TMMTMTTM Review: पहली बार दिखी कार्तिक-आनन्या की रोमांटिक जोड़ी कर पाएगी आपको खुश ? इस रिव्यू में जानें

By Staff

Rating:
3.0/5

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri movie review: कार्तिक आर्यन और आनन्या पांडे की मच अवेटेड रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' का जब से ट्रेलर रिलीज हुआ है फिल्म को देखने के लिए फैन्स बेताब हुए जा रहे हैं। बता दें कि दोनों की यह फिल्म रोमांस, प्यार, ट्विस्ट और ड्रामे के ओवरडोज से भरी है।


Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri

धर्मा प्रोडक्शन द्वारा निर्मित और समीर विद्वांस द्वारा निर्देशित 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' फिल्म 25 दिसंबर को यानी कि आज सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, लेकिन आप फिल्म देखने जाएं उससे पहले फिल्म का रिव्यू जरूर पढ़कर जाएं। चलिए बिना इंतजार किए जानते हैं कि कैसी है कार्तिक-अनन्या की फ्रेश रोमांटिक केमिस्ट्री ?

कार्तिक और अनन्या की यह फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' एक ऐसी लव स्टोरी है जो ट्रैवल से शुरु होती है। दरअसल कार्तिक आर्यन इस फिल्म में रेहान के किरदार में नजर आ रहे हैं। जिसे 'रे' के नाम से भी जाना जाता है। फिल्म की पूरी ही कहानी रे के इर्द गिर्द घूमती है। फिल्म में आपको रे और उनकी मां नीना गुप्ता की बेहतरीन जोड़ी देखने को मिलेगी। दोनों मिलकर वेडिंग प्लानिंग की एजेंसी चलाते हैं। दोनों की जिंदगी काफी नॉर्मल रहती है, लेकिन रे की जिंदगी में भूचाल तब आता है जब उनकी लाइफ में अनन्या यानी कि रूमी एंट्री लेती हैं।

ट्रैवलिंग से शुरू हुआ रूमी रे का प्यार

रूमी और रे दोनों की मुलाकात एयरपोर्ट के बुकस्टोर में होती है और किस्मत की बात तो यह है कि दोनों एक ही फ्लाइट में अगल-बगल बैठकर ट्रैवल करते हैं। दोनों के बीच इस कदर नजदीकियां बढ़ जाती है कि दोनों यॉट में रुकते हैं और रूम भी शेयर करते हैं। जैसा कि हिंदी सिनेमा में अकसर देखा जाता है। रूम शेयर के बाद लड़का और लड़की के दिल में प्यार पनपने लगता है। वैसा ही कुछ इस फिल्म में भी दिखाया गया है, लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब अचानक से ही रूमी रे को और अपनी यात्रा को छोड़कर चली जाती है। और यहीं फिल्म का इंटरवल हो जाता है। फिल्म का फर्स्ट पार्ट काफी ज्यादा अनुमानित लगता है। क्योंकि अकसर फिल्मों में इस तरह की कहानी ही देखने को मिलती है। फिल्म के ट्रेलर से ही फिल्म की अधिकतर कहानी समझ आ जाती है।

फिल्म में हैं कई ट्विस्ट

हालांकि ज्यादातर मूवी का पार्ट आप खुद ही अनुमानित कर लेंगे, लेकिन फिल्म भी फिल्म में कहीं ना कहीं कुछ ट्विस्ट छिपे हुए हैं जो इस कहानी को अलग बनाता है। फिल्म अंत तक आपको बोर फील नहीं करवाएगी, लेकिन बहुत से यादगार पल भी आप इस फिल्म में नहीं देख पाएंगे।

कैसा है फिल्म का दूसरा पार्ट

फिल्म के पहले पार्ट से बेहतर फिल्म का दूसरा पार्ट है। इंटरवल के बाद फिल्म में कई इमोशनल सीन्स आप देख पाएंगे। कार्तिक आर्यन के सामने अनन्या पांडे थोड़ी फीकी मालूम पड़ती हैं, लेकिन जहां भी फिल्म फीकी होने लगती है वहीं नीना गुप्ता और जैकी श्रॉफ बागडोर संभाल लेते हैं। हमेशा की तरह दोनों की ही परफॉर्मेंस कमाल की है। दोनों के किरदारों ने फिल्म में जान डाल दी है।

कैसा है अनन्या और कार्तिक का रोमांस

वैसे तो कार्तिक आर्यन कई रोमांटिक फिल्में भी कर चुके हैं। कई एक्ट्रेसेस के साथ उनकी जोड़ी जम चुकी है, लेकिन इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की जोड़ी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। जहां तक अभी तक कार्तिक आर्यन का काम देखा गया है उनके आगे अनन्या कहीं ना कहीं फीकी दिख रही हैं।

फाइनल वर्डिक्ट

कुल मिलाकर 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरी तू मेरी' हल्की-फुल्की रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। कह सकते हैं कि यह फिल्म वन टाइम वॉच है। कई मामलों में फिल्म काफी अच्छी है, लेकिन कुल मिलाकर फिल्म में बहुत कुछ नया नहीं है, लेकिन अगर आप फैमिली ड्रामा और थोड़ी बहुत रोमांस और इमोशन देखना चाहते हैं तो आप इस फिल्म को देख सकते हैं।

Credit: Filmibeat

Story first published: Thursday, December 25, 2025, 9:59 [IST]
Desktop Bottom Promotion