Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
अमेरिका जाने की सनक में 32 साल का युवक बना 81 साल का बूढ़ा, एयरपोर्ट में पकड़ा गया
अमेरिका जाने की सनक में एक 32 साल का शख्स हूलिया बदल 81 साल के बूढ़ा बनकर एयरपोर्ट पहुंच गया। लेकिन उसकी ये चालबाजी उस वक्त धरी की धरी रह गई, जब वह सुरक्षा और जांच एजेंसियों की नजर से बचकर एयरपोर्ट पर न्यूयॉर्क जाने वाली प्लेन में चढ़ने की तैयारी में था। इस शख्स को गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है।
इंदिरा गांधी हवाई अड्डे के टर्मिनल तीन पर रविवार रात को वेशभूषा बदले हुए एक यह व्यक्ति व्हील चेयर पर बैठकर पहुंचा था। एयरपोर्ट पर उसने जांच एजेंसियों को धोखा देकर इमीग्रेशन भी क्लियर करा लिया था।

भेष बदल लिया
अपना वेष बदलकर 81 साल के बूढ़े व्यक्ति के गेटअप में चोरी के पासपोर्ट के जरिए अमेरिका जाने की कोशिश कर रहा था पर सीआईएसएफ ने उसे एयरपोर्ट पर धर दबोचा। वह सीनियर सिटिजन का पोज दे रहा था। दिल्ली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के चेकिंग प्वाइंट पर सीआईएसएफ को संदेह हुआ उसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। 32 वर्षीय जयेश पटेल ने खुद को 81 वर्षीय अमरीक सिंह के रूप में पेश किया था। उसने अपने बाल और दाढ़ी-मूछें सफेद रंग से रंग ली थीं। खास बात यह है कि उसने इमिग्रेशन की आंखों में धूल झोंककर क्लियरेंस भी ले लिया था। वह अहमदाबाद का रहने वाला है।
आठ सितंबर 2019 को करीब 11 बजे आईजीआई एयरपोर्ट के टी -3 के सिक्योरिटी होल्ड एरिया में प्री एम्बार्केशन सिक्योरिटी चेक (फ्रिस्किंग) के दौरान एक यात्री अमरीक सिंह फ्लाइट संख्या एआई 101 से न्यूयॉर्क जाने के लिए व्हीलचेयर पर बैठे। सिक्योरिटी चेक के लिए रिपोर्ट किया गया। स्केनर पर तैनात सीआईएसएफ के अधिकारी ने उन्हें सिक्योरिटी चेक के लिए पोडियम पर खड़े होने के लिए कहा। लेकिन अमरीक सिंह ने बहाना बनाते हुए अपनी असमर्थता जाहिर कर दी कि वह बूढ़ा होने के कारण खड़ा नहीं हो पा रहा है। सब इंस्पेक्टर राजवीर सिंह ने उनसे बातचीत करने की कोशिश की लेकिन वह बातचीत के दौरान आंखों से संपर्क नहीं बना रहे थे।

हुई कड़ी पूछताछ
संदेह के आधार पर सीआईएसएफ ने उसका पासपोर्ट चेक किया और देखा कि उसके पास पासपोर्ट T-7372540 था जिसपर अमरीक सिंह नाम लिख हुआ था। जिसमें डे ऑफ बर्थ 01.02.1938 (उम्र 81 वर्ष) बताई गई थी। यात्री का चेहरा, और त्वचा की बनावट पासपोर्ट में दर्ज उम्र से बहुत छोटी लग रही थी। गहन छानबीन पर पता चला कि उसने अपने बालों और दाढ़ी को सफेद रंग से रंग लिया था। उसने अपनी उम्र छुपाने के लिए जीरो पावर का चश्मा भी पहन रखा था।



Click it and Unblock the Notifications
