Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
शिशु को मालिश की कोई जरुरत नहीं, बोलते हैं डॉक्टर्स
आप अपने बेबी के रूप में इस दुनिया की सबसे बड़ी खुशी प्राप्त करने के लिए नौ महीने का इन्तजार करती हैं। और उस नवजात को कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए कुछ भी करने को तैयार रहती हैं। लेकिन हमारी भारतीय संस्कृति में कुछ परम्पराएं चलती आ रही हैं जो कि उस नव आगंतुक बेबी के लिए ठीक नहीं हैं। उनमें से एक हैं मसाज वाली बाई या नौकरानी के द्वारा बेबी की मसाज या मालिश।
यह परंपरा अधिकतर मम्मियों के द्वारा अनुसरण की जाती हैं जो कि पुराने लोगों से सुनते आ रहे हैं कि यह मालिश बच्चे की ग्रोथ के लिए सही है। हमने इस बारे में डॉक्टर्स से और बाल्य पोषण सलाहकारों से बात की और हमें कुछ प्रश्नों का जवाब मिला :-

क्या नवजात बच्चों को वास्तव में मालिश की जरूरत होती है?
मसाज करना एक व्यक्तिगत निर्णय होता है। अगर विज्ञान की दृष्टि से देखा जाए तो मसाज की कोई जरुरत नहीं है। यह सिर्फ एक परंपरा है जो कि भारत और कुछ एशियाई देशों में निभाई जाती है।

क्या इस प्रकार मालिश से बच्चे को कोई नुकसान पहुँचता है?
जब बेबी मसाज आया के द्वारा की जाती है तो यह नहीं भूलना चाहिए कि वह ये काम पैसे के लिए कर रही है और बच्चे को जोर से दबाते हुए मसाज करती है जो कि बच्चे के दर्द भरा होता है और बच्चा इससे रोता भी है। आया काम के लिए एक घर से दूसरे घर जाती हैं अतः ये कीटाणुओं और संक्रमण को भी एक जगह से दूसरी जगह फैलाती है। इसमें दबाव के कारण बच्चे की कमजोर हड्डियां और कंधे के जोड़ पर फ्रैक्चर का खतरा भी रहता है।

बच्चे की मालिश किसे करनी चाहिए ?
बच्चे की मालिश आराम देने के लिए और अच्छा महसूस करने के लिए की जाती है। माता - पिता द्वारा प्यार से नवजात की मालिश की जानी चाहिए।

बच्चे की मालिश का सही तरीका क्या है ?
बिना जोर लगाये हल्के हाथ से की जानी चाहिए। इस किसी प्रकार के विशेष तेल या आते की जरुरत नहीं होती । हल्का सहलाने के लिए आपकी अँगुलियों का इस्तेमाल करें।

किस उम्र तक के बच्चे की मालिश की जा सकती है?
मालिश किसी भी उम्र तक की जा सकती है बशर्ते कि बेबी को अच्छा लगता हो। आपको मालिश करते कुछ दिन ही हुए हैं लेकिन यदि बच्चा असहज महसूस करता है तो इसे बंद कर दें। यदि बच्चा इसमें आनंदित महसूस करता है तो आप एक दिन में ज्यादा बार भी मालिश कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
