Latest Updates
-
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर? -
Nana Patekar Family: नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है? पत्नी से रहते थे अलग, कम उम्र में खो दिया था बेटा -
नाना पाटेकर का 75 की उम्र में Cardiac Arrest से निधन, समझिए हार्ट अटैक से कितने अलग होते है इसके लक्षण -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें? यहां देखें 11-19 अक्टूबर की पूरी लिस्ट -
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स -
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी
भूूूत नहीं भगवान वास करते हैं इस पेड़ पर, गुरु जी से जानें कैसे करें पूजा
अक्सर लोग पीपल के पेड़ के आस पास भी भटकने से डरते हैं। लेकिन पीपल के पेड़ की पूजा करने से हमे आर्शीवाद प्राप्त होता है क्योकि इसके हर पत्ते पर भगवान का वास हेाता है।
हम सदियों से मानते आ रहे हैं कि कुछ प्रकार के पेड़ों पर अनेक प्रकार के भूतों का वास होता है, जिसमें से पीपल के पेड़ की चर्चा सबसे ज्यादा होती है।
इसलिये हमें इस पेड़ के नजदीक जाने से रोका जाता है। पर क्या आप जानते हैं कि पीपल के पेड़ के प्रत्येक पत्ते पर भगवान का वास होता है?

अगर आपने कभी अपने आस-पास ध्यान दिया हो और महसूस किया हो कि कहीं भी हवा न चल रही हो, लेकिन पीपल का हर पत्ता आपको डोलता हुआ दिखाई जरुर देगा। आखिर इस चमत्कार का क्या कारण है?
बस इसी बात पर आज हम चर्चा करेंगे और जानेंगे कि हमारे ज्योतिष आचार्य अजय द्विवेदी जी पीपल के पेड़ की पूजा के बारे में क्या जानकारी दे रहे हैं, तथा क्या पीपल का पेड़ सच में भूतिया हेाता है या नहीं।

इस वृक्ष पर घट बांधे जाते
जब किसी व्यक्ति की मृत्यु होती है, तब जिस पेड़ पर घट बांधे जाते हैं, वह पेड़ पीपल का ही होता है। ऐसा इसलिये क्योंकि पीपल के पेड़ पर पूरे 33 कोटि भगवानों का वास होता है।

पत्तों पर भगवन का वास
हमारे धर्म शास्त्रों के अनुसार कोटि का मतलब हजार होता है, जिसका मतलब है कि पीपल के एक-एक पत्ते पर 33 कोटि भगवान विराजमान हैं।

हमारे पितरों का भी वास होता है
इस पेड़ में पितरों का भी वास होता है। और पितरों की पूजा भी इस पेड़ में की जाती है।

बुरी शक्तियां भी देती हैं आर्शीवाद
जितना संभव हो इस पेड़ की पूजा हमें करनी ही चाहिये क्योंकि बुरे से बुरे लोग और शक्तियां भी हमें आशीर्वाद देने लगती हैं। हमारे बुरे समय में जब हम पीपल के पेड़ की पूजा करेंगे, तो हमें आशीर्वाद मिलेगा क्योंकि इसमें हमारे पितर समाए हुए हैं, जो हमें अपना आर्शिवाद देते हैं।

पुराना पेड़ ज्यादा लाभकारी
पीपल का वृक्ष जितना ही पुराना होता है, उतना ही लाभकारी होता है इसलिये हमें सदैव इसकी पूजा करनी चाहिये और इससे डरना नहीं चाहिये।

शनी दोष कैसे उतारें
अगर आपकी सनी की दशा चल रही है तो पीपल के 11 पत्ते ले कर उसमें हनुमान जी का सिंदूर लगा कर उसे हनुमान जी की मूर्ती के पैरों पर रखें। ऐसा करने से धीरे धीरे आपका शनी दोष और पितर दोष भी दूर हो जाएगा।

पूजा करने से देवी देवता होते हैं खुश
पीपल के पेड़ की पूजा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी और इसमें बसे सभी देवी-देवता आपसे खुश होंगे।



Click it and Unblock the Notifications
