेनाथ का आशीर्वाद
Happy Maha Shivratri 2024 Wishes, images, Quotes, Messages, Status, Greetings in Hindi : महाशिवरात्रि भगवान शिव को समर्पित सबसे बड़ा त्योहार है। यह पर्व पूरे देश में सभी शिव भक्तों द्वारा धूमधाम से मनाया जाता है। भगवान शिव में आस्था रखने वाले लोग इस दिन महादेव की उपासना करते हैं।

इस साल महाशिवरात्रि का त्योहार 8 March को मनाया जाएगा। इस पर्व के लिए तैयारियां अंतिम पड़ाव में है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव के मंदिरों की सजावट देखने लायक होती है। धार्मिक मान्यता अनुसार इस शुभ दिन माता पार्वती और महादेव का पवित्र विवाह संपन्न हुआ था। इस दिन महादेव की विधि विधान से पूजा की जाती है और उनकी सच्चे मन से अराधना की जाती है।

इस दिन लोग व्रत रखते हैं और मंदिर जाकर भगवान शिव के दर्शन करते हैं। महाशिवरात्रि के मौके पर लोग अपने दोस्तों तथा रिश्तेदारों को शुभकामनाएं भेजते हैं और प्रार्थना करते हैं कि उनपर भोलेनाथ का आशीर्वाद बना रहे। आप भी इस खास दिन पर भगवान शिव की भक्ति में डूबे ये संदेश भेज सकते हैं।

1.
अकाल मृत्यु वो मरे जो काम करे चांडाल का
काल भी उसका क्या करे जो भक्त हो महाकाल का
जय महाकाल
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

2.
जिनके रोम-रोम में शिव हैं वही विष पिया करते हैं,
जमाना उन्हें क्या जलाएगा,
जो श्रृंगार ही अंगार से किया करते हैं।
जय भोलेनाथ

3.
कर्ता करे न कर सकै, शिव करै सो होय।
तीन लोक नौ खंड में, महाकाल से बड़ा न कोय।।
जय श्री महाकाल

4.
ॐ त्रियम्बकं यजामहे, सुगन्धिं पुष्टिवर्धनं!
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मोक्षिय मामृतात्!!
ॐ नमः शिवाय

5.
शंकर की ज्योति से नूर मिलता है,
भक्तों के दिलों को सुकून मिलता है,
शिव के द्वार आता है जो भी
सबको फल जरुर मिलता है।
शुभ शिवरात्रि

6.
अद्भुत भोले तेरी माया
अमरनाथ में डेरा जमाया
नीलकंठ में तेरा साया
तू ही मेरे दिल में समाया
ॐ नमः शिवाय

7.
दिखावे की मोहब्बत से दूर रहता हूं मैं,
इसलिए महाकाल के नशे मे चूर रहता हूं मैं !!
हर हर महादेव

8.
ॐ में ही आस्था
ॐ में ही विश्वास
ॐ में ही शक्ति
ॐ में ही सारा संसार
ॐ से होती है अच्छे दिन की शुरुआत !
बोलो ॐ नमः शिवाय
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

9.
शिव की महिमा अपरम्पार,
शिव करते सबका उद्धार।
उनकी कृपा आप पर सदा बनी रहे
और भोले शंकर आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां भर दें।
ॐ नमः शिवाय



Click it and Unblock the Notifications











